×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: नागालैंड में शिक्षा सुधारों से खुली बेहतर रोज़गार की राह
Source: UN News: सोमवार, 03 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में शिक्षा सुधारों से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है. विश्व बैंक समर्थित परियोजना के तहत, तीन वर्षों में कक्षा 10 पूरी करने वाले विद्यार्थियों की दर 34 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हुई है, जिससे युवजन में उच्च शिक्षा और बेहतर रोज़गार की आकांक्षाएँ बढ़ी हैं. स्कूल के दिनों का कोई एक शिक्षक अक्सर जीवनभर याद रह जाता है - वो, जिसने पढ़ाई में रुचि जगाई और भविष्य की राह दिखाई.नागालैंड के कोहिमा ज़िले में गणित की शिक्षिका रोकोवोनो मेयासे ऐसी ही एक शिक्षक हैं. रूझूख्रिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उनकी कक्षा अब गतिविधियों, हँसी और सीखने के उत्साह से भरी रहती है.कुछ वर्ष पहले तक उनके पास स्पष्ट पाठ योजना नहीं होती थी और विद्यार्थियों के मन से गणित का डर दूर करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था.उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण के बाद मुझे समझ आया कि गणित को पढ़ाना और सीखना मज़ेदार हो सकता है. जोड़ी और समूह में काम करने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे एक-दूसरे से सीख रहे हैं.”अब उनके अनेक विद्यार्थी आगे पढ़ना और शोध, विज्ञान व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं.कक्षा 12 की छात्रा किमियेनी स्वू ने कहा, “मैं एक दिन पर्यावरण शोधकर्ता बनना चाहती हूँ.” © World Bank Group भारत के नागालैंड में कक्षा 12 की छात्रा किमियेनी स्वू (दाईं ओर से दूसरी) कहती हैं, “मैं एक दिन पर्यावरण शोधकर्ता बनना चाहती हूँ.” गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तलाशपहाड़ी और वनाच्छादित नागालैंड में दुर्गम भूभाग और सीमित सड़क सम्पर्क के कारण, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा तक पहुँच कठिन रही है. राज्य के लगभग तीन-चौथाई परिवार ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं और 60 प्रतिशत से अधिक आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है.वेतन वाले 85 प्रतिशत से अधिक रोज़गार सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र में हैं, जबकि इसके बाद चर्च सबसे बड़ा नियोक्ता है. सीमित अवसरों के कारण अनेक युवजन काम की तलाश में राज्य से बाहर चले जाते हैं.लगभग एक दशक पहले राज्य में नामांकन दर कम थी और प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई छोड़ने की दर देश में दूसरी सबसे अधिक थी. केवल तीन में से एक बच्चा माध्यमिक विद्यालय तक पहुँचता था और उनमें से लगभग दो-तिहाई अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे.राज्य के लगभग दो हज़ार स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालयों, विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल परिसरों, पर्याप्त शिक्षण सामग्री और योग्य शिक्षकों की कमी थी. ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी अपने परिवार में स्कूल जाने वाली पहली पीढ़ी थे.पोरबा गाँव के एक ग्रामीण स्कूल प्रशासक ने बताया, “पहले शिक्षकों की गुणवत्ता और कर्मचारियों की कमी के कारण सरकारी स्कूलों पर भरोसा कम था. मगर अब स्थिति सुधर रही है.”उन्होंने कहा, “मुझे अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि वे अच्छे नेतृत्वकर्ता बनेंगे और राज्य के विकास में योगदान देंगे.” © World Bank Group भारत के नागालैंड में अब एक लाख 30 हज़ार से अधिक विद्यार्थी परियोजना के तहत शुरू की गई शिक्षण पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं. स्कूलों में बदलाव की नई पहलनागालैंड सरकार ने आधुनिक दुनिया की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से, वर्ष 2020 में विश्व बैंक के साथ पाँच करोड़ 65 लाख डॉलर की ‘
नागालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधनों में सुधार’, यानि NECTAR परियोजना
शुरू की.यह भारत के अपेक्षाकृत वंचित पूर्वोत्तर क्षेत्र में विश्व बैंक की पहली ऐसी शिक्षा परियोजना थी, जिसे सीधे किसी राज्य सरकार ने लागू किया.परियोजना की कार्यदल प्रमुख कनुप्रिया मिश्रा ने कहा, “परियोजना ने केवल कक्षाओं के बजाय, पूरे स्कूल तंत्र में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया.”इसके तहत प्रशासन और शिक्षक प्रबन्धन प्रणालियों को मज़बूत बनाया गया, बुनियादी ढाँचे का विस्तार किया गया और शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दिया गया. साथ ही, 16 स्कूल परिसरों को बदलाव के केन्द्र के रूप में चुना गया.परियोजना के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 तक कक्षा 10 पूरी करने वाले विद्यार्थियों की दर 34 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई – यानि तीन वर्षों में 13 प्रतिशत अंकों की वृद्धि.परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, कक्षा तीन में भाषा के अंक वर्ष 2021 के 60 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 63 प्रतिशत और गणित के अंक 51 प्रतिशत से बढ़कर 57 प्रतिशत हो गए. © World Bank Group भारत के नागालैंड में NECTAR शिक्षण कार्यक्रमों से लाभान्वित विद्यार्थियों में आधे से अधिक लड़कियाँ हैं. बदलाव को गति देने वाली व्यवस्थाएँपरियोजना के तहत स्कूल नेतृत्वकर्ताओं को अपनी नई ज़िम्मेदारियाँ समझने और स्कूलों की समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.अगस्त 2026 तक पूरी तरह शुरू होने वाली नई डिजिटल प्रणालियों से शिक्षकों की उपस्थिति पर नज़र रखी जाएगी और विद्यार्थियों के नामांकन, प्रगति व सीखने के स्तर की ताज़ा जानकारी उपलब्ध होगी.अब तक ज़िला और उप-ज़िला स्तर के लगभग 44 प्रतिशत शिक्षा प्रबन्धकों को आधुनिक प्रबन्धन पद्धतियों में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो तय लक्ष्य से अधिक है.जोत्सोमा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अलुओउ शुया ने कहा, “अब हम अपने स्कूलों के सामने आने वाली समस्याओं से निपट सकते हैं और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है.”परियोजना के प्रोत्साहन अनुदानों से विद्यार्थियों को चित्रकला, क्रोशिया, बढ़ईगीरी, बाग़वानी और अन्य व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जा रहे हैं.पारम्परिक टोकरी बुनना सीख रहे कक्षा नौ के छात्र मेंगुलहुली नागी ने कहा, “मुझे यह काम बहुत अच्छा लगता है. एक दिन मैं अपना व्यवसाय शुरू करना और नागालैंड में रोज़गार पैदा करना चाहता हूँ.” © World Bank Group भारत के नागालैंड में विद्यार्थी नियमित पढ़ाई के साथ पारम्परिक टोकरी बुनने की कला सीख रहे हैं. रटने से समझने की ओरशिक्षकों को ऐसी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो विद्यार्थियों की भागेदारी, आलोचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं. रटकर सीखने के आदी विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ा बदलाव है.लेखाशास्त्र के शिक्षक मोसेस यिमचुंगर ने कहा, “मैं 15 वर्षों से पढ़ा रहा हूँ, मगर अब मैंने डिजिटल कौशल सीखे हैं.”उन्होंने कहा, “आँकड़े सबकुछ बदल देते हैं. वे विषय को वास्तविक दुनिया से जोड़ते हैं. जब यह पता चलता है कि विद्यार्थी कहाँ कमज़ोर हैं, तो उसके अनुसार क़दम उठाए जा सकते हैं.”परियोजना के शिक्षण कार्यक्रमों से अब एक लाख 30 हज़ार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं, जिनमें आधे से अधिक लड़कियाँ हैं.सबसे हाल की उच्च विद्यालय परीक्षाओं में लड़कियों ने विज्ञान समेत सभी विषयों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों की उत्तीर्ण दर 87 प्रतिशत रही, जबकि लड़कों में यह 83 प्रतिशत थी. © World Bank Group भारत के नागालैंड में चुने गए स्कूलों में नई कक्षाएँ, पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशालाएँ विकसित की जा रही हैं. कक्षाओं का कायाकल्पशिक्षा में बदलाव के लिए मज़बूत व्यवस्थाओं के साथ ऐसे स्कूलों की भी ज़रूरत है, जो विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित करें.इसी उद्देश्य से 16 ‘लाइटहाउस स्कूल कॉम्प्लेक्स’ में आधुनिक कक्षाएँ, विज्ञान प्रयोगशालाएँ और पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य का लगभग आधा हिस्सा पूरा हो चुका है और इसके लिए राज्य के भीतर के ठेकेदारों को नियुक्त किया गया है.यह ऐसे राज्य में अहम है, जहाँ निजी निवेश और ऋण की उपलब्धता सीमित है तथा पूर्वोत्तर राज्यों में अन्तरराज्यीय प्रवासन की दर सबसे अधिक है.प्रोत्साहन अनुदानों और लगभग तीन लाख डॉलर के सामुदायिक योगदान से स्कूल समितियाँ स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार योजनाएँ तैयार कर रही हैं. पोरबा के राजकीय उच्च विद्यालय जैसे ग्रामीण स्कूलों में इस धनराशि का उपयोग मरम्मत, बुनियादी सुविधाओं, रसोई बाग़ और फुटबॉल शिविरों के लिए किया गया है.स्कूल शिक्षा निदेशालय के प्रधान निदेशक और NECTAR परियोजना निदेशक शशांक प्रताप सिंह ने कहा, “परियोजना ने समुदायों में स्वामित्व और जवाबदेही की भावना को बढ़ावा दिया है.”उन्होंने कहा, “अभिभावक-शिक्षक बैठकों से पारदर्शिता बढ़ी है और अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रियता से भाग ले रहे हैं.” © World Bank Group शिक्षक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के लिए कक्षा में सीखने का अनुभव बेहतर हो रहा है. भविष्य की ओर बढ़ते क़दमनागालैंड के अनुभव से पता चलता है कि आँकड़ों पर आधारित योजना, बेहतर शिक्षण और टिकाऊ संसाधनों के ज़रिए शिक्षा से जुड़ी अनेक चुनौतियों से निपटा जा सकता है.आज प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक, आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बन रहे हैं.कक्षा 12 के छात्र ख्रिएलेटो रीनो ने कहा, “मुझे गणित से प्यार है और मैं आने वाली पीढ़ी को पढ़ाना चाहता हूँ. अगर मैं किसी और के लिए सीखने को मज़ेदार बना सकूँ, तो इससे मुझे ख़ुशी मिलेगी.”इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces