-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: विनाशकारी बाढ़ में 26 लोगों की मौत, यूएन राहत कार्रवाई तेज़

Source: UN News: शनिवार, 25 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: विनाशकारी बाढ़ में 26 लोगों की मौत, यूएन राहत कार्रवाई तेज़
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 23 मौतें नूरिस्तान प्रान्त में हुईं, जहाँ बाढ़ घरों, बाज़ारों और सड़कों तक को बहा ले गई. लापता लोगों की तलाश अभी जारी है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय राहत समन्वय कार्यालय, OCHA के अनुसार, 20 जुलाई को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में तोरख़म सीमा चौकी के पास स्थित वापसी पारगमन शिविर में तीन अफ़ग़ान शरणार्थियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए.सबसे अधिक तबाही नूरिस्तान प्रान्त की राजधानी पारून में हुई, जहाँ स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आई बाढ़ ने रिहायशी और व्यावसायिक इलाक़ों को अपनी चपेट में ले लिया.शुरुआती आकलन के अनुसार, कम से कम 22 घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 45 अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए. चार पुलों, सड़क के छह हिस्सों, सिंचाई नहरों और बाढ़ सुरक्षा दीवारों को भी भारी नुक़सान पहुँचा है, जिससे प्रभावित समुदायों तक पहुँचना मुश्किल हो गया है.जीवन बचाना पहली प्राथमिकताकाबुल से यूएन न्यूज़ को जानकारी देते हुए, संयुक्त राष्ट्र मानवीय राहत समन्वय कार्यालय, OCHA की ओल्गा चेरेव्को ने बताया कि बाढ़ से घरों, सड़कों, पुलों, जलापूर्ति और सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की आजीविका को भी भारी नुक़सान पहुँचा है.उन्होंने कहा, “फिलहाल पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और लापता या घायल लोगों तक पहुँचना है. मगर बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी सहायता की ज़रूरत लम्बे समय तक बनी रहेगी.”उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें आश्रय और आवश्यक घरेलू सामान की ज़रूरत होगी. जलापूर्ति एवं सिंचाई प्रणालियों को हुए नुक़सान से सुरक्षित पेयजल और आजीविका पर भी असर पड़ सकता है. Tweet URL तलाश और बचाव अभियान जारीस्थानीय जलापूर्ति नैटवर्क को नुक़सान पहुँचने से लगभग 1,000 परिवारों की सुरक्षित पेयजल तक पहुँच बाधित हो गई है. क़रीब 10 हैक्टेयर कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है, जिससे इस दूरदराज़ क्षेत्र में लोगों की आजीविका पर ख़तरा बढ़ गया है.बाढ़ से राहत कार्यों को भी नुक़सान पहुँचा है. ग़ैर-सरकारी संगठनों (NGO) के कार्यालय, गोदाम, वाहन और अन्य संसाधन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक NGO कर्मचारी के लापता होने की सूचना है.मंगलवार तक तलाश और बचाव अभियान जारी था. प्रभावित इलाक़ों में मोबाइल स्वास्थ्य दल, चिकित्सा सामग्री और आपातकालीन खाद्य सहायता भेजी जा रही है. अधिक जानकारी सामने आने पर मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और उसके साझीदार, पारून में एक अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कर रहे हैं, जहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों को चोटों का उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ दी जाएँगी.नूरिस्तान के बाहर भी बाढ़ का असरनूरिस्तान के अलावा, बाढ़ से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अहम पारगमन मार्ग, तोरख़म सीमा चौकी पर आवाजाही भी अस्थाई रूप से बाधित हुई.बाढ़ के पानी से दुकानों, आजीविका से जुड़े ढाँचों और उस शरणार्थी वापसी परिसर की सुरक्षा दीवार को नुक़सान पहुँचा, जहाँ लौट रहे अफ़ग़ान शरणार्थियों को मानवीय सहायता दी जाती है.पड़ोसी लग़मान प्रान्त में मुख्य रूप से कृषि भूमि और सिंचाई प्रणालियाँ प्रभावित हुईं. नवीनतम आकलन के समय वहाँ घरों को नुक़सान पहुँचने की कोई सूचना नहीं थी.तत्काल सहायता की ज़रूरतOCHA के अनुसार, प्रभावित परिवारों को आपातकालीन आश्रय, भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएँ, मनोसामाजिक सहायता और घरेलू उपयोग की ज़रूरी वस्तुओं की तत्काल आवश्यकता है.तीन अन्तर-एजेंसी दल विस्तृत आकलन शुरू करेंगे, ताकि आपदा के पूरे पैमाने का पता लगाया जा सके और सबसे अधिक सहायता की ज़रूरत वाले समुदायों की पहचान हो सके.हालाँकि, दुर्गम पहाड़ी इलाक़ों, क्षतिग्रस्त सड़कों और दूरदराज़ समुदायों तक सीमित पहुँच के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है.मानवतावादी साझीदार, आगे और बारिश के पूर्वानुमानों पर भी नज़र रख रहे हैं. आशंका है कि आने वाले दिनों में फिर बाढ़ आ सकती है, जिससे बचाव कार्य बाधित हो सकते हैं और राहत सामग्री पहुँचाने में देरी हो सकती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement