-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रूसी हमलों की लहर के बाद मलबे में फँसे लोगों को बचाने में जुटे बचावकर्मी

Source: UN News: शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रूसी हमलों की लहर के बाद मलबे में फँसे लोगों को बचाने में जुटे बचावकर्मी
यूक्रेन में गुरुवार को रूस के घातक हमलों में तेज़ बढ़ोतरी के बाद सहायता एजेंसियाँ राहत कार्यों में जुट गईं. इनमें राजधानी कीव पर किया गया हमला अब तक के सबसे भीषण हमलों में से एक था. ख़बरों के अनुसार, राजधानी कीव में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है. घनी आबादी वाले रिहायशी इलाक़ों को भारी नुक़सान पहुँचा है और कई क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा है.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी माथियास श्माले ने बताया, “ढही हुई रिहायशी इमारतों के मलबे में फँसे लोगों को बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी हैं. इनमें 15 एक वर्षीय लड़की और उसका परिवार भी शामिल है.” Tweet URL हिंसा की निन्दा करते हुए माथियास श्माले ने बताया कि कीव के लगभग 30 लाख निवासियों में से कई लोगों को “युद्ध की दहला देने वाली आवाज़ों” के बीच 11 घंटे तक बम आश्रयों या अपने घरों में छिपकर रहना पड़ा.हमलों में लगभग 90 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं. शहर के मेयर ने इसे “अब तक का सबसे व्यापक हमला” बताया. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई बहुमंज़िला रिहायशी इमारतों और एक होटल में आग लग गई.स्वास्थ्यकर्मी भी घायलएक एम्बुलेंस स्टेशन को भी निशाना बनाया गया. इस हमले में कई स्वास्थ्यकर्मी और एम्बुलेंस चालक घायल हुए तथा कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.माथियास श्माले ने बताया कि राजधानी का लगभग हर इलाक़ा प्रभावित हुआ है. कई घरों, एक होटल, बाज़ार और अन्य नागरिक सुविधाओं को नुक़सान पहुँचा है या वे पूरी तरह नष्ट हो गई हैं.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, दिसम्बर 2025 से मई 2026 के बीच हताहत नागरिकों की संख्या, एक वर्ष पहले की इसी अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक रही.नागरिकों की सुरक्षा की अपीलमाथियास श्माले ने कहा, “कीव और देश के अन्य हिस्सों में नागरिकों को अगले हमले के डर में नहीं जीना चाहिए. अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत उनकी सुरक्षा अनिवार्य है.”उन्होंने कहा कि यूक्रेन के घनी आबादी वाले इलाक़ों पर हाल में हुए हमले, लगातार जारी एक “घातक सिलसिले” का हिस्सा हैं.वहीं, रूस और उसके क़ब्ज़े वाले क्रीमिया में ड्रोन के झुंडों से हमले बढ़े हैं, जिन्हें मीडिया रिपोर्टों में यूक्रेनी सेनाओं से जोड़ा गया है. इन हमलों से तेल प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हुआ है और मॉस्को के हवाई अड्डों को बन्द करना पड़ा है.यूक्रेन भर में सहायता संगठन, रूसी हमलों से प्रभावित लगभग 10 लाख लोगों को आपात मदद पहुँचा रहे हैं. रूस ने 24 फ़रवरी 2022 को यूक्रेन पर व्यापक आक्रमण शुरू किया था.इस अहम सहायता में प्राथमिक उपचार, आश्रय, सुरक्षा, नक़द सहायता और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं. मानसिक स्वास्थ्य पर भी युद्ध का असर व्यापक है, मगर अक्सर दिखाई नहीं देता.माथियास श्माले ने कहा, “हर हमले से होने वाला नुक़सान और डर, अनगिनत लोगों के मानसिक आघात को और गहरा कर देता है. युद्ध जितना लम्बा चलता है, ये अदृश्य घाव उतने ही गहरे होते जाते हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement