Advertisement
कोलम्बिया: 7.4 तीव्रता के भूकम्प में भारी जनहानि, मदद के लिए मुस्तैद यूएन

देश के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में कई भूस्खलन हुए हैं और कुछ लोग फँसे हुए हैं. अधिकारियों ने बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त सहायता मांगी है.भूकम्प से परिवहन सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं. पश्चिमी कोलम्बिया के कई हवाई अड्डों पर जाँच के लिए उड़ानें अस्थाई रूप से रोक दी गई हैं.राजधानी बोगोटा तक में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए. बोगोटा, भूकम्प के केन्द्र सैन होसे डेल पालमार से लगभग 250 मील पूर्व में है.सरकार ने आपात प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिया है और प्रभावित इलाक़ों में नुक़सान व ज़रूरतों का आकलन जारी है.सहायता के लिए मुस्तैदसंयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने प्रभावित समुदायों के साथ एकजुटता जताई है और कहा है कि सरकार के अनुरोध पर वे सहायता के लिए तैयार हैं.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने कहा है कि उसके पास सरकार और राष्ट्रीय आपात एजेंसियों की मदद के लिए मानवीय सहायता पहुँचाने की पूर्ण क्षमता मौजूद है.संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का हिस्सा, पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन (PAHO) भी राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ निकट सम्पर्क में है.अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) भी स्थिति पर नज़र रखे हुए है और विस्थापित लोगों समेत समस्त प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए तैयार है.एकजुटताअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) की महानिदेशक एमी पोप ने कोलम्बिया के साथ एकजुटता जताई और कहा कि संगठन प्रभावित समुदायों की मदद के लिए तैयार है.संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने चेतावनी दी है कि ऐसी आपात स्थितियों में लड़कियों, महिलाओं और किशोरों के लिए लैंगिक हिंसा का ख़तरा बढ़ सकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच मुश्किल हो सकती है. एजेंसी ने कहा कि वह प्रभावित समुदायों में आवश्यक सेवाएँ जारी रखने के प्रयासों में सहयोग कर रही है.यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNCHR) भी भूकम्प के प्रभाव का आकलन कर रही है और अधिकारियों व साझीदार संगठनों के साथ मिलकर सहायता देने के लिए तैयार है.कोलम्बिया में संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि मानवीय ज़रूरतों की स्थिति स्पष्ट होने तक उसकी टीमें राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सम्पर्क में रहेंगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


