-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IOM ने 2025 में रिकॉर्ड विस्थापन के बीच की 1.78 करोड़ लोगों की सहायता

Source: UN News: मंगलवार, 30 जून 2026 00:00 AM (IST)
IOM ने 2025 में रिकॉर्ड विस्थापन के बीच की 1.78 करोड़ लोगों की सहायता
अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने वर्ष 2025 में 170 देशों और क्षेत्रों में लगभग 1.78 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान की है. संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सहायता ऐसे समय में दी गई जब दुनिया रिकॉर्ड स्तर के विस्थापन और बढ़ती मानवीय ज़रूरतों का सामना कर रही है. IOM की महानिदेशक एमी पोप ने गुरूवार को कहा कि 2025 चुनौतियों से भरा वर्ष था, लेकिन संगठन ने युद्ध और आपदाओं से विस्थापित परिवारों की मदद करने और संकट से उबर रहे समुदायों के फिर से पैर जमाने के प्रयासों में सहयोग देने पर अपना ध्यान केन्द्रित रखा.उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आज की ज़रूरतों के विशाल पैमाने और साझी कोशिशों से हासिल किए जा सकने वाले परिणामों को दर्शाती है.समन्वित कार्रवाई पर बलवर्ष 2025 के अन्त तक दुनिया भर में 8 करोड़ 22 लाख लोग अपने देशों के भीतर ही विस्थापित थे, जबकि प्रवासन मार्गों पर 7 हज़ार 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई. यह संख्या दिखाती है कि इस चुनौती का सामना करने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है.IOM ने बढ़ती मानवीय ज़रूरतों और सहायता क्षेत्र में वित्तीय दबावों के बावजूद, अपने तीन प्रमुख लक्ष्यों यानि जीवन की रक्षा, विस्थापित लोगों की सुरक्षा, और नियमित प्रवासन के लिए सुरक्षित रास्ते उपलब्ध कराने पर काम जारी रखा है.रिपोर्ट की प्रमुख उपलब्धियों में IOM की विस्थापन निगरानी प्रणाली (DTM) शामिल है, जो दुनिया में विस्थापन से जुड़ा सबसे बड़ा प्राथमिक डेटा स्रोत है.यह प्रणाली 76 देशों में सक्रिय रही और 16 करोड़ 63 लाख लोगों का आकलन किया, जिससे 2025 में तैयार की गई लगभग 95 प्रतिशत मानवीय ज़रूरतों और प्रतिक्रिया योजनाओं को आधार मिला है. © WFP/Maxime Le Lijour वर्ष 2025 के अन्त तक दुनिया भर में 8.22 करोड़ लोग आन्तरिक रूप से विस्थापित थे लाखों ज़रूरतमन्दों की मदद2025 में IOM ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, IFRC के साथ मिलकर आश्रय, भूमि और स्थल समन्वय समूह का वैश्विक सह-नेतृत्व सम्भाला, जिससे विस्थापन संकटों में समन्वित प्रतिक्रिया और मज़बूत हुई.इसी वर्ष संगठन के आश्रय और बस्तियों से जुड़े कार्यक्रमों ने 88 देशों में 73 लाख लोगों तक सुरक्षित आवास, बुनियादी सेवाएँ और पुनर्निर्माण सहायता पहुँचाई.IOM ने सूडान जैसे गम्भीर संकट वाले देश में, ख़ारतूम में फिर से संचालन शुरू करने वाली पहली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी बनकर 11 लाख से अधिक लोगों को मानवीय और पुनर्वास सहायता प्रदान की.समाधान की दिशा में प्रगतिIOM की रिपोर्ट के अनुसार, संकटग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ उसके कार्यों का केन्द्र बनी रहीं, जहाँ 41 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परामर्श मिला और 99 देशों में 15 लाख लोगों को मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक सहायता प्रदान की गई.वहीं, स्वच्छ जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य (WASH) कार्यक्रमों से 51 लाख लोग लाभान्वित हुए, जबकि 64 देशों में 15 लाख से अधिक लोगों को संरक्षण सेवाएँ दी गईं.रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि विस्थापन के स्थाई समाधान की दिशा में प्रगति हुई है, जिसके तहत 1 करोड़ 68 लाख लोगों को स्थाई पुनर्वास और समाधान के रास्ते मिले हैं.साथ ही संगठन ने, जलवायु आपदाओं के बढ़ते प्रभावों के बीच, 34 देशों में लगभग 10 लाख लोगों की आपदा-प्रेरित विस्थापन से सुरक्षा और सहनक्षमता बढ़ाने में मदद की, और देशों की सरकारों को आपदा तैयारी योजनाओं में मानव गतिशीलता को शामिल करने में सहयोग दिया है.IOM ने 2025 में सुरक्षित और नियमित प्रवासन के अवसरों का भी विस्तार किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement