-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘सब कुछ तबाह हो गया’: वेनेज़ुएला में खेल परिसर बना भूकम्प पीड़ितों का आश्रय

Source: UN News: शनिवार, 04 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
‘सब कुछ तबाह हो गया’: वेनेज़ुएला में खेल परिसर बना भूकम्प पीड़ितों का आश्रय
जहाँ कभी बच्चे बेसबॉल का अभ्यास करते थे, वहाँ अब भूकम्प से विस्थापित परिवार तिरपाल के नीचे रातें बिता रहे हैं. वेनेज़ुएला के मध्य तट पर स्थित प्लाया ग्रांदे स्टेडियम को आपात आश्रय में बदल दिया गया है. यहाँ वे लोग रह रहे हैं, जिनके घर 24 जून के विनाशकारी भूकम्पों में तबाह हो गए हैं या जिनके लिए अभी अपने घर लौटना सुरक्षित नहीं है. वेनेज़ुएला सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. भूकम्पों में कम से कम 2,295 लोगों की मौत हुई है और 11,256 लोग घायल हुए हैं. अब तक लगभग 6,400 लोगों को बचाया जा चुका है.अकेले ला गुएरा में विस्थापित लोगों के लिए 14 शिविर बनाए गए हैं. अस्पतालों पर भारी दबाव है, जबकि खोज और बचाव अभियान अब भी जारी हैं. © UNOCHA/Veronique Durroux डेनिएला जारामिलो अपने बेटे और पालतू कुत्ते के साथ. खुले आसमान के नीचे गुज़रीं दो रातेंडेनिएला जारामिलो अपने पति, पिता, पाँच बच्चों और गर्भवती पालतू कुतिया के साथ प्लाया ग्रांडे पहुँचीं. उनका सबसे छोटा बच्चा केवल दस महीने का है. इससे पहले परिवार ने एक पुलिस थाने के बाहर खुले आसमान के नीचे दो रातें बिताई थीं.जब भूकम्प आया, उस समय पूरा परिवार घर के गलियारे में मौजूद था. डेनिएला ने बताया, “हमने बच्चों को अपने बीच दबा लिया और एक-दूसरे को कसकर पकड़ लिया. हमारे सामने दीवारें और मकान के हिस्से गिर रहे थे. उस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बच्चों को बचाना था.”झटके कम होने पर परिवार सड़क के उस पार एक मज़बूत दिखने वाली इमारत की ओर भागा. लेकिन तभी गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे. सुरक्षित खुले स्थान तक पहुँचने के लिए उन्हें एक दीवार फाँदनी पड़ी.डेनिएला के पिता ने बताया, “धमाकों में सब तबाह हो गया.”इसके बाद परिवार ने दो रातें बाहर बिताईं. डेनिएला ने कहा, “हम बहुत डरे हुए थे.”वह बहुत संकोच के साथ बताती हैं कि उनके घर को बहुत नुक़सान पहुँचा है, लेकिन वो पूरी तरह तबाह नहीं हुआ. उन्हें मालूम है कि कई अन्य परिवारों ने उनसे कहीं अधिक खोया है. © UNOCHA/Jennifer Moreno वेनेज़ुएला के ला गुएरा में ढही हुई इमारत के मलबे के बीच खड़ा एक बुज़ुर्ग व्यक्ति. मलबे में अब भी दबे हैं लोगउन्होंने कहा, “ईश्वर का शुक्र है कि हमारे परिवार में किसी की जान नहीं गई. ऐसे समय में यह कहना स्वार्थी होगा कि घर हमारी सबसे बड़ी ज़रूरत है. हम यहाँ सुरक्षित हैं, लेकिन सामने अब भी लोग मलबे के नीचे फँसे हुए हैं.”सरकार ने प्लाया ग्रांडे को उन तीन स्थानों में शामिल किया है, जहाँ संयुक्त राष्ट्र राहत सहायता उपलब्ध करा रहा है. अन्य दो स्थान पोलिदेपोर्तिवो वर्गास और सेसर नीवेस स्टेडियम हैं.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का लक्ष्य शुक्रवार तक विस्थापित परिवारों के लिए एक सामुदायिक रसोई शुरू करना है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) बच्चों के लिए सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रहा है तथा पानी एवं स्वच्छता सेवाओं पर काम कर रहा है. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) अस्थाई आश्रय स्थापित करने की योजना बनाने में मदद कर रहा है.वेनेज़ुएला में संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के कार्यालय की प्रमुख वैनेसा मे ने कहा, “खोज और बचाव दल लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं. कल रात तक भी लोगों को मलबे से जीवित निकाला जा रहा था.”उन्होंने बताया कि इन “अन्तरिम शिविरों” में राहत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवा, भोजन, पोषण और मनोसामाजिक सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है. © UNOCHA/James McArthur वेनेज़ुएला के ला गुएरा में सेसर नीवेस स्टेडियम में मानवीय सहायता प्राप्त करते लोग. बारिश से भीगा शिविरशिविर में हालात बेहद कठिन हैं. सुबह तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो दिन में बढ़कर क़रीब 29 डिग्री तक पहुँच जाता है. हाल की बारिश में लोगों के तम्बू, बिस्तर और अन्य सामान पूरी तरह भीग गए हैं.डेनिएला जारामिलो ने कहा, “हमने चादरों से अस्थाई व्यवस्था की थी, लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी. बच्चे भीग गए और हमारा सामान भी. बहुत से लोगों ने अपना बचा-खुचा सामान भी दोबारा खो दिया.”इस मुश्किल घड़ी में एक प्यारी सी ख़बर भी सामने आई. डेनिएला के पिता परिवार की गर्भवती पालतू कुतिया को क्षतिग्रस्त घर से बचाकर लाए थे. शिविर में दो दिन बिताने के बाद उसने पाँच पिल्लों को जन्म दिया. ब्राज़ील के एक स्वयंसेवी पशु चिकित्सक ने बताया कि माँ और सभी पिल्ले स्वस्थ हैं.शाम होते ही परिवार तम्बुओं के नीचे एक और रात बिताने की तैयारी करने लगते हैं. डेनिएला कहती हैं कि वो अभी भविष्य के बारे में ज़्यादा नहीं सोचतीं.उन्होंने कहा, “अब भी कई लोग लापता हैं.”संयुक्त राष्ट्र की राहत कार्रवाईबचाव अभियान: 28 देशों की कम से कम 51 अन्तरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव टीमें अब भी सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में तैनात हैं. इनमें 2,276 विशेषज्ञ और 165 खोजी कुत्ते शामिल हैं.वित्तीय सहायता: संयुक्त राष्ट्र ने अपने आपात कोष से 1.5 करोड़ डॉलर जारी किए हैं और वेनेज़ुएला मानवतावादी कोष को सक्रिय किया है. अमेरिका ने इस कोष के लिए 10 करोड़ डॉलर और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है.खाद्य सहायता: विश्व खाद्य कार्यक्रम ने ला गुएरा में 2,000 लोगों तक तैयार भोजन पहुँचाया है और प्लाया ग्रांडे में एक सामुदायिक रसोई शुरू की है.आश्रय और संरक्षण: अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) आश्रय व्यवस्था और प्रभावित लोगों के पंजीकरण में सहायता कर रहा है. वहीं, यूएन शरणार्थी एजेंसी UNHCR, संरक्षण, डेटा प्रबन्धन और मनोसामाजिक सहयोग उपलब्ध करा रही है.बहुक्षेत्रीय कार्रवाई: संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार, तीन निर्धारित स्थलों पर स्वास्थ्य सेवा, भोजन, पानी, स्वच्छता, संरक्षण और मनोसामाजिक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. ये स्थल हैं - पोलिदेपोर्तिवो वर्गास, सेसर नीवेस स्टेडियम और प्लाया ग्रांडे स्टेडियम.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement