Advertisement
वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य: संकट, प्रगति और चेतावनियाँ

• वायु प्रदूषण से अब भी चुपचाप लाखों लोगों की जान जा रही है
• युवजन को ऑनलाइन ख़तरों से बचाना ज़रूरी‘हंटावायरस का प्रकोप समाप्त’हंटावायरस के इस प्रकोप में कुल 13 मामले सामने आए, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई. 33 देशों और क्षेत्रों में संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए 650 से अधिक लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी की गई.WHO के महानिदेशक ने कहा, “MV Hondius नामक क्रूज़ जहाज़ पर संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए अन्तिम व्यक्ति ने आज एकलवास ((quarantine)) की अवधि पूरी कर ली. उसकी जाँच रिपोर्ट नेगेटिव आई और वह घर लौट गया है.” उन्होंने बताया कि 25 मई के बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है.इबोला का प्रसार जारी Tweet URL
गुरुवार तक इबोला के 1,406 मामलों की पुष्टि हुई है और 438 लोगों की मौत हो चुकी है. डीआर काँगो में प्रकोप लगातार फैल रहा है और पिछले दो सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 38 नए मामले सामने आए हैं.युगांडा में 21 जून के बाद इबोला का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है.WHO प्रमुख ने बताया कि डीआर काँगो सरकार के नेतृत्व में रोकथाम प्रयासों को मज़बूत किया गया है. समुदायों के नज़दीक 10 प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे जाँच क्षमता बढ़ी है. संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान और उपचार की व्यवस्था में भी सुधार हुआ है.उन्होंने बताया कि गुरुवार को दो उपचारों का नैदानिक परीक्षण शुरू किया गया और पहले मरीज़ को इसमें शामिल किया गया.WHO ने बुंडिबुग्यो वायरस का पता लगाने वाले पहले परीक्षण को आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी भी दे दी है.WHO प्रमुख ने कहा, “इस प्रगति के बावजूद, अविश्वास और हिंसा जैसी गम्भीर चुनौतियाँ बनी हुई हैं.” उन्होंने बताया कि इस सप्ताह इतुरी प्रान्त में एक इबोला उपचार केन्द्र पर हमला कर आग लगा दी गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हुई और मरीज़ केन्द्र से भाग गए.वेनेज़ुएला के लिए मददपिछले सप्ताह आए दो भूकम्पों में 2,300 से अधिक लोगों की मौत हुई है, 5,000 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और लगभग 16 हज़ार लोग बेघर हो गए हैं. तलाश और बचाव अभियान अब पुनर्बहाली प्रयासों में बदल रहा है, जबकि हताहतों की संख्या में काफ़ी वृद्धि होने की आशंका है.WHO के महानिदेशक ने कहा, “भूकम्प ने पहले से गम्भीर मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है. इससे उस स्वास्थ्य व्यवस्था पर और दबाव बढ़ा है, जो पहले ही लोगों की ज़रूरतें पूरी करने में संघर्ष कर रही थी.”सहायता के लिए WHO ने:अपने आपात कोष से 15 लाख डॉलर की धनराशि जारी की हैं.छह मीट्रिक टन से अधिक आपात चिकित्सा सामग्री भेजी है. आने वाले दिनों में 28 मीट्रिक टन अतिरिक्त सामग्री भी भेजी जाएगी.घायलों का उपचार कर रहे अन्तरराष्ट्रीय आपात चिकित्सा दलों के काम का समन्वय किया है.ज़रूरतमन्द लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था की सहायता की है.वायु प्रदूषण अब भी ‘अदृश्य’ हत्यारा
Tweet URL
दुनिया भर में 6.5 अरब लोग ऐसी हवा में साँस ले रहे हैं, जिसमें प्रदूषण का स्तर WHO के 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के अन्तरिम लक्ष्य से अधिक है.वायु प्रदूषण हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ों के कैंसर समेत कई गम्भीर बीमारियों से जुड़ा है. इसके कारण हर वर्ष 67 लाख लोगों की समय से पहले मौत हो जाती है.ऑनलाइन ख़तरों से बचाव युवजन के स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के असर का ज़िक्र करते हुए डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि डिजिटल दुनिया “निष्पक्ष नहीं है.” इन मंचों की “बनावट, संचालन और कमाई के तरीक़े हमारे स्वास्थ्य समेत, जीवन के अनेक पहलुओं पर असर डालते हैं.उन्होंने बताया कि एल्गोरिदम अक्सर सटीक स्वास्थ्य जानकारी के बजाय ऐसी सामग्री को बढ़ावा देते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचे और उन्हें अधिक समय तक ऑनलाइन रखे. इससे स्वास्थ्य से जुड़े भ्रामक दावे तेज़ी से फैलते हैं. WHO इस विषय पर शोध को मज़बूत कर रहा है, देशों को सलाह दे रहा है और सुरक्षित व समतापूर्ण डिजिटल वातावरण को बढ़ावा दे रहा है.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा, “सबसे ज़रूरी है कि हम युवाओं की बात सुनें. वे न तो प्रयोग की वस्तु हैं, न केवल बाज़ार और न ही कोई उत्पाद. वे हमारा भविष्य हैं. हमें मिलकर ऐसा डिजिटल वातावरण बनाना होगा, जो उनके स्वास्थ्य की रक्षा करे और उन्हें सहयोग दे.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


