Advertisement
डीआर काँगो: बढ़ते इबोला मामलों के बीच नए उपचार केन्द्र

WHO ने चेतावनी दी है कि तेज़ी से बढ़ते मामलों, नए इलाक़ों में फैलते संक्रमण और ऊँची मृत्यु दर को देखते हुए स्वास्थ्य एवं राहत प्रयासों को बड़े पैमाने पर बढ़ाना होगा.एजेंसी ने कहा, “असुरक्षा, विस्थापन, लोगों की आवाजाही और सीमा पार आवागमन के कारण राहत कार्रवाई मुश्किल हो रही है और संक्रमण के आगे फैलने का ख़तरा बढ़ रहा है.”इतुरी प्रान्त में हिंसा से बचकर आए लगभग 2 लाख 70 हज़ार लोग विस्थापन शिविरों में रह रहे हैं, जहाँ बीमारी फैलने का जोखिम अधिक है.सहायता दलों के अनुसार, इबोला से मृत शिशु जन्म और समय से पहले प्रसव के मामले भी सामने आ रहे हैं. इसलिए संक्रमित गर्भवती महिलाओं को विशेष और अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत है.राहत प्रयासों का विस्तारज़रूरतें बढ़ने के साथ स्वास्थ्य और राहत प्रयास भी तेज़ किए गए हैं.प्रकोप की घोषणा के बाद, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने काँगो के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर दिसम्बर में 25 बिस्तरों वाला विशिष्ट इबोला उपचार केन्द्र खोला था.इसके बाद प्रभावित इलाक़ों में कई टन चिकित्सा सामग्री भेजी गई और उपचार केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई गई. इनमें निज़ी भी शामिल है, जहाँ 22 स्थलों पर 80 हज़ार से अधिक विस्थापित लोग रह रहे हैं. खनन गतिविधियों के कारण यहाँ लोगों की आवाजाही भी अधिक है.इस सप्ताह WHO ने इतुरी प्रान्त में मोंगब्वालू के पास स्थित निज़ी को 30 अतिरिक्त बिस्तर और 38 गद्दे उपलब्ध कराए. इससे वहाँ के इबोला उपचार केन्द्र की क्षमता बढ़कर 80 बिस्तरों की हो गई है.संयुक्त राष्ट्र की इबोला प्रतिक्रिया के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


