Advertisement
यूक्रेन: घातक रूसी हमलों से शहरों में भारी नुक़सान

आपात कार्रवाईसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं.UNHCR ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है, वहीं एजेंसी और उसके साझीदार प्रभावित परिवारों को ज़मीनी स्तर पर आपात सहायता प्रदान कर रहे हैं.द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे के पास स्थित एक गाँव में, संयुक्त राष्ट्र के अन्तर-एजेंसी क़ाफ़िले ने निवासियों को 240 सौर लैम्प एवं सूचना पत्रक वितरित किए. इनके ज़रिए लोगों को उपलब्ध सहायता और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई.हमलों के बाद UNICEF की टीमें, प्रभावित बच्चों और परिवारों को मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता, मामलों के प्रबन्धन व नक़द सहायता के लिए पंजीकरण समेत तात्कालिक मदद प्रदान कर रही हैं.संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रयाससंयुक्त राष्ट्र की हाल में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आपात सहायता से लेकर बारूदी सुरंगें हटाने और मलबे की सफ़ाई तक, वर्ष 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से यूक्रेन में लाखों लोगों तक मदद पहुँचाई गई है.वर्ष 2025 में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ - 66 लाख लोगों के लिए बिजली और तापन सेवाएँ जारी रखने में सहायता दी गई.एक करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों को सेवा देने वाली जल प्रणालियों को मज़बूत किया गया.पुनर्निर्माण में मदद के लिए छह लाख टन मलबा हटाया गया.सात लाख 32 हज़ार लोगों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं तक पहुँचने में सहायता दी गई.आठ लाख 11 हज़ार 700 से अधिक छात्रों की पढ़ाई में सहयोग दिया गया.16 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि का बारूदी सुरंगों के लिए सर्वेक्षण किया गया.बारूदी सुरंगों की आशंका वाली 7,600 हैक्टेयर से अधिक भूमि को सुरक्षित बनाया गया और 13 लाख बच्चों को विस्फोटक युद्ध सामग्री से बचने के तरीक़े सिखाए गए.यूक्रेन में जारी यूएन सहायता प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


