×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:34 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: कठिन भूभागों में किसानों तक पहुँची फ़सल बीमा की सुरक्षा
Source: UN News: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
भारत के दूरदराज़ इलाक़ों में फ़सल बीमा के ज़रिए, खेती से जुड़े समुदायों को जलवायु और मौसम के झटकों से उबरने में मदद मिल रही है. यह सुरक्षा उत्तराखंड के सेब बाग़ानों से लेकर छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में बसे गाँवों और मिज़ोरम की ढलानों पर मिर्च उगाने वाले समुदायों तक पहुँच रही है. फ़सलों का नुक़सान होने पर सहायता किसी किसान के स्थान पर निर्भर न रहे, इसी उद्देश्य से भारत सरकार की प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना (PMFBY) कठिन भूभागों में रहने वाले किसानों तक सुरक्षा पहुँचाने की कोशिश कर रही है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू इस योजना को
UNDP
का तकनीकी सहयोग मिल रहा है.हिमालय में जीवनरेखादेहरादून से लगभग 14 घंटे की दूरी पर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में हर्षिल गाँव भारत-चीन सीमा के पास ऊँचाई पर बसा है. गढ़वाल हिमालय से घिरा यह गाँव, क्षेत्र में सेब की खेती का जन्मस्थान माना जाता है. यहाँ 160 वर्ष से भी अधिक समय पहले पहली बार सेब के पेड़ लगाए गए थे.आज भी सेब यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. मगर सेवानिवृत्त सैनिक मोहन सिंह राणा के लिए खेती अब पहले जैसी भरोसेमन्द नहीं रही.सर्दियाँ छोटी हो रही हैं, बर्फ़बारी कम हो रही है और वन्यजीवों के हमले बढ़ रहे हैं. इन बदलावों ने हर खेती के मौसम को अधिक अनिश्चित बना दिया है.पास के धराली गाँव में सितम्बर आमतौर पर सबसे व्यस्त महीना होता है, जब सेब तोड़ाई के लिए तैयार होते हैं. इसी दौरान हिमालयी काले भालू और लंगूर भोजन की तलाश में जंगलों से नीचे आते हैं. वे सेब के पेड़ों को नुक़सान पहुँचाते हैं और फ़सल का बड़ा हिस्सा नष्ट कर देते हैं.मोहन सिंह राणा कहते हैं, “पहले जब हमारी फ़सलें बर्बाद होती थीं, तो गुज़ारे के लिए काम की तलाश में हमें गाँव छोड़ना पड़ता था. लेकिन अब बीमा दावों से मिली राशि के कारण कम से कम हमें गाँव छोड़ना नहीं पड़ता. हम यहीं रहकर फिर से शुरुआत कर सकते हैं.”2023 में ख़रीफ़ के मौसम के दौरान वन्यजीवों ने उनकी फ़सल को नुक़सान पहुँचाया था. इसके बाद उन्हें फ़सल बीमा के तहत दावा राशि मिली, जिससे उन्हें अपने नुक़सान से उबरने में मदद मिली.उनकी कहानी से स्पष्ट है कि जलवायु जोखिमों से आजीविका पर ख़तरा आने पर, दूरदराज़ इलाक़ों के किसानों तक भी समय पर सहायता पहुँचना कितना ज़रूरी है. © UNDP India भारत के छत्तीसगढ़ में मौहर गाँव की लक्ष्मी राठिया 7 से 8 एकड़ भूमि पर धान और मौसमी सब्ज़ियों की खेती करती हैं. छत्तीसगढ़: फ़सल नुक़सान के बाद नई शुरुआतहर्षिल से लगभग 1,300 किलोमीटर दूर, छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में घने जंगलों और बिखरी बस्तियों वाला आदिवासी क्षेत्र है. यहाँ अन्तिम छोर तक पहुँच बनाना विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है.मौहार गाँव में लक्ष्मी राठिया 7 से 8 एकड़ भूमि पर धान और मौसमी सब्ज़ियों की खेती करती हैं.वह याद करती हैं, “जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती थी, चाहे सूखा हो या पानी की कमी, पूरी फ़सल नष्ट हो जाती थी. हमारे पास सहारा लेने के लिए कोई सुरक्षा कवच या मुआवज़ा नहीं था.”2023 में PMFBY के तहत नामांकन के बाद, अत्यधिक वर्षा से ख़रीफ़ फ़सल को हुए नुक़सान पर लक्ष्मी राठिया को 6,000 रुपये के प्रीमियम के बदले 97,956 रुपये मिले.वह कहती हैं, “मुआवज़े से मुझे नुक़सान से उबरने और खेती जारी रखने में मदद मिली. अब हमारे गाँव की और महिलाएँ भी इस योजना में नामांकन करा रही हैं और इसके लाभों के बारे में बात कर रही हैं.”लक्ष्मी राठिया के लिए, फ़सल बीमा ने जलवायु झटके के बाद खेती जारी रखने का सहारा दिया है. इससे गाँव की अन्य महिलाओं को भी योजना के बारे में जानने और नामांकन कराने की प्रेरणा मिली है. © UNDP India लालरिनसांगा और उनके जैसे अनेक किसानों के लिए फ़सल बीमा, एक मूल्यवान पारम्परिक फ़सल की खेती जारी रखने का भरोसा देता है. पूर्वोत्तर तक पहुँचती सुरक्षायह सफ़र आगे पूर्व की ओर, मिज़ोरम के सियाहा ज़िले तक पहुँचता है.मिज़ोरम के एकमात्र हवाई अड्डे लेंगपुई से 350 किलोमीटर से अधिक दूर और सड़क मार्ग से लगभग 12 घंटे की दूरी पर स्थित सियाहा, भारत-म्याँमार सीमा के पास है. इस दूरदराज़ ज़िले में एक गाँव से दूसरे गाँव तक पहुँचने में अक्सर पहाड़ी सड़कों से होकर कई घंटे लग जाते हैं.यहाँ सी लालरिनसांगा अपने एक एकड़ के खेत में मिज़ो बर्ड्स-आई चिली की खेती करते हैं, जो क्षेत्र की खड़ी ढलानों पर स्थित है.तीखे स्वाद और विशिष्ट सुगन्ध के लिए प्रसिद्ध यह मिर्च, मिज़ोरम की उच्च-मूल्य वाली फ़सलों में से एक है. इससे किसानों को कई पारम्परिक फ़सलों की तुलना में बेहतर आय मिलती है.लेकिन उच्च-मूल्य वाली फ़सल उगाने के साथ जोखिम भी बढ़ जाते हैं. तापमान में मामूली बदलाव, फूल आने के दौरान लम्बी वर्षा, या वृद्धि के अहम चरणों में अधिक नमी, मिर्च की पैदावार और गुणवत्ता दोनों को प्रभावित कर सकती है. इससे पूरे मौसम का निवेश जोखिम में पड़ जाता है.सी लालरिनसांगा कहते हैं, “हम हमेशा मौसम पर निर्भर रहे हैं, लेकिन आज यह कहीं अधिक अप्रत्याशित हो गया है. यह जानना कि मेरी फ़सल बीमित है, मुझे अनिश्चित मौसम के बावजूद मिर्च की खेती जारी रखने का भरोसा देता है.”मिज़ोरम के 2025-26 फ़सल सीज़न से PMFBY में शामिल होने के बाद, सी लालरिनसांगा ने अपनी फ़सल को इन जलवायु जोखिमों से बचाने के लिए नामांकन कराया.राज्य में अपने पहले ही सीज़न में, इस योजना के तहत 310 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बीमा कवरेज के दायरे में आ चुकी है, और नामांकन लगातार बढ़ रहा है.सी लालरिनसांगा और उनके जैसे कई किसानों के लिए, फ़सल बीमा एक उच्च-मूल्य वाली स्थानीय फ़सल की खेती जारी रखने का भरोसा दे रहा है.जोखिम सुरक्षा का बढ़ता दायराभारत के कई दूरदराज़ गाँवों में कठिन भूभाग के कारण ज़रूरी सेवाओं तक पहुँच लंबे समय से सीमित रही है. ऐसे इलाक़ों में किसानों तक समय पर सहायता पहुँचाना आसान नहीं रहा.इसी कमी को दूर करने के लिए, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू और UNDP के तकनीकी सहयोग से संचालित प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, या PMFBY, किसानों तक जोखिम सुरक्षा पहुँचाने में मदद कर रही है.किसान भागेदारी के लिहाज़ से यह दुनिया का सबसे बड़ा फ़सल बीमा कार्यक्रम बन गई है.2016 में शुरू होने के बाद से, इस योजना के तहत 93 करोड़ से अधिक किसान आवेदनों का बीमा किया गया है, 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के दावों का निपटारा किया गया है और समय पर भुगतान के ज़रिये 12.43 करोड़ किसानों को सहायता मिली है.2018 से, UNDP और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय विविध कृषि-जलवायु क्षेत्रों में PMFBY के कार्यान्वयन को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.आज यह योजना 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू है. यह 1.70 लाख से अधिक बैंक शाखाओं और लगभग 6 लाख वितरण केन्द्रों के ज़रिये किसानों तक पहुँच रही है.इन आँकड़ों के पीछे वे समुदाय हैं, जहाँ पहाड़ों, जंगलों और दूरदराज़ भूभागों के कारण सहायता तक पहुँचना पहले कहीं अधिक कठिन था.दूरदराज़ समुदायों के लिए, फ़सल बीमा केवल वित्तीय सुरक्षा कवच नहीं है. यह परिवारों को अपने गाँवों में बने रहने, नुक़सान से उबरने और बढ़ती अनिश्चितता के बावजूद खेती जारी रखने में मदद कर सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces