-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेज़ुएला भूकम्प: 1,400 की मौत, मलबे में जीवितों की तलाश में जुटे बचाव दल

Source: UN News: मंगलवार, 30 जून 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला भूकम्प: 1,400 की मौत, मलबे में जीवितों की तलाश में जुटे बचाव दल
वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकम्पों से हुई व्यापक तबाही के बाद जैसे-जैसे समय बीत रहा है, मलबे में दबे लोगों को ढूंढने और बाहर निकालने के लिए प्रयासों मे तेज़ी लाई जा रही है. संयुक्त राष्ट्र के समन्वय व समर्थन में 27 देशों से 2 हज़ार से अधिक बचावकर्मियों को आपदा-प्रभावित इलाक़ों में तैनात किया गया है. भूकम्प में मृतकों की संख्या 1,400 के आँकड़े को पार कर चुकी है, हज़ारों लोग घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए गए हैं. वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस समेत अन्य इलाक़ों में घर व इमारतें ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं. Tweet URL एक आरम्भिक अनुमान के अनुसार, इस आपदा के कारण सीधे तौर पर 6.7 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ है.वेनेज़ुएला सरकार के अनुरोध पर, 44 अन्तरराष्ट्रीय तलाश व बचाव टीम, सहायता प्रयासों में अपना समर्थन दे रही हैं, जिनमें 2,245 विशेषज्ञों व 140 खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है ताकि ढह गई इमारतों के नीचे दबे लोगों को जल्द ढूंढा जाए और उन्हें आरम्भिक मेडिकल देखभाल मुहैया कराई जाए.संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय ने आपात राहत में समन्वय के लिए अपने तंत्र को सक्रिय कर दिया है और देश भर में तलाश एवं बचाव दलों को ज़रूरी समर्थन प्रदान किया जा रहा है.अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, अर्जेन्टीना, कैनेडा, चिले, कोलम्बिया, इक्वाडोर, ऐल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, पेरु, डोमिनिकन रिपब्लिक के अलावा जर्मनी, स्पेन, अमेरिका, फ्राँस, इटली, जॉर्डन, लिथुएनिया, क़तर, सर्बिया, स्विट्ज़रलैंड, ब्रिटेन और तुर्कीये समेत अन्य देशों ने बचाव दलों के लिए योगदान दिया है.बुधवार को वेनेज़ुएला, 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले दो घातक भूकम्पों से दहल उठा था, जिससे राजधानी कराकस समेत ला गुएरा, मिरान्डा, काराबोबो समेत अन्य प्रान्तों में जान-माल की हानि हुई है. 27 जून तक, 1,430 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और 3,238 लोग घायल हुए हैं. बड़े पैमाने पर हानिइस बीच, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने सैटेलाइट विश्लेषण के ज़रिए बताया है कि भूकम्पों की वजह से 6.7 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ है, जोकि देश के सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत है. इसमें घरों व आर्थिक सम्पत्तियों को पहुँची क्षति का तो आकलन किया गया है लेकिन बुनियादी ढाँचे, आर्थिक गतिविधियों में आए व्यवधान और दीर्घकालिक पुनर्निर्माण लागत को शामिल नहीं किया गया है.देश भर में लगभग 86 लाख लोगों ने भूकम्प के झटकों को महसूस किया, जिनमें से 21 लाख लोगों ने सबसे शक्तिशाली झटकों क सामना किया. सैटेलाइट से प्राप्त डेटा के अनुसार, काराबोबो, ला गुएरा, कराकस समेत अन्य इलाक़ों में भूकम्प के बाद फ़िलहाल रात के समय बिजली आपूर्ति में कमी देखी गई है.यूएन विकास कार्यक्रम ने बताया है कि सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण को जारी रखा जाएगा, ताकि हताहतों की संख्या, विस्थापन मामलों और पुनर्बहाली आवश्यकताओं का आकलन किया जा सके. © WFP/Gustavo Vera वेनेज़ुएला में आए भूकम्प में तबाह हुई एक इमारत के मलबे में बचावकर्मी, जीवित बचे व्यक्तियों की तलाश में जुटे हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement