-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेज़ुएला भूकम्प: 6.8 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय सहायता की ज़रूरत

Source: UN News: बुधवार, 01 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला भूकम्प: 6.8 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय सहायता की ज़रूरत
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि 24 जून को वेनेज़ुएला में आए शक्तिशाली भूकम्पों के बाद, 18 लाख लोगों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है. इनमें लगभग 6 लाख 80 हज़ार बच्चे हैं. प्रभावित इलाक़ों में बचाव अभियान अब भी जारी है. अस्पतालों, स्कूलों और जल आपूर्ति प्रणालियों को हुई क्षति ने प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. अनेक परिवार अब भी विस्थापित हैं.रिक्टर पैमाने पर 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले इन दो भूकम्पों में, नवीनतम आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, कम से कम 1 हज़ार 430 लोगों की मौत हुई है और 3 हज़ार 238 लोग घायल हुए हैं. 3 हज़ार 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं. प्रशासन अब भी क्षति का आकलन कर रहा है, जबकि भूकम्प के बाद के झटकों से प्रभावित इलाक़ों में भय और अनिश्चितता बनी हुई है.तलाश जारीवेनेज़ुएला में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक जियानलुका रामपोला ने शनिवार को कई यूएन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भूकम्प से सबसे अधिक प्रभावित राज्य ला गुएरा का दौरा किया. उन्होंने सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों और खोज एवं बचाव दलों के समन्वय केन्द्र का निरीक्षण किया.संयुक्त राष्ट्र मिशन और स्थानीय अधिकारियों ने उन परिवारों के लिए सेवाएँ स्थापित करने के सम्भावित स्थानों की पहचान भी की, जिनके घर नष्ट हो गए हैं या जो अभी उनमें वापस नहीं लौट सकते.जियानलुका रामपोला ने कहा कि भारी तबाही और परिवारों की पीड़ा के बीच स्थानीय लोग, स्वयंसेवक और दुनिया भर से आए बचाव दल, पीड़ितों की सहायता के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं.“दुनिया में हो रही बुरी घटनाओं के बीच, वेनेज़ुएला के लोगों की मदद के लिए दुनिया भर से उमड़ी यह एकजुटता उम्मीद की किरण है.”उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता मलबे में दबे जीवित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. “इसलिए दुनिया भर से पहुँच रहे बचाव दलों को सहयोग देना और उनके प्रयासों में समन्वय स्थापित करना बेहद ज़रूरी है. साथ ही, जीवित बचे लोगों को भी निरन्तर सहायता देनी होगी.”संयुक्त राष्ट्र के समन्वय सहयोग से 27 देशों के 2,200 से अधिक बचावकर्मी और 140 खोजी कुत्ते मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं.संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक और मानवीय सहायता एजेंसी OCHA के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने सोशल मीडिया पर कहा कि “हर मिनट और हर घंटा मायने रखता है.”अन्तरराष्ट्रीय रैड क्रॉस महासंघ एवं रैड क्रैसेंट सोसायटी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि खोज अभियान के दौरान उम्मीद और पीड़ा के साथ-साथ भूकम्प के पश्चात आने वाले झटकों का भय भी बना हुआ है.उन्होंने कहा, “लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है. समय बीतने के बावजूद सभी प्रयास लोगों की जान बचाने और उनकी सहायता करने पर केन्द्रित हैं. समुदायों में मज़बूत एकजुटता दिखाई दे रही है. अपने मित्रों और प्रियजनों को खोजने की उम्मीद लोगों को ताक़त दे रही है, लेकिन इसके साथ पीड़ा, लगातार आ रहे झटकों का डर और गहरी असुरक्षा भी बनी हुई है.” © WFP/Gustavo Vera वेनेज़ुएला में भूकम्प से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है. बच्चों के लिए आपात स्थितिUNICEF के नए अनुमान के अनुसार, यह संकट केवल ढही हुई इमारतों तक सीमित नहीं है. भूकम्प ने लाखों बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षित पेयजल, संरक्षण और शिक्षा तक पहुँच को ख़तरे में डाल दिया है.वेनेज़ुएला में UNICEF के प्रतिनिधि मैनुएल रोड्रिगेज़ पुमारोल ने कहा, “अस्पताल अपनी क्षमता से अधिक मरीज़ों का उपचार कर रहे हैं. हज़ारों बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है और कई स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.”उन्होंने कहा, “UNICEF बच्चों और परिवारों के लिए सहायता बढ़ाने के लिए, वेनेज़ुएला सरकार और अपने साझीदारों के साथ काम कर रहा है. मगर आने वाले सप्ताहों में राहत अभियान जारी रखने के लिए निरन्तर वित्तीय सहयोग आवश्यक होगा.”एजेंसी के अनुसार, ला गुएरा, कराकस, काराबोबो, अरागुआ और फ़ाल्कोन में अस्पतालों को हुई क्षति से बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल प्रभावित हो रही है.प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, राजधानी क्षेत्र में 432 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जो वहाँ के कुल स्कूलों के एक-तिहाई से अधिक हैं. सुरक्षित बचे कुछ स्कूलों को विस्थापित परिवारों के लिए अस्थाई आश्रय स्थलों में बदला गया है.UNICEF ने लगभग 6.5 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और राहत सामग्री की व्यवस्था की है. इनमें 2.34 लाख बच्चे शामिल हैं, जिन्हें स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता, बाल संरक्षण और शिक्षा सम्बन्धी सहायता दी जाएगी.20 टन चिकित्सा सामग्री और जल एवं स्वच्छता उपकरण लेकर UNICEF की पहली उड़ान शुक्रवार को वेनेज़ुएला पहुँची. कोपेनहेगन स्थित UNICEF के वैश्विक आपूर्ति केन्द्र से दूसरी खेप आने वाले दिनों में पहुँचने की उम्मीद है. © Victoria Fermín भूकम्प के बाद कराकस में एक क्षतिग्रस्त इमारत का भीतरी हिस्सा दिखाई दे रहा है. अस्पतालों पर बढ़ता दबावभूकम्प ने वेनेज़ुएला की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव और बढ़ा दिया है. पैन अमेरिकन स्वास्थ्य संगठन (PAHO) के प्रारम्भिक आकलन के अनुसार, जिन 21 स्वास्थ्य केन्द्रों के बारे में जानकारी मिली है, उनमें से तीन की स्थिति गम्भीर है. छह अन्य केन्द्रों को संरचनात्मक क्षति पहुँची है या वे केवल आंशिक रूप से काम कर रहे हैं. Tweet URL कई अस्पतालों में उपचार जारी है, लेकिन चोटों, हड्डी रोग और मस्तिष्क एवं तंत्रिका शल्य चिकित्सा से जुड़ी सेवाओं की माँग बहुत अधिक है. अस्पतालों को दवाओं, गहन चिकित्सा सामग्री, पानी और बिजली की आवश्यकता है. साथ ही, मरीज़ों को एक स्वास्थ्य केन्द्र से दूसरे में पहुँचाने और उनके बेहतर वितरण की व्यवस्था भी ज़रूरी है.ला गुएरा में संयुक्त राष्ट्र ने प्रभावित समुदायों के नज़दीक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए तीन फ़ील्ड अस्पताल स्थापित किए हैं. इनमें गहन चिकित्सा इकाइयाँ, उपचार कक्ष और आघात चिकित्सा क्षेत्र मौजूद हैं.संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का क्षेत्रीय कार्यालय PAHO, अस्पतालों के आकलन, आपात चिकित्सा दलों के समन्वय और दवाओं, आघात चिकित्सा सामग्री, जल एवं स्वच्छता सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में वेनेज़ुएला के अधिकारियों की सहायता कर रहा है.आकलन में प्रभावित लोगों, लापता व्यक्तियों की तलाश कर रहे परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और राहत एवं बचावकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा मनोसामाजिक सहायता की तत्काल आवश्यकता भी बताई गई है.बचाव के बाद परिवारों की सहायताला गुएरा के दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र और अन्य अधिकारियों ने उन लोगों की सहायता के लिए राज्य में दो बहु-सेवा केन्द्र स्थापित करने पर सहमति जताई, जिनके घर नष्ट हो गए हैं या जो फिलहाल उनमें वापस नहीं लौट सकते.इन केन्द्रों पर भोजन, चिकित्सा देखभाल, पानी, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध होंगी. बच्चों और किशोरों के संरक्षण के साथ-साथ लैंगिक हिंसा की रोकथाम और उससे निपटने के लिए भी सहायता दी जाएगी.समय बीतने के साथ ज़रूरतें बढ़ रही हैं. प्रभावित परिवारों के लिए संकट बचाव अभियान समाप्त होने के बाद भी जारी रहता है. उन्हें सुरक्षित पेयजल, चिकित्सा देखभाल, रहने के लिए सुरक्षित स्थान और बच्चों के सदमे से उबरने तथा पढ़ाई फिर शुरू करने के अनुकूल हालात की ज़रूरत है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement