×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
परमाणु परीक्षणों पर विराम का आहवान: ‘निरस्त्रीकरण की दिशा में हर क़दम अहम’
Source: UN News: शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
उनका जन्म बिना हाथों के हुआ था. इसकी वजह कज़ाख़स्तान के सेमिपालातिंस्क (Semipalatinsk) परीक्षण स्थल पर दशकों तक हुए परमाणु विस्फोटों की वह विरासत थी, जिसका असर उनके परिवार और उनकी पीढ़ी तक पहुँचा. कलाकार और परमाणु-विरोधी कार्यकर्ता करिपबेक कियूकोव सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राजनयिकों, वैज्ञानिकों और परमाणु परीक्षणों से प्रभावित लोगों के साथ एक प्रतीकात्मक पदयात्रा में शामिल हुए. उनका सन्देश वही था, जिसे वह जीवन भर दोहराते आए हैं: उनकी पीढ़ी ने जो पीड़ा झेली, वह किसी और पीढ़ी को न सहनी पड़े.होंठों और पैरों की उंगलियों से ब्रश पकड़कर चित्र बनाने वाले करिपबेक कियूकोव ने यह पदयात्रा, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले
परमाणु परीक्षणों के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस
के अवसर पर महासभा की उच्चस्तरीय बैठक से पहले की.#StepUp4Disarmament अभियान के तहत आयोजित यह पदयात्रा, महासभा भवन में लगी एक बड़ी तस्वीर के सामने समाप्त हुई, जिसमें लोग सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल को बन्द करने की मांग करते दिखाई देते हैं.करिपबेक कियूकोव ने यूएन न्यूज़ से कहा, “मैं अपनी कहानी, कज़ाख़स्तान की कहानी, दुनिया के सामने रखना चाहता हूँ.”456 परमाणु परीक्षण1949 से 1989 के बीच सेमिपालातिंस्क परीक्षण स्थल पर 456 परमाणु परीक्षण किए गए. आसपास रहने वाले लाखों लोग विकिरण के उच्च स्तर के सम्पर्क में आए, जिसका असर कई परिवारों में पीढ़ियों तक रहा.करिपबेक कियूकोव ने बताया, “मेरे माता-पिता उन परीक्षणों के प्रत्यक्ष गवाह थे. इन्हीं परीक्षणों के प्रभाव के कारण मेरा जन्म बिना हाथों के हुआ.”जब कज़ाख़ कवि ओलझास सुलेइमेनोव ने नेवादा-सेमिपालातिंस्क परमाणु-विरोधी आन्दोलन शुरू किया, तब करिपबेक कियूकोव 20 वर्ष के थे. © सीटीबीटीओ/यू.एस. सरकार मार्च 1954 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मार्शल द्वीपसमूह के बिकिनी एटोल में एक वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था. ‘पूरा देश उठ खड़ा हुआ’करिपबेक कियूकोव याद करते हैं, “पूरा देश सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल के ख़िलाफ़ उठ खड़ा हुआ था.”यह आन्दोलन जल्द ही कज़ाख़स्तान की सीमाओं से बाहर भी फैल गया.उन्होंने अमेरिका के नेवादा परमाणु परीक्षण स्थल के पास रहने वाले शोशोनी समुदाय के एक प्रमुख के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. सेमिपालातिंस्क परीक्षण स्थल के द्वार पर उन्होंने फ़्रेंच पोलिनेशिया और जापान से आए कार्यकर्ताओं के साथ शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों में भी भाग लिया. फ़्रांस ने फ़्रेंच पोलिनेशिया के मुरुरोआ एटोल में परमाणु परीक्षण किए थे.हमेशा के लिए बन्द29 अगस्त 1991 को सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया. बाद में कज़ाख़स्तान की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 अगस्त को परमाणु परीक्षणों के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया. इस वर्ष परीक्षण स्थल के बन्द होने के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं.करिपबेक कियूकोव ने कहा, “मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मेरे देश कज़ाख़स्तान ने अपनी सम्प्रभुता की राह इसी शान्तिपूर्ण फ़ैसले से शुरू की. यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है और दूसरे देशों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है.”हर क़दम मायने रखता हैपदयात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए, निरस्त्रीकरण मामलों की संयुक्त राष्ट्र उच्च प्रतिनिधि इज़ूमी नाकामित्सु ने कहा कि 35 वर्ष पहले सेमिपालातिंस्क में छाई ख़ामोशी “संयोग से नहीं आई थी.”उन्होंने कहा, “यह उन लोगों, समुदायों और नेताओं के दृढ़ संकल्प का नतीजा था, जिन्होंने परमाणु परीक्षणों को नकार दिया.”संयुक्त राष्ट्र में कज़ाख़स्तान के स्थाई प्रतिनिधि कैरात उमरोव ने कहा कि यह पदयात्रा “यह याद दिलाने का एक सरल लेकिन प्रभावशाली तरीक़ा है कि निरस्त्रीकरण की दिशा में हर क़दम मायने रखता है.”इस वर्ष व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि (CTBT) को हस्ताक्षर के लिए खोले जाने के 30 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. CTBT संगठन के कार्यकारी सचिव रॉबर्ट फ़्लॉयड ने युवजन से कहा कि निरस्त्रीकरण “एक ऐसी यात्रा है जो पीढ़ियों तक चलती है.”उन्होंने कहा, “एक दिन आएगा जब आपकी पीढ़ी नेतृत्व करेगी, फ़ैसले लेगी और बोर्डरूम व सभा कक्षों में होगी. तब हम आपके आगे बढ़ते हर बड़े क़दम का उत्साह बढ़ा रहे होंगे.” UN News/Kulpash Konyrova क़ज़ाख़स्तान के एक कलाकार करिपबेक कियूकोव ने, परमाणु मुक्त विश्व के लिए, अपनी कलाकृति के ज़रिए जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है. कोई भी अछूता नहींबाद में महासभा को सम्बोधित करते हुए, इज़ूमी नाकामित्सु ने चेतावनी दी कि बढ़ते भू-राजनैतिक तनाव के बीच परमाणु विस्फोट परीक्षण फिर शुरू होने की आशंका भी बढ़ रही है.उन्होंने
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
का सन्देश दोहराते हुए कहा, “दुनिया को फिर कभी किसी परमाणु विस्फोट का साक्षी बनने की नौबत नहीं आनी चाहिए.”
महासभा की अध्यक्ष
ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि परमाणु विस्फोटों के प्रभाव किसी सीमा तक सीमित नहीं रहते.उन्होंने कहा, “आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी ‘दूर-दराज़ क्षेत्र’ ऐसा नहीं है, जो परमाणु परीक्षणों के प्रभावों या ख़तरों से पूरी तरह अछूता हो.”पाँच पीढ़ियों तक कैंसरवक्ताओं में टीना कॉर्डोवा भी शामिल थीं, जो 1945 में न्यू मैक्सिको में हुए ट्रिनिटी परमाणु परीक्षण से प्रभावित परिवार की चौथी पीढ़ी की सदस्य हैं. उन्होंने भी सुबह की प्रतीकात्मक पदयात्रा में भाग लिया.उन्होंने महासभा से कहा, “हम दुनिया में विकिरण के सम्पर्क में आने वाले पहले लोगों में थे. बम विस्फोट के बाद कई दिनों तक आसमान से राख गिरती रही.” उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप उनके परिवार की पाँच पीढ़ियाँ कैंसर से प्रभावित हुई हैं.उन्होंने कहा, “हमें परीक्षण से पहले या बाद में ख़तरे के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी गई. इसलिए हम पहले की तरह अपनी ज़मीन पर निर्भर रहकर जीवन जीते रहे.”अन्त में उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की, “81 वर्षों बाद अब समय आ गया है कि हम अपने परिवारों, बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को परमाणु ख़तरे से मुक्त करें.”युवजन के लिए सन्देशकरिपबेक कियूकोव के लिए अब यह लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है. परमाणु हथियारों के ख़िलाफ़ अभियानों में युवजन को हिस्सा लेते देखकर उन्हें हमेशा याद आता है कि “युद्ध का ख़ामियाज़ा सबसे पहले मासूम बच्चों को ही भुगतना पड़ता है.”उन्होंने कहा, “भविष्य उनके हाथों में है. अगली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित दुनिया बनाना भी उनकी ज़िम्मेदारी है. हमारे पास अनुभव है जिसे हम उनके साथ साझा कर सकते हैं.”जब उनसे पूछा गया कि आज के तनावपूर्ण दौर में वह विश्व नेताओं से क्या कहना चाहेंगे, तो करिपबेक कियूकोव ने मेल-मिलाप और साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की.उन्होंने कहा, “एक अधिक दयालु और करुणामय दुनिया के लिए हमें पुरानी शिकायतों और अतीत की ग़लतियों को पीछे छोड़ना होगा. अब हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है और नई पीढ़ी को रास्ता दिखाना है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces