×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
योरोप: उत्तरी क्षेत्रों में जंगल की आग का बढ़ता ख़तरा, अनुकूलन पर ज़ोर
Source: UN News: मंगलवार, 08 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन के कारण योरोप में जंगल की आग का ख़तरा बढ़ रहा है. अब यह जोखिम उन देशों तक भी पहुँच रहा है, जो पारम्परिक रूप से ठंडे और अधिक वर्षा वाले रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि ये देश इससे निपटने की तैयारी कैसे कर सकते हैं? योरोप में जंगल की अधिकाँश आग मानवीय गतिविधियों के कारण लगती है. लेकिन आग कितनी तेज़ी से फैलेगी और कितनी भीषण होगी, यह बढ़ती गर्मी व सूखे पर निर्भर करता है, जो जलवायु परिवर्तन से जुड़े हैं. भूमि उपयोग के तरीक़ों में बदलाव भी इस जोखिम को बढ़ाते हैं.योरोपीय वन अग्नि सूचना प्रणाली के अनुसार, 2026 के पहले आठ महीनों में योरोपीय संघ के देशों में 6 लाख हैक्टेयर से अधिक भूमि जंगल की आग में जल चुकी है.हालाँकि यह आँकड़ा 2025 की इसी अवधि से कम है, जो अब तक जंगल की आग के लिहाज़ से सबसे ख़राब वर्ष था. फिर भी, यह पिछले 20 वर्षों के लगभग 2 लाख 80 हज़ार हैक्टेयर के औसत से कहीं अधिक है. यूएन एजेंसियों का कहना है कि बढ़ते जोखिम को देखते हुए पहले से तैयारी करना बेहद ज़रूरी है.बढ़ते जोखिमअब तक जंगल की अधिकाँश आग फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में लगी है, जहाँ पहले से ही इसका ख़तरा अधिक रहा है. लेकिन अत्यधिक सूखे के कारण ब्रिटेन, दक्षिणी स्कैंडिनेविया और पश्चिमी व मध्य योरोप के कई अन्य इलाक़ों में भी जंगल की आग का जोखिम बढ़ रहा है.प्रबल हो रहा अल-नीनो आने वाले समय में इस ख़तरे को और बढ़ा सकता है. यह एक प्राकृतिक जलवायु रुझान है, जो तापमान और वर्षा के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है और चरम मौसम की घटनाओं की सम्भावना बढ़ा सकता है.जिन देशों में पहले से जंगल की आग लगती रही है, वहाँ अब ऐसी घटनाएँ अधिक बार हो रही हैं, बड़े इलाक़ों में फैल रही हैं और अधिक समय तक जारी रहती हैं. वहीं, पारम्परिक रूप से ठंडे और अधिक वर्षा वाले देश भी अब जंगल की आग के बढ़ते ख़तरे से निपटने की तैयारी कर रहे हैं.स्कॉटलैंड के जलते जंगलजुलाई के मध्य में स्कॉटलैंड के कैरनगॉर्म्स पर्वतीय क्षेत्र में जंगल की आग भड़क उठी. इस इलाक़े में पहले भी आग लग चुकी है, लेकिन इस साल असाधारण सूखे के कारण आग ज़मीन के नीचे मौजूद सूखी पीट की परत तक पहुँच गई. इससे आग के कई हिस्से बार-बार भड़कते रहे और उसे क़ाबू करना मुश्किल हो गया.500 से अधिक अग्निशमनकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे. हवाई मदद से भी आग बुझाने के प्रयास किए गए. साथ ही, आग को फैलने से रोकने के लिए बुलडोज़रों से ज़मीन के कुछ हिस्सों को साफ़ कर चौड़ी पट्टियाँ बनाई गईं, ताकि आग आगे न बढ़ सके.लेकिन तेज़ हवाओं के कारण आग नेथी ब्रिज गाँव की ओर बढ़ने लगी.निकासी के आदेशआग लगने के नौ दिन बाद, स्कॉटलैंड पुलिस ने इसे एक बड़ी आपात स्थिति घोषित किया और नेथी ब्रिज के 600 निवासियों में से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया. इनमें जेम्स मैकइवान भी शामिल थे, जिन्होंने बताया कि बढ़ती आग के बीच कई दिनों तक बारिश न होने से चिन्ता बढ़ गई थी.उन्होंने कहा, “हम बहुत भाग्यशाली रहे कि हवा पश्चिम से चलती रही और आग पहाड़ियों की ओर बढ़ी. वरना सम्पत्ति और लोगों की जान को गम्भीर ख़तरा हो सकता था. लेकिन इससे आग ऐसे दुर्गम इलाक़े में पहुँच गई, जहाँ उसे क़ाबू करना बेहद मुश्किल था.”अग्निशमन दलों को आग पर क़ाबू पाने में एक महीने से भी ज़्यादा समय लगा, जिसके बाद स्कॉटलैंड अग्निशमन एवं बचाव सेवा ने उन्हें आधिकारिक रूप से वापस बुला लिया. © Climate Visuals/Alastair ब्रिटेन के झुलसे हुए खुले मैदानी इलाक़ों में जंगल की आग पर क़ाबू पाने की कोशिश करते अग्निशमनकर्मी. (फ़ाइल) भविष्य के लिए तैयारीब्रिटेन में जंगल की आग, पर्यावरण और समाज के लिए लीवरहल्म केन्द्र के शोधकर्ता विल हेज़ ने बताया कि जंगल की आग का ख़तरा अब भूमध्यसागरीय क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल रहा है.उन्होंने बताया कि आयरलैंड और स्कॉटलैंड के ऊँचे अटलांटिक इलाक़ों के साथ-साथ उत्तरी एवं मध्य योरोप के अन्य हिस्सों में भी जंगल की आग को लेकर चिन्ता बढ़ रही है.विल हेज़ ने आगाह किया, “इन इलाक़ों की जलवायु भूमध्यसागरीय क्षेत्रों जैसी नहीं हो रही है. लेकिन पारम्परिक रूप से ठंडे और अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में अब ऐसे शुष्क दौर ज़्यादा बार आ रहे हैं, जब बड़ी मात्रा में वनस्पति इतनी सूख जाती है कि आसानी से आग पकड़ सकती है.”उन्होंने कहा, “लोगों को यह नहीं मानना चाहिए कि हरे-भरे या अधिक वर्षा वाले इलाक़े आग से पूरी तरह सुरक्षित हैं. गर्म, शुष्क एवं तेज़ हवा वाले मौसम में वनस्पति बहुत आसानी से जल सकती है, यहाँ तक कि उत्तरी और पर्वतीय क्षेत्रों में भी.”उन्होंने अधिक जोखिम वाले मौसम में कैम्पफायर और बारबेक्यू से बचने, सिगरेट जैसी चीज़ों से लापरवाही से आग न लगने देने और आग की स्थानीय चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी.जोखिम का आकलनविल हेज़ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जंगल की आग से निपटने की तैयारी बेहद अहम है.उन्होंने कहा, “जंगल की आग की रोकथाम केवल अग्निशमन सेवाओं की ज़िम्मेदारी नहीं है. यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि आग लगने से पहले ज़मीन और वन क्षेत्रों का प्रबन्धन कैसे किया जाता है. जंगल की आग को केवल आपात स्थिति के रूप में नहीं, बल्कि भूमि उपयोग, जलवायु अनुकूलन और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम के रूप में भी देखा जाना चाहिए.”
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) की
जोखिम आकलन के लिए रणनैतिक टूलकिट
(STAR) पद्धति के ज़रिये सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अन्य क्षेत्रों के साथ मिलकर स्वास्थ्य से जुड़े ख़तरों का तेज़ी से और साक्ष्यों के आधार पर आकलन कर सकते हैं. इनमें अत्यधिक गर्मी और जंगल की आग का जोखिम भी शामिल है.बेहतर तैयारीसाइप्रस और आयरलैंड जैसे देशों ने हाल ही में पहली बार ऐसी आकलन कार्यशालाएँ आयोजित कीं. इनमें STAR पद्धति का इस्तेमाल किया गया.इन कार्यशालाओं में तापलहरों से लेकर जंगल की आग तक, स्वास्थ्य के लिए अहम ख़तरों की पहचान की गई. साथ ही यह तय किया गया कि किन जोखिमों पर पहले ध्यान देना चाहिए.इन कार्यशालाओं से देशों को आपात स्थितियों के लिए बेहतर और अधिक रणनैतिक तैयारी करने में मदद मिलती है. साथ ही, ज़रूरी क्षेत्रों में निवेश की प्राथमिकताएँ तय करने में भी मदद मिलती है.WHO ने 2018 से अब तक योरोप में 38 राष्ट्रीय रणनैतिक जोखिम आकलन कार्यशालाएँ आयोजित की हैं. STAR पद्धति को
अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों
(IHR) और
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेन्डाई फ़्रेमवर्क
के प्रमुख तत्वों में शामिल किया गया है.बढ़ता सार्वजनिक स्वास्थ्य ख़तराWHO योरोप के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रभाग में तैयारी कार्यक्रम की प्रबन्धक तान्या श्मिट ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और जंगल की आग अब केवल पर्यावरणीय आपात स्थितियाँ नहीं रह गई हैं.उन्होंने कहा, “ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बढ़ते ख़तरे हैं. इनका सीधा असर लोगों की सेहत और स्वास्थ्य प्रणालियों, दोनों पर पड़ता है.”“पूरे क्षेत्र में देश अब सभी प्रकार के ख़तरों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय जोखिम आकलन का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं. इससे जलवायु से जुड़े जोखिमों और उनके एक के बाद एक पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद मिलती है. साथ ही, यह तय किया जा सकता है कि तैयारी के किन उपायों को प्राथमिकता दी जाए.अन्ततः, इससे समुदायों, विशेषकर सबसे संवेदनशील लोगों की सुरक्षा करने और स्वास्थ्य प्रणालियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने में मदद मिलती है.”WHO के जोखिम आकलन टूलकिट के बारे में अधिक जानकारी
यहाँ
उपलब्ध है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces