Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: विनाशकारी बाढ़ में 26 लोगों की मौत, यूएन राहत कार्रवाई तेज़

तलाश और बचाव अभियान जारीस्थानीय जलापूर्ति नैटवर्क को नुक़सान पहुँचने से लगभग 1,000 परिवारों की सुरक्षित पेयजल तक पहुँच बाधित हो गई है. क़रीब 10 हैक्टेयर कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है, जिससे इस दूरदराज़ क्षेत्र में लोगों की आजीविका पर ख़तरा बढ़ गया है.बाढ़ से राहत कार्यों को भी नुक़सान पहुँचा है. ग़ैर-सरकारी संगठनों (NGO) के कार्यालय, गोदाम, वाहन और अन्य संसाधन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक NGO कर्मचारी के लापता होने की सूचना है.मंगलवार तक तलाश और बचाव अभियान जारी था. प्रभावित इलाक़ों में मोबाइल स्वास्थ्य दल, चिकित्सा सामग्री और आपातकालीन खाद्य सहायता भेजी जा रही है. अधिक जानकारी सामने आने पर मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और उसके साझीदार, पारून में एक अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कर रहे हैं, जहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों को चोटों का उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ दी जाएँगी.नूरिस्तान के बाहर भी बाढ़ का असरनूरिस्तान के अलावा, बाढ़ से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अहम पारगमन मार्ग, तोरख़म सीमा चौकी पर आवाजाही भी अस्थाई रूप से बाधित हुई.बाढ़ के पानी से दुकानों, आजीविका से जुड़े ढाँचों और उस शरणार्थी वापसी परिसर की सुरक्षा दीवार को नुक़सान पहुँचा, जहाँ लौट रहे अफ़ग़ान शरणार्थियों को मानवीय सहायता दी जाती है.पड़ोसी लग़मान प्रान्त में मुख्य रूप से कृषि भूमि और सिंचाई प्रणालियाँ प्रभावित हुईं. नवीनतम आकलन के समय वहाँ घरों को नुक़सान पहुँचने की कोई सूचना नहीं थी.तत्काल सहायता की ज़रूरतOCHA के अनुसार, प्रभावित परिवारों को आपातकालीन आश्रय, भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएँ, मनोसामाजिक सहायता और घरेलू उपयोग की ज़रूरी वस्तुओं की तत्काल आवश्यकता है.तीन अन्तर-एजेंसी दल विस्तृत आकलन शुरू करेंगे, ताकि आपदा के पूरे पैमाने का पता लगाया जा सके और सबसे अधिक सहायता की ज़रूरत वाले समुदायों की पहचान हो सके.हालाँकि, दुर्गम पहाड़ी इलाक़ों, क्षतिग्रस्त सड़कों और दूरदराज़ समुदायों तक सीमित पहुँच के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है.मानवतावादी साझीदार, आगे और बारिश के पूर्वानुमानों पर भी नज़र रख रहे हैं. आशंका है कि आने वाले दिनों में फिर बाढ़ आ सकती है, जिससे बचाव कार्य बाधित हो सकते हैं और राहत सामग्री पहुँचाने में देरी हो सकती है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


