Advertisement
युद्ध और संकट के साए में छह विश्व धरोहर स्थल

मगर व्यावसायिक शिकार, वन्यजीवों की तस्करी, बुनियादी ढाँचे का विस्तार व लगातार जारी असुरक्षा इस पारिस्थितिकी तंत्र पर दबाव बढ़ा रहे हैं और संरक्षण प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं.पहले से सूचीबद्ध स्थल भी ख़तरे मेंसमिति ने विश्व धरोहर सूची में पहले से शामिल तीन अन्य स्थलों को भी ख़तरे में पड़ी धरोहरों की सूची में डाल दिया है.यूक्रेन में, रूस के अस्थाई क़ब्ज़े वाले क्रीमिया में स्थित टॉरिक चेरसोनीज़ के प्राचीन नगर और उसके आसपास के ऐतिहासिक क्षेत्र की स्थिति बिगड़ी है. UNESCO और संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केन्द्र (UNOSAT) ने वहाँ नए निर्माण और बड़े पैमाने पर खुदाई के मामले दर्ज किए हैं, जिनसे स्थल की मूल पहचान और ऐतिहासिक स्वरूप को ख़तरा है.लेबनान के प्राचीन नगर टायर को भी इस सूची में शामिल किया गया है, क्योंकि जारी हिंसा भूमध्यसागर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल को ख़तरे में डाल रही है.सूरीनाम में नए निर्माण कार्यों के कारण पारामारिबो के ऐतिहासिक शहरी स्वरूप में बड़े बदलाव आए हैं. इसके बाद उसके ऐतिहासिक भीतरी नगर को भी ख़तरे की सूची में डाल दिया गया.स्मारकों से परेख़तरे में पड़ी विश्व धरोहरों की UNESCO सूची का उद्देश्य गम्भीर ख़तरों का सामना कर रहे स्थलों के संरक्षण के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी सहायता जुटाना है.इस वर्ष के निर्णय एक व्यापक सच्चाई को उजागर करते हैं - सशस्त्र टकराव, जलवायु परिवर्तन और विकास का दबाव केवल साँस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहरों को ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े समुदायों, पारिस्थितिकी तंत्रों एवं इतिहास को भी ख़तरे में डाल रहे हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


