-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घातक स्वायत्त हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण की संयुक्त अपील

Source: UN News: सोमवार, 31 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
घातक स्वायत्त हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण की संयुक्त अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और रैड क्रॉस अध्यक्ष ने स्वायत्त एवं एआई-निर्देशित हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण की अपील दोहराई है. यह अपील उन अपुष्ट ख़बरों के बीच आई है कि ऐसे ड्रोन युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, देशों को अन्तरराष्ट्रीय नियम तय करने की दिशा में ठोस क़दम उठाने चाहिए. मुख्य बिन्दु Tweet URL दो तरह के स्वायत्त हथियारों पर प्रतिबन्ध की माँग - अप्रत्याशित हथियार और लोगों को निशाना बनाने वाले हथियार.एआई के बढ़ते इस्तेमाल से घातक बल पर मानवीय नियंत्रण कम होने का ख़तरा.देशों से क़ानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते पर बातचीत शुरू करने की अपील.यह अपील ऐसे समय में आई है जब अधिक उन्नत हथियारों का निर्माण एवं इस्तेमाल पहले से कहीं तेज़ गति व बड़े पैमाने पर हो रहा है, तथा शक्तिशाली होती एआई तकनीक इसे और बढ़ावा दे रही है. निरस्त्रीकरण विशेषज्ञों का कहना है कि हथियार निर्माता भी इससे जुड़े क़ानूनी नियमों पर स्पष्टता चाहते हैं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस समिति (ICRC) की अध्यक्ष मिरयाना स्पोलयारिक एगर के साथ संयुक्त अपील में कहा, “हम उस नैतिक लाल रेखा के बेहद क़रीब पहुँच गए हैं, जहाँ मशीनें बिना मानवीय नियंत्रण के इनसानों को निशाना बनाने लगेंगी.”अन्तरराष्ट्रीय मानवतावदी क़ानून के तहत युद्ध में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाना प्रतिबन्धित है. लेकिन युद्धक्षेत्र में यह पहचानना मुश्किल हो सकता है कि कौन लड़ाई में शामिल है और कौन नहीं. चिन्ता है कि तेज़ी से बदलते हालात में यह फ़र्क़ न कर पाने वाली मशीनें जीवन और मृत्यु के फ़ैसले लेने लगेंगी.क़ानूनी और नैतिक सवालजिनीवा में संयुक्त राष्ट्र की निरस्त्रीकरण मामलों की अधिकारी मेलेनी रेजिम्बल ने महासचिव का रुख़ दोहराया कि ऐसे हथियार, जो बिना मानवीय नियंत्रण और निर्णय के लक्ष्य चुनते हैं, हमला करते हैं व लोगों की जान लेते हैं, “राजनैतिक रूप से अस्वीकार्य, नैतिक रूप से घृणित हैं तथा उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए.”अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस समिति (ICRC) के लॉरेंट गिसेल ने कहा कि युद्ध में सटीकता एवं संयम की बात अक्सर वास्तविकता से दूर होती है. नागरिक मारे जाते हैं, परिवार विस्थापित होते हैं और अस्पताल, स्कूल व घर तेज़ी से तबाह होते हैं.ICRC में हथियार और युद्ध संचालन इकाई के प्रमुख लॉरेंट गिसेल ने कहा कि युद्धक्षेत्र में हालात पल भर में बदल सकते हैं. कोई लड़ाका आत्मसमर्पण कर सकता है या घायल होकर हमले से संरक्षण का हक़दार बन सकता है. इसी तरह, नागरिक अचानक उस क्षेत्र में आ सकते हैं जहाँ स्वायत्त हथियार सक्रिय हों, या हथियार ऐसी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं जिसकी पहले कल्पना नहीं की गई हो.यूएन महासचिव और ICRC अध्यक्ष ने कहा कि स्वायत्त हथियार “दूर के भविष्य की बात नहीं हैं.” इन्हें और अधिक स्वायत्त बनाने की होड़ पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि इन्हें विकसित करने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने भी इनके ख़तरों को लेकर चिन्ता जताई है.देशों से कार्रवाई का आग्रह Tweet URL संयुक्त राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस समिति (ICRC) ने सरकारों से केवल चर्चा तक सीमित न रहने और स्वायत्त हथियारों पर स्पष्ट रोक व पाबन्दियाँ तय करने वाले क़ानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते पर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है.दोनों नेताओं ने कहा, “देशों को राजनैतिक साहस दिखाते हुए चर्चा से आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई करनी होगी.” उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर भविष्य में घातक फ़ैसलों के लिए जवाबदेही तय करना और मुश्किल हो सकता है.यह अपील नवम्बर में जिनीवा में होने वाले कुछ पारम्परिक हथियारों पर कन्वेंशन (CCW) के सातवें समीक्षा सम्मेलन से पहले की गई है. यूएन और ICRC नेताओं ने इस बैठक को बाध्यकारी समझौते पर बातचीत शुरू करने की दिशा में “सबसे स्पष्ट रास्ता” बताया है.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा और CCW के सरकारी विशेषज्ञ समूह में हुई चर्चाओं से इसकी बुनियाद पहले ही तैयार हो चुकी है. इसमें यह तय करने की दिशा में भी प्रगति हुई है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए कितना मानवीय नियंत्रण और निर्णय ज़रूरी है.संयुक्त राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस समिति (ICRC) ने पहली बार 2023 में संयुक्त अपील जारी कर देशों से 2026 तक क़ानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते पर बातचीत शुरू करने का आग्रह किया था. उन्होंने ज़ोर दिया था कि जीवन और मृत्यु से जुड़े फ़ैसलों पर मानवीय नियंत्रण बना रहना चाहिए व बिना मानवीय हस्तक्षेप के जान लेने वाली मशीनों पर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत रोक लगनी चाहिए.मंगलवार की अपील में इस समयसीमा को फिर दोहराते हुए कहा गया कि वर्षों से चल रही तैयारियों को अब ठोस कार्रवाई में बदलने का समय है.दोनों नेताओं ने कहा, “हम देशों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह करते हैं. नवाचार मानवता की सेवा के लिए है, उसे ख़तरे में डालने के लिए नहीं.”संयुक्त अपील में दो तरह के स्वायत्त हथियारों पर प्रतिबन्ध लगाने की माँग की गई है:अप्रत्याशित स्वायत्त हथियार: ऐसे हथियार जिनके इस्तेमाल का नतीजा ऑपरेटर पहले से नहीं जान सकता या उसका अनुमान नहीं लगा सकता. ICRC के लॉरेंट गिसेल ने कहा, “अगर यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि क्या होगा, तो इसके इस्तेमाल को सीमित कैसे किया जा सकता है?”इनसानों को निशाना बनाने वाले हथियार: देशों ने माना है कि स्वायत्त हथियारों में बल के इस्तेमाल पर मानवीय नियंत्रण कम होने से नैतिक सवाल उठते हैं. सबसे अधिक चिन्ता उन हथियारों को लेकर है जो जानबूझकर इनसानों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि इससे “मानव जीवन महज़ डेटा, एल्गोरिदम, सेंसर और मशीन की कार्रवाई तक सीमित हो जाता है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement