Advertisement
योरोप में जंगल की आग का क़हर, स्पेन और फ़्रांस में भीषण स्थिति

मैड्रिड के आसपास जंगल की आग फैलने के कारण 10 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा, जिसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दी गई. क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख ने इसे अब तक की सबसे भीषण आग बताया.दक्षिणी फ्रांस में कई जगह आग लगने के बाद लगभग 63 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है. अधिकारियों के अनुसार, अब तक क़रीब 80 घर नष्ट हो चुके हैं.WHO ने एक प्रैस वक्तव्य में कहा, “जंगल की आग लोगों के घर और आजीविका छीन लेती है, उन्हें पलायन के लिए मजबूर करती है तथा आपातकालीन व स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव डालती है. दुखद रूप से, इससे लोगों की जान भी जाती है.”क्यों बढ़ रही है जंगल की आगWHO के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल की आग अधिक बार लग रही है और पहले से ज़्यादा भीषण हो रही है.यह इसलिए है कि बढ़ते तापमान, सूखे मौसम और शहरीकरण के कारण आग लगने का मौसम भी लम्बा होता जा रहा है.नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलावसंयुक्त राष्ट्र के शीर्ष जलवायु अधिकारी साइमन स्टील ने कहा कि जंगल की आग समेत बढ़ती जलवायु आपदाओं से लोगों को बचाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव तेज़ करना होगा.उन्होंने कहा, “आज की कार्रवाई ही दुनिया भर में दीर्घकालिक शान्ति और सुरक्षा की नींव है.”आग के धुएँ से स्वास्थ्य को ख़तराWHO ने चेतावनी दी है कि जंगल की आग का धुआँ हृदय और साँस से जुड़ी बीमारियों को गम्भीर बना सकता है. बुज़ुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और लम्बे समय से बीमार लोगों को इसका ख़तरा अधिक होता है.WHO के अनुसार, धुएँ में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों व यकृत की बीमारियों, आँखों के संक्रमण, याददाश्त कमज़ोर होने और सोचने-समझने की क्षमता पर असर डाल सकते हैं.जंगल की आग से स्वास्थ्य एवं अन्य सार्वजनिक सेवाएँ भी बाधित हो सकती हैं और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.
© Adobe Stock/Bruno
जुलाई की शुरुआत में फ्रांस के पेरपिन्याँ में जंगल की आग से उठता धुआँ.
सुरक्षित कैसे रहेंWHO ने प्रभावित इलाक़ों में रहने या वहाँ से गुज़रने वाले लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है. सुरक्षित होने पर आग वाले क्षेत्र से दूर जाएँ, ग़ैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और बाहर निकलना ज़रूरी हो तो अच्छी तरह फ़िट होने वाला सुरक्षात्मक मास्क पहनें.WHO के अनुसार, सरकारों को समय पर मौसम की चेतावनियाँ और स्पष्ट स्वास्थ्य सलाह जारी करनी चाहिए. प्राथमिक व आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रखने के साथ-साथ सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों को विशेष सहायता भी दी जानी चाहिए.WHO के योरोप कार्यालय ने कहा, “हम देशों के साथ मिलकर जोखिम का आकलन और आपात स्थिति की तैयारी कर रहे हैं. लोगों को धुएँ और अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं व केन्द्रों को अधिक मज़बूत बनाया जा रहा है.”जंगल की आग से बचाव पर WHO की जन स्वास्थ्य सलाह यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


