-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण सूडान: यूएन गश्ती दल पर हमला, दो शान्तिरक्षकों की मौत

Source: UN News: रविवार, 30 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
दक्षिण सूडान: यूएन गश्ती दल पर हमला, दो शान्तिरक्षकों की मौत
दक्षिण सूडान के पूर्वी जोंगलेई प्रान्त में सोमवार को एक गश्ती दल पर हुए घातक हमले में संयुक्त राष्ट्र के दो शान्तिरक्षकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए. हमला अज्ञात बन्दूकधारियों ने किया था. दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा मिशन, UNMISS का गश्ती दल पूर्वी क्षेत्र के दूरदराज़ इलाक़े पाजुत जा रहा था, जब उस पर हमला हुआ.घटना के तुरन्त बाद, मिशन ने इलाक़े को सुरक्षित करने और आपात कार्रवाई में मदद के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया बल भेजा.घायलों में तीन यूएन शान्तिरक्षक, दक्षिण सूडान राष्ट्रीय पुलिस सेवा के दो कर्मी और दो नागरिक कर्मचारी शामिल हैं.सम्भावित युद्ध अपराधमारे गए और घायल लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए UNMISS प्रमुख अनीता किकी गबेहो ने कहा, “दक्षिण सूडान में शान्ति के लिए काम कर रहे UNMISS कर्मियों को निशाना बनाकर की गई ऐसी घातक हिंसा अस्वीकार्य है.” Tweet URL उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से घटना की तुरन्त व पूरी जाँच कराने और ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की अपील की.UNMISS ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत यूएन शान्तिरक्षकों पर ऐसे हमले युद्ध अपराध के दायरे में आ सकते हैं.नाज़ुक शान्तिदक्षिण सूडान में हाल में बढ़ी हिंसा ने देश की पहले से नाज़ुक शान्ति प्रक्रिया पर और दबाव बढ़ा दिया है.दो दशकों से अधिक चले गृहयुद्ध के बाद दक्षिण सूडान ने 2011 में सूडान से स्वतंत्रता हासिल की थी.लेकिन केवल दो साल बाद, राष्ट्रपति सल्वा कीर के वफ़ादार सैन्य बलों और पूर्व उप राष्ट्रपति रिएक मचार के समर्थकों के बीच राजनैतिक टकराव ने देश को एक नए गृहयुद्ध में धकेल दिया.2011 में स्वतंत्रता के कुछ ही समय बाद स्थापित UNMISS का दायित्व आम लोगों की रक्षा करना, मानवीय सहायता की पहुँच सुनिश्चित करना, मानवाधिकार उल्लंघनों की निगरानी करना और देश की शान्ति प्रक्रिया व राजनैतिक परिवर्तन में सहयोग देना है.राहतकर्मियों पर हमलेसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, दक्षिण सूडान राहतकर्मियों के लिए दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक है.इस वर्ष जनवरी से अब तक देश में कम से कम 36 राहतकर्मी मारे जा चुके हैं, जबकि पूरे 2025 में यह संख्या 31 थी.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने कहा कि मानवीय सहायताकर्मियों पर हमले अस्वीकार्य हैं और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन करते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement