×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: बाल देखभाल से कामकाजी परिवारों को सहारा
Source: UN News: गुरुवार, 27 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से भारत की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाक़े में संचालित एक सामुदायिक केन्द्र माता-पिता को निश्चिन्त होकर आजीविका कमाने और बच्चों को सुरक्षित देखभाल, पोषण व शुरुआती शिक्षा पाने में मदद कर रहा है. दिहाड़ी मज़दूर अमरनाथ को वर्षों तक अपनी छोटी बेटी आँचल को अपने साथ निर्माण स्थलों पर ले जाना पड़ता था.मूल रूप से बिहार के रहने वाले अमरनाथ ने कुछ ही महीनों के भीतर अपनी पत्नी और माँ, दोनों को खो दिया था. इसके बाद, अपने दो बच्चों की ज़िम्मेदारी अकेले उन पर आ गई. आँचल की देखभाल के लिए कोई नहीं था, इसलिए उनके लिए नियमित रूप से काम करना मुश्किल हो गया और उनकी मासिक आमदनी घटकर लगभग 8 हज़ार रुपये रह गई.स्थिति तब बदली जब आँचल ने भारत में
UNDP
की 'शहरी बाल देखभाल को मज़बूत बनाकर महिला श्रमबल भागेदारी बढ़ाने की परियोजना' के तहत स्थापित सामुदायिक बाल देखभाल केन्द्र जाना शुरू किया.Mobile Creches द्वारा स्थानीय ग़ैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित यह केन्द्र, छह महीने से छह वर्ष तक के बच्चों की सप्ताह में छह दिन देखभाल करता है. यहाँ उन्हें पौष्टिक भोजन, शुरुआती शिक्षा और नियमित स्वास्थ्य निगरानी की सुविधा मिलती है.अमरनाथ कहते हैं, “मेरी बेटी यहाँ बहुत ख़ुश है. अब मुझे इस बात की चिन्ता नहीं रहती कि मैं कमाने कैसे जाऊँगा और अपने परिवार का गुज़ारा कैसे चलाऊँगा.”बेटी की नियमित देखभाल सुनिश्चित होने के बाद, उनकी मासिक आमदनी भी लगभग दोगुनी होकर 15 हज़ार रुपये हो गई है. © UNDP India भारत के बवाना का यह सामुदायिक बाल देखभाल केन्द्र बच्चों की शुरुआती देखभाल के साथ महिलाओं की आजीविका को भी सहारा दे रहा है. काम करना हुआ सम्भवदो बेटियों की परवरिश अकेले कर रहीं विधवा मौसम के लिए भी यह केन्द्र बड़ी राहत लेकर आया है.बच्चियों के केन्द्र में दाख़िले से पहले, उनकी एक बेटी रिश्तेदारों के पास रहती थी, जबकि दूसरी को अक्सर घर पर अकेला छोड़ना पड़ता था.वो बताती हैं, “काम से लौटने पर मैं अक्सर अपनी बड़ी बेटी को सड़कों पर घूमते या फ़ुटपाथ के पास बैठे देखती थी. मुझे हमेशा डर रहता था कि कहीं कोई उसे उठा न ले जाए.”अब दोनों बेटियाँ दिनभर केन्द्र में रहती हैं. मौसम के अनुसार, वे पहले से अधिक स्वस्थ व आत्मविश्वासी हो गई हैं और स्कूल जाने के लिए भी बेहतर तरीक़े से तैयार हो रही हैं.वह कहती हैं, “अब जब मैं काम पर जाती हूँ, तो मुझे सन्तोष रहता है कि मेरी बच्चियाँ सुरक्षित हैं. इससे मैं बिना लगातार चिन्ता के अपने काम और जीवन पर ध्यान दे पाती हूँ.”बच्चों के बेहतर विकास में मददयह केन्द्र बच्चों के स्वास्थ्य और विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है.39 महीने की रितिका के बीमार पड़ने और वज़न कम होने के बाद, देखभालकर्ताओं ने उसके भोजन में केले, अंडे और अनाज मिश्रण जैसे पौष्टिक आहार शामिल किए. नियमित स्वास्थ्य निगरानी से कुछ ही महीनों में उसकी सेहत में सुधार हुआ.उसके पिता बताते हैं कि केन्द्र में सीखी अच्छी आदतें रितिका अब घर पर भी अपनाती है.वह कहते हैं, “रितिका ने यहाँ जो अनुशासन और मूल्य सीखे हैं, वे न केवल उसके स्वास्थ्य बल्कि उसके समग्र विकास के लिए भी बहुत मददगार हैं.”जहाँ भारत में महिलाओं की श्रमबल भागेदारी बढ़ाने और शहरों को अधिक समावेशी बनाने के प्रयास जारी हैं, वहीं बवाना जैसे सामुदायिक बाल देखभाल केन्द्र दिखाते हैं कि शुरुआती बाल देखभाल में निवेश, आजीविका, उत्पादकता और दीर्घकालिक विकास में भी निवेश है.इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces