Advertisement
युद्ध में पुरुषों व लड़कों के ख़िलाफ़ यौन हिंसा: चुप्पी तोड़ना ज़रूरी

भुक्तभोगियों की पहचान ज़रूरी है, ताकि उन्हें सही देखभाल, क़ानूनी सहायता और अन्य ज़रूरी मदद मिल सके.संयुक्त राष्ट्र क्या कर रहा है?
संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाएँ भुक्तभोगियों की बेहतर पहचान, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले पेशेवरों को प्रशिक्षण और भुक्तभोगी-केन्द्रित सेवाओं व सहायता नैटवर्क को मज़बूत करने के लिए काम कर रही हैं.सहायता किस तरह की होती है?
भुक्तभोगियों की पहचान उन्हें उन ज़रूरी सेवाओं और सहायता तक पहुँचने में मदद करती है, जो उन्हें अन्यथा नहीं मिल पातीं.UNIDIR ने बेहतर डेटा संग्रह की सिफ़ारिश की है, ताकि पुरुष और लड़के भी अपने साथ हुई यौन हिंसा के बारे में खुलकर बता सकें. साथ ही, पीड़ितों की भागेदारी बढ़ाने और उनकी ज़रूरतों के अनुरूप मनोसामाजिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी ज़ोर दिया गया है.UN Action नैटवर्क इन प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है. यूक्रेन में ‘भुक्तभोगियों को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त कार्रवाई’ (UNited Action to Empower Survivors) परियोजना के तहत 2025 में 160 पीड़ितों को मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुनर्वास और उनकी ज़रूरतों के अनुसार सहायता दी गई, जिनमें 69 पुरुष थे. परियोजना ने पुरुष भुक्तभोगियों के ऐसे नैटवर्क बनाने में भी मदद की, जहाँ वे एक-दूसरे को सहयोग दे सकें और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा सकें. © OHCHR/Marion Mondain हेती की जेल व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम करने के लिए संघर्ष कर रही है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ज़ोर दिया है कि सभी पीड़ितों के अनुभव और ज़रूरतें एक जैसी नहीं होतीं. इसलिए सहायता देते समय उनकी उम्र, लिंग, परिस्थितियों और व्यक्तिगत ज़रूरतों को ध्यान में रखना ज़रूरी है.सूडान में संयुक्त राष्ट्र समर्थित पहलों के तहत यौन हिंसा से प्रभावित पुरुषों एवं लड़कों के अनुभवों पर खुलकर बातचीत के लिए जगह बनाने की कोशिश की गई है. वहीं, UNHCR ने शरणार्थी और विस्थापन की परिस्थितियों में पुरुष पीड़ितों की मदद करने वाले राहतकर्मियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.चुप्पी तोड़ना क्यों ज़रूरी है?आज भी हिंसक टकराव से जुड़ी यौन हिंसा (CRSV) से महिलाएँ एवं लड़कियाँ सबसे अधिक व असमान रूप से प्रभावित होती हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है, “यौन हिंसा हर व्यक्ति के गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार और पूरी मानवता की सामूहिक शान्ति व सुरक्षा के लिए ख़तरा है.”लेकिन युद्ध और हिंसक टकरावों में पुरुषों और लड़कों को भी यौन हिंसा के पीड़ितों के रूप में पहचानने का मतलब अन्य असुरक्षित समूहों से ध्यान हटाना नहीं है.इससे सहायता व्यवस्था की एक अहम कमी दूर होती है और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि जिन भुक्तभोगियों की अक्सर अनदेखी होती है, उनकी पहचान हो, उनकी बात सुनी जाए तथा उन्हें ज़रूरी सहायता मिल सके.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


