-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका में जेल हिंसा की त्वरित, स्वतंत्र जाँच का आग्रह - OHCHR

Source: UN News: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
श्रीलंका में जेल हिंसा की त्वरित, स्वतंत्र जाँच का आग्रह - OHCHR
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय, OHCHR ने श्रीलंका के नेगोम्बो की एक जेल में हुई घातक हिंसा की त्वरित, स्वतंत्र और पारदर्शी जाँच का आहवान किया है. इस हिंसा में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने एक रिकॉर्डेड सन्देश में कहा, “मारे गए और घायल हुए दर्जनों क़ैदियों व जेल अधिकारियों के परिवारों को सच जानने और जवाबदेही तय होते देखने का अधिकार है.”नेगोम्बो जेल में घातक हिंसाराजधानी कोलम्बो से लगभग 22 मील उत्तर में स्थित नेगोम्बो जेल में रविवार से शुरू हुई हिंसा दो दिनों तक जारी रही. Tweet URL रवीना शमदासानी ने हिंसा और अन्य जेलों में सुरक्षाकर्मियों द्वारा क़ैदियों के ख़िलाफ़ कथित बदले की कार्रवाई की ख़बरों को “बेहद चिन्ताजनक”बताया.OHCHR ने घटनाओं की जाँच कराने के अधिकारियों के संकल्प का स्वागत किया, लेकिन कहा कि जाँच त्वरित, स्वतंत्र और पारदर्शी होनी चाहिए.ख़बरों के अनुसार, जेल में भीड़भाड़ और हिरासत की ख़राब परिस्थितियों ने हिंसा भड़कने में भूमिका निभाई हो सकती है.हिरासत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएँOHCHR ने कहा कि यह हिंसा, श्रीलंका की हिरासत व्यवस्था में मौजूद गम्भीर समस्याओं से तत्काल निपटने की आवश्यकता को उजागर करती है.इनमें मुक़दमे से पहले लोगों को लम्बे समय तक हिरासत में रखना, जेलों में भीड़भाड़ और हिरासत केन्द्रों की ख़राब परिस्थितियाँ शामिल हैं.मानवाधिकार कार्यालय ने यह भी कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के कारण अनुपात से अधिक लोगों को हिरासत में रखा गया है.रवीना शमदासानी ने कहा कि इनमें से अनेक लोगों को जेल भेजने के बजाय स्वास्थ्य-केन्द्रित सहायता दी जानी चाहिए.निर्बाध पहुँच का आग्रहOHCHR ने श्रीलंका के अधिकारियों से आग्रह किया कि श्रीलंका मानवाधिकार आयोग को नेगोम्बो समेत सभी हिरासत केन्द्रों तक निर्बाध पहुँच दी जाए.इनमें वे जेल भी शामिल हैं, जहाँ स्थानान्तरित किए गए क़ैदियों को कथित रूप से यातना और अन्य दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा.मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि हिरासत केन्द्रों की परिस्थितियों की स्वतंत्र निगरानी के लिए यह पहुँच आवश्यक है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement