×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हरी घास, खुले मैदान: क्यों अहम हैं चरागाह
Source: UN News: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
उत्तरी केनया में एक पशुपालक बारिश के इन्तज़ार में आसमान पर नज़रें टिकाए हुए है. बारिश न होने से चरागाह सूख रहे हैं और उसके पशुओं के लिए चारा लगातार कम होता जा रहा है. यह समस्या केवल केनया तक सीमित नहीं है. अफ़्रीका के घास के मैदानों से लेकर मध्य एशिया के नमक से ढके इलाक़ों तक, लाखों लोगों की आजीविका चरागाह भूमि पर निर्भर है - एक ऐसी भूमि, जिसकी अहमियत अक्सर नज़रअन्दाज़ कर दी जाती है.चरागाह क्या हैं और क्यों महत्वपूर्ण हैं?चरागाह भूमि, अंटार्कटिका को छोड़कर,
हर महाद्वीप
में पाई जाती है. इसमें घास के मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र और शुष्क भूमि शामिल हैं. यहाँ आम तौर पर पारम्परिक खेती नहीं होती, लेकिन दुनिया की खाद्य व्यवस्था में इनकी अहम भूमिका है.2 अरब लोग भोजन, पशुधन और आजीविका के लिए चरागाहों पर निर्भर हैं.दुनिया के पशुधन का लगभग 70 प्रतिशत चारा इन्हीं क्षेत्रों से मिलता है.लेकिन लगभग 40 प्रतिशत चरागाह भूमि पहले ही क्षरित हो चुकी है या उसके ख़तरे में है. सूखा, अत्यधिक चराई और लम्बे समय से हुई उपेक्षा इसके प्रमुख कारण हैं. © UNDP उत्तरी केनया के तुर्काना में एक बाज़ार में बकरियाँ बेची जा रही हैं. जब कोई चरागाह भूमि नष्ट होती है, तो यह केवल पर्यावरण का नुक़सान नहीं होता. इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है - किसी परिवार के पशुओं के लिए चारा कम पड़ने लगता है, बाज़ार में बेचने के लिए पशु घट जाते हैं और समुदाय की खाद्य सुरक्षा कमज़ोर होने लगती है.तीन देश, एक चेतावनीबोत्सवानादक्षिणी अफ़्रीका के बोत्सवाना का बड़ा हिस्सा चरागाहों से ढका है. गोमांस निर्यात से लेकर सफ़ारी पर्यटन तक, देश की अर्थव्यवस्था में इनकी अहम भूमिका है.लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि इन चरागाहों की स्थिति वास्तव में कैसी है. हाल में किए गए देशव्यापी पारिस्थितिकी तंत्र आकलन से एक चिन्ताजनक तस्वीर सामने आई.आक्रामक पौधों के फैलाव और लगातार गम्भीर होते सूखे के कारण घास के मैदान सिकुड़ रहे हैं और भूमि को दोबारा स्वस्थ होने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है.हालाँकि, आकलन में यह भी पाया गया कि जहाँ पारम्परिक और समुदाय-आधारित भूमि प्रबन्धन मज़बूत है, वहाँ चरागाहों की स्थिति बेहतर है. इससे स्थानीय समुदायों के ज्ञान और अनुभव की अहमियत उजागर होती है.कज़ाख़स्तानमध्य एशिया का अराल सागर कभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी झील था, लेकिन अब इसका अधिकाँश हिस्सा सूख चुका है. इसकी जगह लगभग 54 लाख हैक्टेयर में फैला नमक का रेगिस्तान रह गया है.पास के किज़िलोर्डा क्षेत्र में अब 80 प्रतिशत से अधिक चरागाह क्षरित हो चुके हैं, और विषैली धूल भरी आँधियों के कारण नमक हज़ारों किलोमीटर दूर तक फैल रहा है. © UNDP बोत्सवाना के एक बड़े भू-भाग में चरागाह फैले हुए हैं. यह इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि किसी एक जगह की पर्यावरणीय आपदा का असर बहुत दूर तक भूमि, पशुधन और लोगों की आजीविका पर पड़ सकता है.केनयाउत्तरी केनया की मार्साबिट काउंटी में चालबी रेगिस्तान स्थित है. 1990 से उपलब्ध उपग्रह आँकड़े बताते हैं कि यहाँ घास के मैदान धीरे-धीरे बंजर भूमि में बदल रहे हैं.अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दशकों में रेगिस्तान का क्षेत्रफल दोगुना हो सकता है. इससे वे चरागाह भी ख़तरे में पड़ सकते हैं, जिन पर स्थानीय पशुपालक समुदाय पीढ़ियों से निर्भर रहे हैं.इससे निपटने के लिए क्या किया जा रहा है?तीनों देशों में किए जा रहे प्रयासों में एक समान रुझान दिखता है - वैज्ञानिक आँकड़ों के साथ स्थानीय लोगों के ज्ञान और अनुभव का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.बोत्सवाना में 2,000 से अधिक लोगों और संस्थाओं की भागेदारी से राष्ट्रीय पारिस्थितिकी तंत्र आकलन तैयार किया गया. इनमें सरकारी संस्थाएँ, शोधकर्ता और पारम्परिक ज्ञान रखने वाले समुदाय शामिल थे. इस आकलन से भविष्य की भूमि नीतियाँ तय करने के लिए ठोस साक्ष्य और जानकारी उपलब्ध हुई.कज़ाख़स्तान में जलवायु, भूमि और जल के आपसी सम्बन्धों का विस्तृत अध्ययन किया गया है. इसके आधार पर चरागाहों की बहाली और सिंचाई की योजनाएँ बनाई जा रही हैं. साथ ही, सूख चुके अराल सागर के तल पर सैक्सौल के पेड़ लगाए जा रहे हैं. अब तक 3 लाख 37 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र में यह काम हो चुका है और 2030 तक 11 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य है.केनया में 33 वर्षों के उपग्रह आँकड़ों को उन मूलनिवासी बुज़ुर्गों की यादों और अनुभवों से जोड़ा गया, जिन्होंने देखा है कि समय के साथ यह भूमि किस तरह बदली है. इन जानकारियों के आधार पर व्यावहारिक उपाय तैयार किए जा रहे हैं - कलाचा में बाढ़ के पानी का रुख़ मोड़ने के उपाय किए गए हैं, वनस्पति को फिर से उगाने के लिए प्रायोगिक क्षेत्र बनाए गए हैं और स्थानीय समुदायों को बदलावों की निगरानी करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.प्रमुख निष्कर्षएक-दूसरे से हज़ारों किलोमीटर दूर बसे इन इलाक़ों से एक समान सीख मिलती है: चरागाहों की बहाली तभी सफल और टिकाऊ होती है, जब वैज्ञानिक आँकड़ों के साथ स्थानीय लोगों के ज्ञान और अनुभव को भी महत्व दिया जाए. केवल आँकड़े पर्याप्त नहीं हैं - स्थानीय भागेदारी, भरोसा तथा ज़मीनी समझ भी उतनी ही ज़रूरी है.बारिश की आस में आसमान देख रहे उस पशुपालक के लिए, यही मेल उसके पशुधन और आजीविका के भविष्य का फ़ैसला कर सकता है.उलानबटार की राह परचरागाहों के सामने बढ़ती इन चुनौतियों पर 17 अगस्त से मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित संयुक्त राष्ट्र
मरुस्थलीकरण सम्मेलन
में चर्चा की जाएगी.
जैवविविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा नेटवर्क
(BES-Net), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) की ‘
प्रकृति संरक्षण संकल्प
’ पहल का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य प्रकृति की रक्षा और क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के प्रयासों को मज़बूत करना है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces