Advertisement
मध्य पूर्व: अमेरिका-ईरान हमले जारी, नागरिक फिर निशाने पर

भय और अनिश्चितताहोर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियन्त्रण को लेकर फिर भड़के हमलों ने शान्ति की उम्मीदों को धूमिल कर दिया है. ये उम्मीदें जून में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद जगी थीं.इस समझौते का उद्देश्य फ़रवरी में शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करना था. उस समय अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर बमबारी की थी, जिसके जवाब में ईरान ने कई खाड़ी देशों और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया था.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हनान बल्ख़ी ने सोमवार को कहा, “पूरे मध्य पूर्व में नागरिक एक बार फिर लगातार हमलों के भय और अनिश्चितता में जी रहे हैं. इन हमलों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को घायलों का उपचार करने और लोगों की अन्य स्वास्थ्य ज़रूरतें पूरी करने में भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है.”ईरान में स्थितिउन्होंने बताया कि ईरान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस महीने 50 लोगों की मौत हुई है और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हताहतों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं. हमलों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे को भी नुक़सान पहुँचा है.उन्होंने दक्षिणी होर्मोज़गान प्रान्त में जल शोधन संयंत्र (desalination plant) पर कथित हमले का उल्लेख किया. इससे हज़ारों लोगों के लिए सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई है.इस बीच, पिछले सप्ताह बाक़ाई रेफ़रेंस अस्पताल के पास हुए विस्फोटों के बाद, कैंसर का विशेष उपचार करा रहे बच्चों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा.परमाणु स्थल पर कथित हमलाअन्य घटनाक्रमों में, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने रविवार को बताया कि वह ईरान में निर्माणाधीन दारख़ोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल पर रात में हुए कथित हमले की ख़बरों की जाँच कर रही है.एजेंसी ने कहा कि यह संयंत्र अभी निर्माण के शुरुआती चरण में है और निरीक्षकों की पिछली यात्रा के समय वहाँ कोई परमाणु सामग्री मौजूद नहीं थी.हालाँकि इस हमले से विकिरण का कोई ख़तरा होने की आशंका नहीं है, फिर भी IAEA प्रमुख रफ़ाएल मारियानो ग्रॉसी ने सभी परमाणु स्थलों के आसपास सैन्य संयम बरतने का आग्रह किया.खाड़ी देशों पर असरविश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्षेत्र के अन्य देशों में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया. क़तर में मलबे के टुकड़े गिरने से पाँच नागरिक घायल हो गए.पड़ोसी कुवैत में एक तेल प्रतिष्ठान पर हमले के बाद कई लोगों के घायल होने और भारी नुक़सान की ख़बर है. बिजली संयंत्रों और जल शोधन संयंत्रों पर भी हमले हुए. इनमें एक व्यक्ति घायल हुआ और बिजली उत्पादन की कई इकाइयाँ बन्द करनी पड़ीं.डॉक्टर हनान बल्ख़ी ने कहा, “इन घटनाओं से नागरिकों और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर ख़तरा बढ़ रहा है. साथ ही, आपातकालीन राहतकर्मियों और स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार दबाव पड़ रहा है.”इसके मद्देनज़र, WHO ने पूरे मध्य पूर्व में तत्काल तनाव कम करने और अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के अनुरूप नागरिकों व स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


