Advertisement
शान्ति स्थापना में संयुक्त राष्ट्र अभियानों की अहम भूमिका

ड्रोन से दुष्प्रचार तक नई चुनौतियाँमहासचिव ने कहा कि शान्ति अभियानों के शासनादेश स्पष्ट एवं सीमित होने चाहिए और उनके लक्ष्य हासिल करने योग्य हों. साथ ही, उन्हें कम लागत में प्रभावी, जवाबदेह और सदस्य देशों व संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों के साथ मिलकर काम करने वाला होना चाहिए. यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोपों के मामलों में जवाबदेही पर विशेष ध्यान देना ज़रूरी है.रिपोर्ट के अनुसार, केवल अभियानों के दायित्व बदलना काफ़ी नहीं होगा. शान्ति अभियानों को अधिक लचीला और तेज़ी से तैनात होने योग्य बनाना होगा, आँकड़ों व ख़तरों के विश्लेषण को मज़बूत करना होगा तथा ड्रोन एवं दुष्प्रचार जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नई तकनीक अपनानी होगी. शान्तिरक्षकों की सुरक्षा के लिए भी अतिरिक्त उपाय ज़रूरी हैं.महासचिव ने कोलम्बिया में शान्ति मिशन और कैमरून-नाइजीरिया सीमा विवाद पर काम कर रहे मिशन का उदाहरण देते हुए कहा कि सही परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान ठोस नतीजे दे सकते हैं.भविष्य की राहमहासचिव की समीक्षा में “नए भू-राजनैतिक दौर के लिए शान्ति अभियानों को नए सिरे से तैयार करने” के लिए दर्जनों सिफ़ारिशें दी गई हैं.यह ऐसा दौर है, जब युद्ध बढ़ रहे हैं, वित्तीय संसाधन सीमित हैं और शान्तिरक्षा अभियानों के लिए सदस्य देशों का समर्थन भी बँटा हुआ है.सिफ़ारिशों में ये बातें शामिल हैं:राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाना.केवल स्पष्ट और विश्वसनीय राजनैतिक उद्देश्य वाले मिशन तैनात करना.मेज़बान देशों के साथ साझेदारी मज़बूत करना.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ स्पष्ट करना.मिशन शुरू करते समय ही उसके समापन और बदलाव की योजना तैयार करना.महासचिव के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि सदस्य देश, उनकी कमियों के बावजूद, उन्हें हिंसक टकराव समाप्त करने की परिस्थितियाँ बनाने का एक ज़रूरी माध्यम मानते रहें.उन्होंने कहा, “हमें मिलकर यह तय करना होगा कि किसी मिशन से शुरुआत से लेकर उसके समापन तक क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


