Advertisement
होर्मुज़ संकट: 2,500 नाविकों को सुरक्षित निकालने में मिली सफलता, मगर हमले के बाद रुकी मुहिम

समुद्री मामलों के लिए यूएन एजेंसी की अगुवाई में यह बचाव अभियान संचालित किया जा रहा था, लेकिन गुरूवार को ओमान के तट के नज़दीक एक वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला होने के बाद इन प्रयासों को रोकना पड़ा.IMO प्रमुख आर्सेनियो डोमिन्ग्वेज़ ने लन्दन स्थित अपने कार्यालय से शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस जहाज़ पर हमला हुआ है वह यूएन एजेंसी के बचाव अभियान का हिस्सा नहीं था. “हम अभी यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि जहाज़ पर असल में हुआ क्या...मगर, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूँ कि [यह जहाज़] वहाँ से आवाजाही के लिए ओमान में प्रशासनिक एजेंसियों के साथ सम्पर्क में नहीं था.”इस सप्ताह ही यह अभियान शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य 600 जहाज़ों में 11 हज़ार समुद्री नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालना है, जोकि 28 फ़रवरी को इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी किए जाने के बाद से वहाँ फँसे हुए हैं.ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व में अमेरिका के सैन्य शिविरों समेत खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों, क़तर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब समेत अन्य देशों पर ड्रोन व मिसाइल हमले किए थे. अनिश्चितता बरक़रारउसके बाद से ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी. यह रणनैतिक रूप से एक अहम जलमार्ग है जहाँ से तेल, गैस, उर्वरक समेत अन्य सामान की आपूर्ति की जाती है.हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच शान्ति समझौते के फ़्रेमवर्क पर सहमति बन गई थी, जिसके बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में जहाज़ों की आवाजाही इस पहल की एक अहम परीक्षा बन गई है.अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फ़ारस की खाड़ी को हिन्द महासागर से जोड़ने वाले इस संकरे जलमार्ग पर जहाज़ों की आवाजाही किसके नियंत्रण में होगी. गुरूवार को हुए हमले से इस अस्पष्टता के नतीजे उजागर हुए हैं. ईरान ने पहले ही आगाह किया है कि केवल उन्हीं जलमार्गों का इस्तेमाल करना होगा, जिनकी अनुमति तेहरान द्वारा दी गई है. मगर अनेक जहाज़ ओमान की तटरेखा के पास से होकर गुज़र रहे हैं, जिसकी व्यवस्था ओमान, संयुक्त राज्य अमेरिका और IMO ने एक साथ मिलकर की है.ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को फिर से इस जलक्षेत्र में आवाजाही के लिए नियम तय करने के अधिकार की बात दोहराते हुए कहा था कि व्यापक शान्ति प्रक्रिया के तहत समुद्री मार्ग व्यवस्था के प्रावधानों पर आशंका गहरा रही है.दो मार्ग, गारंटी कोई नहींIMO प्रमुख के अनुसार, उनकी तात्कालिक चिन्ता कूटनैतिक समझौते की व्याख्या करना नहीं है बल्कि यह भरोसा बहाल करना है कि जहाज़ों पर हमला न हो, भले ही वे किसी भी मार्ग से होकर गुज़र रहे हों.इसके मद्देनज़र, यूएन एजेंसी ईरान, ओमान और अमेरिक के साथ चर्चा में जुटी है ताकि फिर से बचाव अभियान शुरू करने से पहले नए सिरे से आश्वासन हासिल किए जा सकें.हालांकि इस ठहराव के बावजूद, समुद्री मार्ग पर आवाजाही अभी पूरी तरह से ठप नहीं हुई है. शुक्रवार को 4 जहाज़ों ने ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग के ज़रिए इस जलक्षेत्र को पार किया है, जबकि 11 अन्य जहाज़ों ने ओमान और अमेरिकी की सहायता से यह चरण पूरा किया है.IMO प्रमुख से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या गुरूवार को हुआ हमला, अमेरिका और ईरान के बीच सहमति पत्र का उल्लंघन है. उन्होंने इसकी क़ानूनी व्याख्या करने से मना करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समुद्री नाविकों को वहाँ से सुरक्षित बाहर निकालना है. अगली प्राथमिकता, होर्मुज़ जलक्षेत्र में बारूदी सुरंगों को हटाना होगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


