Advertisement
‘वैज्ञानिक तथ्य सामने हैं’: AI पर वैश्विक कार्रवाई का आहवान

• सुरक्षा, तकनीकी प्रणालियों और पर्यावरण पर प्रभाव
• मानवाधिकार, सूचना और लोकतन्त्र
• साँस्कृतिक लाभ, व्यक्तिगत स्वायत्तता और बच्चों की सुरक्षा
• प्रबन्धन, शासन और विश्वसनीयतापूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.यह क्यों महत्वपूर्ण हैदुनिया भर में अब एक अरब से अधिक लोग हर सप्ताह संवादात्मक AI का उपयोग करते हैं. वहीं, सरकारों को तेज़ी से बदलती परिस्थितियों में अहम फ़ैसले लेने पड़ रहे हैं, जबकि उपलब्ध साक्ष्य और दृष्टिकोण अक्सर परस्पर विरोधी होते हैं और हमेशा स्थानीय वास्तविकताओं की सही तस्वीर पेश नहीं करते.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, “यदि AI का सही ढंग से उपयोग किया जाए, तो यह विकास का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन सकती है और स्वास्थ्य, भुखमरी, शिक्षा तथा जलवायु जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रगति को तेज़ कर सकती है. साथ ही, पैनल ने AI से होने वाले सम्भावित नुक़सानों को भी उतनी ही स्पष्टता से रेखांकित किया है.”AI की क्षमताएँ जितनी बढ़ रही हैं, उससे जुड़े जोखिम भी उतने ही गम्भीर होते जा रहे हैं. पैनल इसी चुनौती को समझने और उससे निपटने का प्रयास कर रहा है.AI से जुड़े अहम तथ्यों की जानकारी यहाँ पढ़ें.बेहतर दुनिया या विनाशकारी परिणाम?दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के 40 प्रमुख वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से बने इस पैनल ने AI के मौजूदा रुझानों का आकलन किया है. पैनल के सह-अध्यक्ष योशुआ बेंगियो ने चेतावनी दी कि AI की तेज़ प्रगति के सामने मौजूदा सुरक्षा उपाय काफ़ी नहीं हैं.उन्होंने कहा, “AI की क्षमताएँ वैज्ञानिक समझ और सरकारों की उससे तालमेल बिठाने की क्षमता से कहीं अधिक तेज़ी से बढ़ रही हैं. गुमराह करने वाले AI व्यवहार के प्रमाण लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में विज्ञान फिलहाल यह भरोसा नहीं दे सकता कि भविष्य में अधिक सक्षम AI अपने-आप या दुर्भावनापूर्ण लोगों के हाथों विनाशकारी नुक़सान नहीं पहुँचाएगी.”योशुआ बेंगियो ने कहा कि प्रभावी कार्रवाई के लिए दुनिया भर के नीति-निर्माताओं को इन प्रणालियों की बेहतर समझ होनी चाहिए. पैनल इसी उद्देश्य से एक ठोस और साझा वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराता है, जो “सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का रास्ता दिखा सके”. Tweet URL
प्रमुख निष्कर्षस्तन कैंसर का जल्दी पता लगाना, टीकों के विकास में तेज़ी लाना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, AI की कुछ बड़ी उपलब्धियाँ हैं. लेकिन इसके इस्तेमाल से जुड़ी कई सीमाएँ और चुनौतियाँ अब भी बनी हुई हैं.AI का उपयोग तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन सभी देशों और क्षेत्रों में इसकी रफ़्तार समान नहीं है.AI तक पहुँच और उसके इस्तेमाल में बड़ा अन्तर है. वैश्विक दक्षिण इस मामले में वैश्विक उत्तर से काफ़ी पीछे है.उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में भी कम्प्यूटिंग ढाँचे और AI मॉडलों की उपलब्धता में बड़ा अन्तर है, जो मौजूदा असमानताओं को और स्पष्ट करता है.AI का विकास कुछ ही देशों और कम्पनियों तक सीमित है. हाल के अनुमानों के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 500 AI सुपरकम्प्यूटरों की कुल कम्प्यूटिंग क्षमता में अमेरिका की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत और चीन की 15 प्रतिशत है. लगभग सभी प्रमुख सामान्य उपयोग वाले AI मॉडल भी इन्हीं दोनों देशों की कम्पनियाँ विकसित कर रही हैं.जोखिमों को समझनारिपोर्ट में कहा गया है कि AI से जुड़े जोखिमों को समझना और उनका सही ढंग से प्रबन्धन करना बेहद ज़रूरी है. पैनल की सह-अध्यक्ष मारिया रेसा के अनुसार, समाज, सुरक्षा और मानवता के लिए ये जोखिम पहले ही “बहुत अधिक” हो चुके हैं.उन्होंने चेतावनी दी, “यह प्रौद्योगिकी बड़े बदलाव ला सकती है. लेकिन यदि दुनिया इसी दिशा में आगे बढ़ती रही, तो मानवता इसके सम्भावित लाभों का पूरा फ़ायदा नहीं उठा पाएगी.”पैनल ने कई प्रमुख जोखिमों पर रौशनी डाली है:इस बात की कोई वैज्ञानिक गारण्टी नहीं है कि AI एजेंट प्रणालियाँ हमेशा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगी. ऐसे प्रमाण बढ़ रहे हैं कि कुछ मामलों में वे निर्देशों का उल्लंघन कर चुकी हैं.AI एजेंट प्रणालियाँ जल्द ही ऐसे कार्य कर सकेंगी, जिन्हें पूरा करने में मानव प्रोग्रामरों को अभी कई दिन या सप्ताह लगते हैं. लेकिन इनके बढ़ते इस्तेमाल से रोज़गार, साइबर सुरक्षा और भविष्य की AI प्रणालियों पर नियन्त्रण से जुड़े गम्भीर सवाल उठते हैं.AI का ऐसा चापलूसीपूर्ण व्यवहार, जिसमें वह सटीकता की परवाह किए बिना उपयोगकर्ताओं की मौजूदा मान्यताओं को सही ठहराता है, कई गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य घटनाओं से जुड़ा पाया गया है. इनमें मृत्यु के दर्ज मामले भी शामिल हैं.अपराधियों और अन्य दुर्भावनापूर्ण तत्वों द्वारा साइबर हमलों में AI का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए हैं.उन्नत तकनीकी क्षमताओं के कारण कम अनुभव वाले लोग भी धोखाधड़ी और दुष्प्रचार जैसे उद्देश्यों के लिए AI का दुरुपयोग कर सकते हैं.अत्यधिक स्वायत्त AI प्रणालियों पर नियन्त्रण बनाए रखने के भरोसेमन्द तरीक़े अभी उपलब्ध नहीं हैं.रिपोर्ट के अनुसार, इन नुक़सानों का सबसे अधिक असर अक्सर पहले से वंचित और कमज़ोर आबादी पर पड़ता है.लाभ बढ़ाना, जोखिम कम करनाAI के जोखिमों को कम करने और इसके लाभों का सही उपयोग करने के लिए प्रभावी शासन ज़रूरी है.मौजूदा कमियों को दूर करने के उपाय उपलब्ध हैं. लेकिन इसके लिए सदस्य देशों को AI के विकास, मूल्यांकन और उपयोग की अपनी क्षमता बढ़ाने में लगातार निवेश करना होगा.AI का सुरक्षित और समान रूप से लाभ उठाने के लिए ऐसी नीतियों और निवेश की आवश्यकता है, जो सबको बराबर पहुँच दें, नवाचार को बढ़ावा दें तथा कमज़ोर वर्गों के शोषण को रोकें.‘AI अपने-आप असमानताएँ दूर नहीं करेगी’रिपोर्ट के अनुसार, AI प्रणालियों में नैतिकता और मानवाधिकारों को शामिल करने के लिए कई तरह के नियम और उपाय पहले से मौजूद हैं. लेकिन वे बिखरे हुए हैं, कुछ ही कम्पनियों तक सीमित हैं और वास्तविक दुनिया में वे कितने कारगर हैं, इसकी जाँच बहुत कम की जाती है.संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और डिजिटल एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए विशेष दूत अमनदीप गिल ने कहा कि यह रिपोर्ट निर्णयकर्ताओं को एक साझा वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराती है, जिसकी मदद से वे आगे की नीतियाँ तय कर सकते हैं.उन्होंने कहा, “AI अपने-आप असमानताएँ दूर नहीं करेगी.”उनके अनुसार, AI का लाभ मुख्य रूप से वहीं पहुँचता है, जहाँ संस्थान, कौशल और डेटा पहले से मौजूद हैं. जहाँ इनकी कमी है, वहाँ यही प्रौद्योगिकी लोगों के रोज़गार छीन सकती है, असमानता बढ़ा सकती है और समुदायों को ऐसी प्रणालियों पर निर्भर बना सकती है, जिन्हें उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया.उन्होंने कहा, “ये वास्तविकताएँ अब दर्ज और स्वतंत्र रूप से सत्यापित हो चुकी हैं. इसलिए इन्हें नज़रअन्दाज़ नहीं किया जा सकता.”रिपोर्ट के निष्कर्ष 6 और 7 जुलाई को जिनीवा में होने वाले AI शासन पर संयुक्त राष्ट्र के पहले वैश्विक संवाद में सरकारों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


