-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेज़ुएला भूकम्प: भोजन की कमी से जूझ रहे हज़ारों परिवार

Source: UN News: गुरुवार, 02 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला भूकम्प: भोजन की कमी से जूझ रहे हज़ारों परिवार
वेनेज़ुएला में आए घातक भूकम्पों ने पहले से राहत सहायता पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. वहीं, कई अन्य परिवार बेघर हो गए हैं, उनकी आजीविका छिन गई है और भोजन तक नियमित पहुँच भी बाधित हुई है. आपदा से पहले विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) स्कूली भोजन और सामुदायिक सहायता के ज़रिये लगभग पाँच लाख लोगों की मदद कर रहा था. अब एजेंसी आपात राहत सहायता पर ध्यान केन्द्रित कर रही है.अपने तीन छोटे बच्चों का हाथ थामे एक पिता ने संयुक्त राष्ट्र के राहतकर्मियों को बताया कि उसके पास अब न घर है, न पानी और न भोजन.बच्चों की माँ कराकस के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि परिवार ने मलबे में अपने कई रिश्तेदारों और पड़ोसियों को खो दिया है.भूख और बेघरी का संकटवेनेज़ुएला में WFP की निदेशक स्टेफ़नी होचेस्टेटर ने कहा कि भूकम्पों के बाद अनेक परिवारों के लिए अगला भोजन जुटाना भी बड़ी चुनौती बन गया है.ला गुएरा में संयुक्त राष्ट्र के एकीकृत सेवा केन्द्र से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा, “लोगों की बेबसी देखकर दिल टूट जाता है.” Tweet URL WFP ने ला गुएरा में 1,200 लोगों को आपात खाद्य सहायता दी है. एजेंसी अगले तीन महीनों में आश्रय स्थलों में रह रहे पाँच लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने की तैयारी कर रही है.उन्होंने कहा, “भोजन, सुरक्षित पानी, आश्रय और आवश्यक सेवाओं की ज़रूरत तात्कालिक और बेहद गम्भीर है.”अनिश्चितता का माहौलभूकम्प के बाद स्थापित सहायता केन्द्रों में परिवारों के लिए भोजन पकाने की व्यवस्था तो है, लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर लोगों के पास नियमित रूप से भोजन ख़रीदने के लिए धनराशि नहीं हैं.घर और बुनियादी ढाँचा नष्ट होने, आमदनी छिनने और आवश्यक सेवाएँ बाधित होने से हज़ारों परिवार गहरी अनिश्चितता में हैं.WFP तुरन्त खाए जा सकने वाले खाद्य पदार्थों के साथ ऐसा राशन भी बाँट रहा है, जिसे परिवार स्वयं पका सकते हैं.एजेंसी के पास वेनेज़ुएला में 3,000 टन से अधिक खाद्य सामग्री मौजूद है, जो दो महीने तक 10 हज़ार से अधिक परिवारों के लिए काफ़ी हैं. WFP स्थानीय स्तर पर भी सामग्री ख़रीद रहा है. इसके अलावा कोलम्बिया में अतिरिक्त भंडार मौजूद है, जिसे ज़रूरत बढ़ने पर जल्दी वेनेज़ुएला भेजा जा सकता है.शुरुआती अपीलविश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अगले तीन महीनों में पाँच लाख लोगों तक आपात खाद्य सहायता, परिवहन सहयोग और आपात संचार सेवाएँ पहुँचाने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर की शुरुआती अपील की है.यह अभी प्रारम्भिक अनुमान है. राहत दलों के दूरदराज़ समुदायों तक पहुँचने और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन पूरा होने के बाद ज़रूरतें बढ़ सकती हैं.स्टेफ़नी होचेस्टेटर ने चेतावनी दी कि भूकम्प से दुनिया का ध्यान हटने के बाद भी यह आपातस्थिति बनी रह सकती है.उन्होंने कहा, “इस स्तर के पिछले भूकम्पों से हमने सीखा है कि दुनिया का ध्यान हटने के बाद भी लोगों की ज़रूरतें ख़त्म नहीं होतीं.”राहत सामग्री भेजने को तैयारला गुएरा और पुएर्तो काबेलो के बन्दरगाह मानवीय सहायता के लिए खुले हैं, जिससे भोजन और अन्य राहत सामग्री पहुँचाई जा सकती है.वेनेज़ुएला और कोलम्बिया में उपलब्ध भंडार के अलावा, विभिन्न संगठनों की 1,400 टन से अधिक राहत सामग्री, पनामा स्थित WFP के क्षेत्रीय रसद केन्द्र में रखी गई है और ज़रूरत पड़ने पर तुरन्त भेजी जा सकती है.WFP अधिकारियों और अन्य मानवीय साझीदारों के साथ उन एकीकृत सेवा केन्द्रों पर काम कर रहा है, जहाँ भोजन और बुनियादी सेवाएँ वितरित की जा रही हैं. मगर अनेक परिवार इन केन्द्रों तक नहीं पहुँच सकते, इसलिए दूरदराज़ समुदायों के लिए अलग अभियान चलाने होंगे.फ़िलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घर या किसी परिजन को खोने की त्रासदी, लम्बे समय के भूख संकट में न बदल जाए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement