Advertisement
डीआर काँगो: इबोला के ख़िलाफ़ जंग में उतरे पूर्व विद्रोही

ताज़ा जानकारी के अनुसार, देश भर में अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है.बुंडिबुग्यो प्रजाति के वायरस के कारण यह प्रकोप बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है, और इसके लिए अभी तक कोई स्वीकृत टीका उपलब्ध नहीं है.हिंसक टकराव, ख़राब सड़कें और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच के कारण इस प्रकोप को क़ाबू में करना मुश्किल हो रहा है. मीडिया ख़बरों के अनुसार, यह अब डीआर काँगो के छठे प्रान्त तक पहुँच चुका है और पड़ोसी दक्षिण सूडान में भी इसके फैलने का ख़तरा है.विद्रोही लड़ाके बने सामुदायिक कार्यकर्तापूर्वी डीआर काँगो में वर्षों से अस्थिरता बनी हुई है. विद्रोही गुटों और सरकारी बलों के बीच हिंसक टकराव के कारण लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं.संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा मिशन, MONUSCO ने पूर्व विद्रोहियों के निरस्त्रीकरण और उन्हें सामान्य जीवन में लौटने में मदद की है.इबोला से बचाव और संदिग्ध मामलों की पहचान का प्रशिक्षण मिलने के बाद, इन पूर्व लड़ाकों को चोमिया के व्यस्त इलाक़ों में सामुदायिक कार्यकर्ताओं के रूप में भेजा गया. इनमें मुख्य बाज़ार, नगर के केन्द्र और पशु आहार उत्पादन स्थल शामिल हैं.वे लोगों को नियमित रूप से हाथ धोने, इबोला के लक्षण पहचानने और संदिग्ध मामलों की तुरन्त स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना देने के लिए जागरूक कर रहे हैं.स्थानीय ग़ैर-सरकारी संगठनों के एक नेटवर्क समन्वयक फ्लोरेंट नज़ामा ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य पूर्व लड़ाकों और समुदाय के लोगों को इबोला के ख़िलाफ़ लड़ाई में सक्रिय भागीदार बनाना है.”MONUSCO के अनुसार, इस पहल के दो उद्देश्य हैं - स्वास्थ्य आपातस्थिति से निपटना और समुदायों के बीच आपसी जुड़ाव मज़बूत करके स्थिरता के प्रयासों को बढ़ावा देना.MONUSCO के एक प्रतिनिधि ने कहा, “यह पहल दिखाती है कि निरस्त्रीकरण के बाद पूर्व लड़ाके किस तरह सामुदायिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.”
© UNOCHA/Ramatoulaye Moussa Maz
पूर्वी काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


