-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

75 वर्ष बाद, शरणार्थी संरक्षण के वादे की सबसे बड़ी परीक्षा

Source: UN News: गुरुवार, 30 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
75 वर्ष बाद, शरणार्थी संरक्षण के वादे की सबसे बड़ी परीक्षा
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने शरणार्थी कन्वेंशन की 75वीं वर्षगाँठ पर एक वैश्विक अभियान शुरू किया है. इसके तहत सरकारों, संगठनों और आम लोगों से युद्ध, हिंसा व उत्पीड़न के कारण घर छोड़ने को मजबूर लोगों की रक्षा का संकल्प नए सिरे से मज़बूत करने की अपील की गई है. ‘द प्रॉमिस’ नामक यह पहल ऐसे समय शुरू हुई है, जब दुनिया भर में चार करोड़ 10 लाख से अधिक शरणार्थी विस्थापित हैं. हिंसक टकरावों के कारण अनेक परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं. इससे शरण व्यवस्था और शरणार्थियों को पनाह देने वाले देशों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त बरहम सालेह के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य 2027 के वैश्विक शरणार्थी फ़ोरम से पहले शरणार्थियों की सुरक्षा के समर्थन में एक व्यापक गठबन्धन बनाना है. इसके ज़रिए नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाया जाएगा, ताकि शरण माँगने और युद्ध व उत्पीड़न के बाद अपना जीवन फिर से शुरू करने के अधिकार को मज़बूती दी जा सके. © UNHCR/Hector Perez बांग्लादेश के कॉक्सेस बाज़ार में, UNHCR सदभावना दूत केट ब्लैंचेट 28 वर्षीय झूरा से मिलीं, जो गाँव पर हमले के बाद अपने दो बच्चों के साथ म्याँमार से भागी थीं और पति से बिछड़ गई थीं. व्यापक गठबन्धन Tweet URL इस पहल पर सबसे पहले हस्ताक्षर करने वाले 75 लोगों में अभिनेता और मानवतावादी कार्यकर्ता एंजेलिना जोली, केट ब्लैंचेट और बेन स्टिलर के साथ-साथ नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई भी शामिल हैं.शरणार्थी समुदायों के प्रतिनिधियों, कारोबारी हस्तियों, धार्मिक नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल का समर्थन किया है.हस्ताक्षरकर्ताओं ने ऐसी दुनिया बनाने की अपील की है, जहाँ घर छोड़ने के लिए मजबूर लोगों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके, समुदाय शरणार्थियों का स्वागत करें और सरकारें, मेज़बान देशों की समय रहते सहायता करते हुए विस्थापन के स्थाई समाधान तलाशें.UNHCR के उच्चायुक्त बरहम सालेह ने कहा, “पिचहत्तर वर्ष पहले, दुनिया ने घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए लोगों की रक्षा का वादा किया था. अब यह सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह वादा क़ायम रहे.”प्रतिबद्धता को नया बलद्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1951 में अपनाए गए शरणार्थी कन्वेंशन ने शरणार्थियों की रक्षा के लिए क़ानूनी आधार स्थापित किया. साथ ही, यह सिद्धान्त भी तय किया गया कि उत्पीड़न से बचकर भाग रहे लोगों को ऐसी जगह वापस नहीं भेजा जाना चाहिए, जहाँ उनकी जान या सुरक्षा को ख़तरा हो.UNHCR के अनुसार, कन्वेंशन के ये सिद्धान्त आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. दुनिया भर में विस्थापन रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने से मानवीय सहायता व्यवस्थाओं पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.बरहम सालेह ने कहा, “हमें शरणार्थियों को आश्रय देने वाले देशों और समुदायों की सहायता करनी होगी, शरणार्थियों के लिए अधिक अवसर पैदा करने होंगे और उनकी स्वैच्छिक वापसी व अन्य स्थाई समाधानों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनानी होंगी.”एजेंसी को उम्मीद है कि यह पहल शरणार्थी कन्वेंशन के मूल सिद्धान्तों को और मज़बूती देगी. यह ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब लाखों लोग विस्थापित हैं और मानवीय सहायता की ज़रूरत लगातार बढ़ रही है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement