-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वित्तीय समावेशन से वित्तीय स्वास्थ्य की ओर: UNSGSA महारानी मैक्सिमा की भारत यात्रा

Source: UN News: सोमवार, 06 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
वित्तीय समावेशन से वित्तीय स्वास्थ्य की ओर: UNSGSA महारानी मैक्सिमा की भारत यात्रा
वित्तीय समावेशन की शुरुआत बैंक खाते से होती है, लेकिन वित्तीय सुरक्षा उससे कहीं आगे जाती है. लोगों को रोज़मर्रा के ख़र्च सँभालने, अचानक आने वाले आर्थिक झटकों से उबरने और भविष्य के लिए बचत करने में मदद मिलनी भी ज़रूरी है. वित्तीय स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष पैरोकार और नैदरलैंड्स की महारानी क्वीन मैक्सिमा ने इसी सोच के साथ, 23 से 25 जून तक भारत का दौरा किया. मुंबई और नई दिल्ली में महारानी मैक्सिमा की मुलाक़ातें केवल नीतियों और तकनीक तक सीमित नहीं रहीं. उन्होंने सरकारी प्रतिनिधियों, नियामकों, वित्तीय संस्थानों, विकास साझीदारों और नवाचारकर्ताओं के साथ-साथ उन लोगों से भी बात की, जो रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं.यात्रा का मुख्य ज़ोर इसी पर था - वित्तीय समावेशन से आगे बढ़कर वित्तीय स्वास्थ्य पर - यानि, लोग अपने दैनिक ख़र्च किस तररह सँभालें, अचानक आने वाले आर्थिक झटकों से कैसे उबरें, नए अवसरों का लाभ कैसे उठाएँ और भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा कैसे बना पाएँ.महारानी मैक्सिमा ने कहा, “भारत इस क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की कहानी है. जब मैं 2009 में पहली बार भारत आई थी, तब वित्तीय समावेशन 40 प्रतिशत से कम था. आज यह लगभग 90 प्रतिशत है.”वहीं भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने भारत को “21वीं सदी की वित्तीय विकास की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक” क़रार दिया.उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने वित्तीय समावेशन की एक मज़बूत व्यवस्था तैयार की है, जिसने लोगों और परिवारों के औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जुड़ने का तरीक़ा बदल दिया है.उन्होंने कहा, “अब चुनौती यह है कि भारत की इस मज़बूत वित्तीय समावेशन व्यवस्था का इस्तेमाल, ठोस विकास परिणाम हासिल करने के लिए अधिक प्रभावी ढंग से किस तरह किया जाए.” © Patrick van Katwijk UNSGSA महारानी मैक्सिमा ने महिलाओं और ग्रामीणों से उनके वित्तीय अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं पर चर्चा की. भारत के डिजिटल बदलाव पर आगे की राहमहारानी मैक्सिमा ने कहा कि भारत की यह प्रगति आधार, इंडिया स्टैक, UPI प्रणाली और जन धन खातों जैसी डिजिटल सार्वजनिक संरचनाओं पर आधारित रही है.उन्होंने कहा, “भारत ने बहुत अच्छा काम किया है. अब सवाल है कि आगे क्या?”भारत अब इन्हीं मज़बूत बुनियादों पर आगे बढ़ते हुए वित्तीय स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकता है, विशेषकर जब देश 2047 तक उच्च-आय अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. © Patrick van Katwijk UNSGSA महारानी मैक्सिमा ने IFC, CGAP, गेट्स फ़ाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र सहित वित्तीय समावेशन साझीदारों द्वारा आयोजित चर्चाओं में हिस्सा लिया. दुनिया के कई देशों के अनुभवों का ज़िक्र करते हुए, महारानी मैक्सिमा ने कहा कि केवल वित्तीय सेवाओं तक पहुँच होना काफ़ी नहीं है. असली सवाल यह है कि क्या ये सेवाएँ लोगों के जीवन को सचमुच बेहतर बना रही हैं.उन्होंने वित्तीय स्वास्थ्य के चार पहलुओं का उल्लेख किया - रोज़मर्रा के ख़र्चों को सँभालना, बचत और बीमा के ज़रिए अचानक आने वाले झटकों से निपटने की क्षमता, शिक्षा, घर, कारोबार और सेवानिवृत्ति जैसे दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करना, और अपने वित्तीय भविष्य को लेकर भरोसा महसूस करना. उन्होंने इन चारों आयामों को समर्थन देने वाली नीतियों, उत्पादों और सेवाओं की वकालत की.उन्होंने कहा, “जब लोग आर्थिक तनाव में होते हैं, तो उनका ध्यान अक्सर इसी बात पर लगा रहता है कि अगला बिल किस तरह चुकाया जाए, और इसका असर उत्पादकता पर पड़ता है.” © Patrick van Katwijk संयुक्त राष्ट्र सामाजिक सुरक्षा संगठन (UNSGSA) की महारानी मैक्सिमा ने वित्तीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भारत का दौरा किया। लोगों से मुलाक़ात और नवाचार पर चर्चाइस यात्रा का एक अहम हिस्सा उन लोगों से सीधे बातचीत करना था, जो रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में वित्तीय सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं.मुंबई में महारानी मैक्सिमा ने उन नर्सों से मुलाक़ात की, जो कार्यस्थल पर उपलब्ध वित्तीय सेवाओं के ज़रिए अपनी आय सँभालने और आपातकालीन बचत बनाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले युवजन से भी बातचीत की, जो बजट बनाने, बचत करने और निवेश के लिए इन सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं.इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं और ग्रामीण निवासियों से उनके वित्तीय अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं के बारे में भी जाना.फ़्लरिश वेंचर्स, अन्तरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC), CGAP, मास्टरकार्ड समावेशी विकास केन्द्र, गेट्स फ़ाउंडेशन और IIMA वेंचर्स द्वारा संयुक्त राष्ट्र भवन में आयोजित चर्चाओं में यह देखा गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ज़िम्मेदार, सहमति-आधारित डेटा साझाकरण के ज़रिए वित्तीय सेवाओं को लोगों की ज़रूरतों के अनुरूप और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है.महारानी मैक्सिमा ने ऐसे डिजिटल औज़ारों का भी जायज़ा लिया, जो किसानों को समय पर स्थानीय जानकारी देकर वित्तीय और व्यावसायिक निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं. © Patrick van Katwijk भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र भवन में महारानी मैक्सिमा. वित्तीय सुरक्षा को मज़बूत बनाने पर ज़ोरडिजिटल वित्तीय सेवाओं के तेज़ी से विस्तार के साथ, इस यात्रा में उपभोक्ता संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया.महारानी मैक्सिमा को डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के उपायों का प्रदर्शन दिखाया गया. बाद में उन्होंने ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाक़ात करके वित्तीय स्वास्थ्य, उपभोक्ता संरक्षण और नियमन पर चर्चा की.उन्होंने घरेलू कामगारों और पेंशन संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की. इस दौरान अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के लिए सेवानिवृत्ति बचत बढ़ाने और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा हुई. © Patrick van Katwijk UNSGSA महारानी मैक्सिमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी भारत यात्रा के अनुभव साझा किए. महारानी मैक्सिमा ने यात्रा के अन्त में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की, जहाँ उन्होंने देशभर में अपने विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े अनुभव और अवलोकन साझा किए.महारानी मैक्सिमा 2024 से वित्तीय स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष पैरोकार हैं. इससे पहले उन्होंने 2009 से 2024 तक विकास के लिए समावेशी वित्त हेतु संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष पैरोकार के रूप में सेवाएँ दीं. इस भूमिका में वह सरकारों, नियामकों, अन्तरराष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर ऐसी वित्तीय प्रणालियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती हैं, जो लोगों को रोज़मर्रा के वित्तीय मामलों को सँभालने, आर्थिक झटकों से उबरने, अवसरों का लाभ उठाने और अपने वित्तीय भविष्य को लेकर सुरक्षित महसूस करने में मदद करें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement