-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: घातक रूसी हमलों से शहरों में भारी नुक़सान

Source: UN News: सोमवार, 03 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: घातक रूसी हमलों से शहरों में भारी नुक़सान
गुरूवार को यूक्रेन के कई शहरों पर रात भर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले हुए. इस बीच, परमाणु बिजली संयंत्रों के आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर भी चिन्ता बढ़ी है. हमलों के बाद सहायता कर्मी और आपात सेवा दल प्रभावित लोगों की मदद में जुट गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलों में घरों और अन्य नागरिक इमारतों को भारी नुक़सान पहुँचा है. तलाश और बचाव दल ध्वस्त इमारतों में फँसे लोगों तक पहुँचने में जुटे हैं. इन हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए.कीव निवासी मरीना ने कहा, “हमले लगातार बदतर होते जा रहे थे.” एक और हमले की चेतावनी मिलने पर उन्होंने अपने बच्चों और कई अन्य लोगों के साथ मेट्रो स्टेशन में रात बिताई.उनकी छह वर्षीय बेटी मिलाना ने कहा, “मैं अपने खिलौनों के साथ अपने बिस्तर पर सोना चाहती हूँ.”हमलों की निन्दा करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने तनाव कम करने और युद्धविराम की अपील की.संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा, “नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमले, चाहे वे कहीं भी हों, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का स्पष्ट उल्लंघन हैं और इन्हें तुरन्त रोका जाना चाहिए.”संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से मिली नवीनतम जानकारी:अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक रफ़ाएल मारियानो ग्रॉसी ने नवीनतम स्थिति रिपोर्ट में कहा कि ज़ैपोरिझझिया परमाणु बिजली संयंत्र के आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियों से वहाँ परमाणु सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास और कठिन हो रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, रादुश्ने और क्रिवी रिह में कम से कम तीन बच्चों की मौत हुई, जबकि लवीव, ख़ेरसॉन और कीव क्षेत्रों में कम से कम सात बच्चे घायल हुए. एजेंसी ने कहा कि लगातार जारी घातक हमलों से “और अधिक बच्चों की ज़िन्दगियाँ तबाह हो रही हैं.”संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसी OCHA ने सोशल मीडिया पर कहा, “एक बार फिर दनिप्रो क्षेत्र, लवीव और कीव में परिवारों ने अपने प्रियजन खो दिए हैं या उनके घर तबाह हो गए हैं.”संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी UNHCR के अनुसार, यूक्रेन के विभिन्न इलाक़ों में हुए बड़े रूसी हमलों से लवीव की रिहायशी इमारतों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा और नागरिक हताहत हुए. Tweet URL आपात कार्रवाईसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं.UNHCR ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है, वहीं एजेंसी और उसके साझीदार प्रभावित परिवारों को ज़मीनी स्तर पर आपात सहायता प्रदान कर रहे हैं.द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे के पास स्थित एक गाँव में, संयुक्त राष्ट्र के अन्तर-एजेंसी क़ाफ़िले ने निवासियों को 240 सौर लैम्प एवं सूचना पत्रक वितरित किए. इनके ज़रिए लोगों को उपलब्ध सहायता और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई.हमलों के बाद UNICEF की टीमें, प्रभावित बच्चों और परिवारों को मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता, मामलों के प्रबन्धन व नक़द सहायता के लिए पंजीकरण समेत तात्कालिक मदद प्रदान कर रही हैं.संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रयाससंयुक्त राष्ट्र की हाल में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आपात सहायता से लेकर बारूदी सुरंगें हटाने और मलबे की सफ़ाई तक, वर्ष 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से यूक्रेन में लाखों लोगों तक मदद पहुँचाई गई है.वर्ष 2025 में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ - 66 लाख लोगों के लिए बिजली और तापन सेवाएँ जारी रखने में सहायता दी गई.एक करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों को सेवा देने वाली जल प्रणालियों को मज़बूत किया गया.पुनर्निर्माण में मदद के लिए छह लाख टन मलबा हटाया गया.सात लाख 32 हज़ार लोगों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं तक पहुँचने में सहायता दी गई.आठ लाख 11 हज़ार 700 से अधिक छात्रों की पढ़ाई में सहयोग दिया गया.16 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि का बारूदी सुरंगों के लिए सर्वेक्षण किया गया.बारूदी सुरंगों की आशंका वाली 7,600 हैक्टेयर से अधिक भूमि को सुरक्षित बनाया गया और 13 लाख बच्चों को विस्फोटक युद्ध सामग्री से बचने के तरीक़े सिखाए गए.यूक्रेन में जारी यूएन सहायता प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement