Advertisement
यमन: दुर्गम इलाक़ों में हज़ारों लोगों तक पहुँची जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवा

आपातकालीन सहायताहिंसक टकरावों या दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए समय पर आपातकालीन सर्जरी मिलना जीवन और मृत्यु का सवाल हो सकता है.अगस्त 2025 से फ़रवरी 2026 के बीच, WHO समर्थित सर्जरी टीमों ने अल-बैदा, फ़रअ अल-उदैन और लावदार के अस्पतालों में 864 ऑपरेशन किए. यह 462 ऑपरेशन के शुरुआती लक्ष्य से लगभग दोगुना है.कार्यक्रम के तहत अस्पतालों को आवश्यक दवाएँ और गम्भीर चोटों के उपचार के लिए उपकरण भी उपलब्ध कराए गए. इससे सीमित संसाधनों के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मरीज़ों का इलाज जारी रख सके.यमन में हैज़ा, ख़सरा व अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बार-बार फैलता है, जिससे पहले से ही संवेदनशील समुदायों के लिए ख़तरा और बढ़ जाता है.OCHA की वित्तीय सहायता से WHO ने स्वास्थ्य केन्द्रों को आपातकालीन दवाएँ, शरीर में पानी की कमी दूर करने वाले घोल, नसों के ज़रिए दिए जाने वाले तरल पदार्थ और त्वरित कार्रवाई किट उपलब्ध कराईं.स्वास्थ्य टीमों ने सन्दिग्ध प्रकोपों की जाँच करने, संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने और बीमारी का फैलाव रोकने के लिए 207 ज़मीनी अभियान चलाए. यह परियोजना के शुरुआती लक्ष्य से अधिक था और इससे बड़े स्तर पर बीमारी फैलने का जोखिम कम हुआ.स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूतीइस कार्यक्रम से संवेदनशील समुदायों की सेवा कर रहे दो अस्पतालों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ जारी रखने में मदद मिली.इस अवधि में स्वास्थ्यकर्मियों ने 14 हज़ार से अधिक प्रसूति एवं स्त्री रोग सम्बन्धित परामर्श दिए, 4,600 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जाँच की और बच्चों को 12 हज़ार से अधिक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराए.स्वास्थ्यकर्मियों ने लगभग 2,700 प्रसवों में भी सहायता की, जिनमें सीज़ेरियन ऑपरेशन से हुए प्रसव शामिल थे. इस दौरान सहायता प्राप्त स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव से सम्बन्धित किसी भी महिला की मृत्यु दर्ज नहीं हुई. इससे गर्भावस्था और प्रसव को अधिक सुरक्षित बनाने और नवजात शिशुओं को स्वस्थ शुरुआत देने में मदद मिली.इस पहल के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों का उपचार जारी रखने के लिए चार स्वास्थ्य केन्द्रों को आवश्यक दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं.5,200 से अधिक मरीज़ों को उपचार मिला, जिससे इलाज में रुकावट के कारण होने वाली गम्भीर जटिलताओं और मृत्यु का जोखिम कम हुआ.निरन्तर सहायता की आवश्यकतायमन में WHO के प्रतिनिधि डॉक्टर सैयद जाफ़र हुसैन ने कहा कि यमन मानवीय कोष के ज़रिए OCHA की सहायता ने देश में जारी मानवीय संकट के बावजूद संवेदनशील समुदायों तक जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.उन्होंने कहा, “इस साझेदारी के ज़रिए WHO आपातकालीन और गम्भीर चोटों के उपचार को मज़बूत कर सका है, बीमारी के प्रकोप से निपटने में सहायता दी गई है, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ जारी रखी गई हैं और दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार बिना रुकावट सुनिश्चित किया गया है.”यमन में मानवीय ज़रूरतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर अन्तरराष्ट्रीय सहायता आवश्यक होगी कि संवेदनशील समुदायों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक़ स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती रहें.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


