×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
जुलाई रहा वैश्विक स्तर पर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना
Source: UN News: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
दुनिया के कई हिस्से भीषण गर्मी, सूखे, जंगलों की आग और अन्य चरम मौसम घटनाओं से जूझ रहे हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार को कहा कि लोगों के जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए बेहतर मौसम पूर्वानुमान और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ बेहद ज़रूरी हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने योरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (C3S) के आँकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जुलाई का महीना अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना रहा.औसत सतही वायु तापमान, औद्योगीकरण-पूर्व स्तर से 1.47 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि जुलाई में समुद्र की सतह का तापमान अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर दर्ज किया गया.‘छुट्टी का समय नहीं’अगस्त में भी भीषण गर्मी जारी है. योरोप और उत्तरी गोलार्ध के अन्य हिस्सों में यह छुट्टियों का मौसम है, लेकिन
WMO
की प्रवक्ता क्लेयर नलिस ने कहा कि कई सेवाओं और कर्मियों के लिए राहत का समय नहीं है.उन्होंने जिनीवा में पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय मौसम एवं जल विज्ञान सेवाएँ, आपात प्रबन्धन व राहत टीमें और स्वास्थ्यकर्मी चरम मौसम की घटनाओं के कारण लगातार काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा, “यह सिर्फ़ भीषण गर्मी की बात नहीं है. भारी बारिश और उष्णकटिबन्धीय चक्रवात भी देखने को मिल रहे हैं. इसलिए हमारे लिए यह बिल्कुल भी छुट्टी का समय नहीं है.” © Adobe Stock/Arafat दक्षिणी फ़्राँस में जंगल की आग के बाद सुलगते क्षेत्र का जायज़ा लेता एक दमकलकर्मी. गर्मी, सूखा और जंगल की आग का ख़तरापश्चिमी योरोप में जून-जुलाई की अवधि अब तक की सबसे गर्म रही. स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस समेत कुछ देश इस गर्मी की चौथी तापलहर से जूझ रहे हैं.क्लेयर नलिस ने कहा कि भीषण सूखे से खेती, फ़सलों, परिवहन, ऊर्जा और नदियों के जलस्तर पर गहरा असर पड़ रहा है. ऊँचे तापमान के कारण जंगलों में आग का ख़तरा भी बढ़ गया है.गर्मी केवल योरोप तक सीमित नहीं है. जापान और कोरिया गणराज्य में पिछले सप्ताह असाधारण और रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया, जबकि एशिया, मध्य पूर्व और लातिन अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी रही.WMO में जलवायु सूचना प्रमुख जॉन कैनेडी ने कहा कि कम बारिश और तेज़ गर्मी से सूखा बढ़ा है, नदियों का जलस्तर घटा है और जंगलों में आग का ख़तरा बढ़ा है. योरोप की प्रमुख नदियों सेन, राइन और डैन्यूब में भी जल प्रवाह कम हुआ है. © C3S/ECMWF पश्चिमी योरोप में जून-जुलाई का औसत तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. जंगलों में ‘असाधारण आग’जंगलों में आग की घटनाएँ भी बढ़ी हैं. क्लेयर नलिस ने कहा कि पिछले महीने पश्चिमी योरोप में जंगलों की आग असाधारण स्तर पर रही, चाहे जले हुए क्षेत्र की बात हो या उससे हुए उत्सर्जन की.कॉपरनिकस वायुमंडल निगरानी सेवा के आँकड़ों के अनुसार, फ्रांस में जंगलों की आग से इस साल अब तक जितना उत्सर्जन हुआ है, वह 2022 और 2023 के भीषण आग वाले वर्षों के बराबर या उससे भी अधिक है.फ्रांस में इस साल जंगलों की आग इतनी भीषण रही है कि यह पिछले 24 वर्षों के सबसे अधिक प्रभावित वर्षों में से एक बन सकता है. पड़ोसी स्पेन में भी आग से होने वाला उत्सर्जन सामान्य से काफ़ी अधिक है.उधर, अमेरिका के पश्चिमी हिस्सों में जंगलों की आग भड़क रही है, जबकि कैनेडा में सोमवार तक 591 जगहों पर आग सक्रिय थी, जिनमें से 43 पर क़ाबू नहीं पाया जा सका था.चरम मौसम का व्यापक असरक्लेयर नलिस ने कहा कि चरम मौसम केवल गर्मी तक सीमित नहीं है. पश्चिम अफ़्रीका के कुछ हिस्से भारी मानसूनी बारिश और बाढ़ से भी प्रभावित हैं.WMO हर सप्ताह वैश्विक मौसम एवं जलविज्ञान आकलन (Global Hydromet Scan) जारी करता है, जिसे मानवीय सहायता एजेंसियों के साथ साझा किया जाता है. नवीनतम आकलन में इस सप्ताह पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत, पूर्वी पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्याँमार तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, अचानक बाढ़ एवं भूस्खलन का ख़तरा जताया गया है.उधर, चीन में पिछले सप्ताहान्त चक्रवाती तूफ़ान डॉल्फिन के तट से टकराने से पहले बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया. यह इस मौसम का 13वाँ चक्रवात था. हाल के दिनों में वहाँ भीषण बाढ़ के ख़तरे को लेकर भी कई चेतावनियाँ जारी की गई हैं.बढ़ता दबावजॉन कैनेडी ने कहा कि हाल की चरम मौसम घटनाएँ, लम्बे समय से जारी वैश्विक ताप वृद्धि और उत्तरी गोलार्ध में उच्च व निम्न दबाव की लगातार बदलती स्थितियों के संयुक्त असर को दर्शाती हैं.उन्होंने बताया कि उच्च दबाव की स्थिति में मौसम आमतौर पर अधिक गर्म और शुष्क हो जाता है. नीचे उतरती हवा गर्म होती है और बादल बनने की सम्भावना कम करती है, जिससे अधिक धूप धरातल तक पहुँचती है. ऐसी प्रणालियाँ ठंडी हवा को भी रोक सकती हैं और कई दिनों या हफ़्तों तक बनी रह सकती हैं.प्रशान्त महासागर में अल-नीनो की स्थिति बन चुकी है और WMO ने वैश्विक तापमान में और बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है. वैश्विक तापमान आमतौर पर अल-नीनो के चरम पर पहुँचने के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुँचता है. अल-नीनो का चरम प्रायः नवम्बर से जनवरी के बीच होता है.इन हालात को देखते हुए, WMO और उसके सदस्य देश मौसम पूर्वानुमान और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियों को बेहतर बनाने में जुटे हैं. क्लेयर नलिस ने कहा कि
सर्वजन के लिए प्रारम्भिक चेतावनी पहल
अब भी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces