Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: स्वदेश लौट रहे अफ़ग़ानों पर मानव तस्करी का बढ़ता ख़तरा

ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए मानव तस्करीसंयुक्त राष्ट्र ने मानव तस्करी के उस बढ़ते वैश्विक ख़तरे पर भी चिन्ता जताई है, जिसमें लोगों को जबरन अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता है. पीड़ितों को धोखे, हिंसा और धमकियों के ज़रिए ऑनलाइन घोटालों और धोखाधड़ी के काम में लगाया जाता है.मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “ऑनलाइन धोखाधड़ी के गिरोह लाखों लोगों को ठगकर अन्तरराष्ट्रीय संगठित अपराध के लिए भारी अवैध मुनाफ़ा कमाते हैं. कृत्रिम बुद्धिमत्ता समेत नई शक्तिशाली तकनीकों की मदद से ये गतिविधियाँ चिन्ताजनक गति से फैल रही हैं.”सुरक्षा मज़बूत करने की अपीलअफ़ग़ानिस्तान में IOM की मिशन प्रमुख मिहयुंग पार्क ने कहा, “इस समय इतनी बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैं कि पर्याप्त अन्तरराष्ट्रीय सहायता के बिना अफ़ग़ान समुदायों के लिए उन्हें सम्भालना कठिन है.”आजीविका, आवास और बुनियादी सेवाओं तक पहुँच नहीं होने के कारण अनेक लोग ख़तरनाक प्रवासन मार्ग अपनाने के लिए मजबूर हो सकते हैं. इससे उनके मानव तस्करी, शोषण और दुर्व्यवहार का शिकार होने का जोखिम बढ़ जाता है.अफ़ग़ानिस्तान में UNODC के स्थानीय प्रतिनिधि पोलीक ओक सेरेई ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की वापसी, सहायता में कटौती, प्राकृतिक आपदाओं और आजीविका के नुक़सान ने रोकथाम के प्रयास तत्काल मज़बूत करने की आवश्यकता को उजागर किया है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मानव तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, पीड़ितों को अधिक सहायता देने, नागरिक दस्तावेज़ों और आजीविका के अवसरों तक पहुँच बेहतर बनाने तथा सुरक्षित प्रवासन मार्ग उपलब्ध कराने की अपील की.महासचिव गुटेरेश ने कहा, “मानव तस्करी का हर रूप मानवाधिकारों का गम्भीर उल्लंघन है. मिलकर काम करके हम इस शोषण को हमेशा के लिए समाप्त कर सकते हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


