×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:56 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNEP - तापलहर के वातावरण में ठंडक हासिल करने के नौ नुस्ख़े
Source: UN News: शनिवार, 27 जून 2026 00:01 AM (IST)
तापलहरें लगातार अधिक तेज़ और ख़तरनाक हो रही हैं, जिससे हर वर्ष लाखों लोगों की जान जाती है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने भीषण गर्मी में ख़ुद को और अपने घर को सुरक्षित व ठंडा रखने के नौ आसान मंत्र बताए हैं. एक समय था जब अत्यधिक गर्मी की घटनाएँ कम होती थीं, लेकिन अब तापलहरें लगातार अधिक बार, अधिक तीव्र और अधिक ख़तरनाक
होती जा रही हैं
. इनके कारण हर वर्ष
लगभग पाँच लाख लोगों की मौत
होती है.योरोप में इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के क़रीब पहुँच गया और
मीडिया ख़बरों
के अनुसार, 26 देशों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई.अत्यधिक गर्मी विशेष रूप से बुज़ुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, खुले स्थानों में काम करने वाले लोगों और पहले से बीमार लोगों के लिए गम्भीर स्वास्थ्य जोखिम बन सकती है. इसलिए इससे बचाव के लिए पहले से तैयारी करना बेहद ज़रूरी है. © FAO/IFAD/WFP/Eduardo Sotera अत्यधिक गर्मी अब किसानों के स्वास्थ्य के लिए सबसे गम्भीर ख़तरों में से एक है, जिससे शरीर में पानी की कमी, गुर्दों को नुक़सान और लम्बे समय की बीमारियाँ बढ़ रही हैं. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) ने भीषण गर्मी में ख़ुद को और अपने घर को ठंडा व सुरक्षित रखने के कुछ आसान उपाय साझा किए हैं.1. घर को भीषण गर्मी के लिए तैयार रखेंयदि पहले से तैयारी की जाए तो भीषण गर्मी से निपटना आसान हो जाता है. मौसम का पूर्वानुमान और तापलहर की चेतावनियाँ देखते रहें, ताकि ख़तरनाक गर्मी के बारे में पहले से ही जानकारी मिल सके.यह सुनिश्चित करें कि पंखे, फ़्रिज और ठंडक देने वाले अन्य उपकरण ठीक से काम कर रहे हों. पीने का पानी और ज़रूरी दवाएँ पर्याप्त मात्रा में रखें. साथ ही, घर में बहुत गर्मी हो जाने पर, आसपास किसी ठंडी जगह की पहचान कर लें.2. धूप और गर्मी को घर में आने से रोकेंदिन में धूप वाली खिड़कियों पर पर्दे डाले दें. खिड़कियों के बाहर छाजन, बाँस की चटाइयाँ या पेड़-पौधे, गर्मी को भीतर आने से रोकने में मदद करते हैं.रात में बाहर का तापमान कम हो जाए, तो आमने-सामने की खिड़कियाँ खोल दें, ताकि घर में जमा हुई गर्मी, बाहर निकल सके. सुबह होने से पहले खिड़कियाँ फिर बन्द कर दें, ताकि ठंडी हवा अन्दर बनी रहे. © UNDP India सौर ताप को वापस फेंकने वाली टाइलें, XPS इन्सुलेशन, और डबल-ग्लेज्ड ख़िड़कियों से 40% से अधिक तापमान कम किया जा सकता है, जिससे शीतलन की ज़रूरत कम होती है और कार्यालय के भीतर ठंडक रहती है. 3. एयर कंडीशनर के बिना भी ठंडक बनाए रखेंभीषण गर्मी में एयर कंडीशनर जान बचा सकते हैं, लेकिन कम ऊर्जा-कुशल उपकरणों का अधिक इस्तेमाल, बिजली की माँग और जलवायु परिवर्तन - दोनों को बढ़ाता है. इसलिए जहाँ सम्भव हो, घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने वाले उपाय भी अपनाएँ.पंखे एयर कंडीशनर की तुलना में बहुत कम बिजली ख़र्च करते हैं और हवा का प्रवाह बढ़ाकर शरीर को ठंडक देते हैं.पारम्परिक तरीक़े भी उपयोगी हो सकते हैं. दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में खिड़कियों पर गीली ख़स की चटाइयाँ लगाई जाती हैं, जिनसे भीतर आने वाली हवा ठंडी हो जाती है.छाया, आर-पार हवा की आवाजाही, शटर, ठंडी छतें और बेहतर ढंग से बनी इमारतें भी घर को ठंडा रखती हैं और एयर कंडीशनर की ज़रूरत कम करती हैं.4. पानी पीते रहें और हल्का भोजन करेंदिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और प्यास लगने का इन्तज़ार नहीं करें. भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है. शराब पीने से बचें.भारी और गर्म भोजन की जगह सलाद जैसे हल्के और कम मात्रा वाले भोजन लें. घर में खाना पकाने से गर्मी बढ़ती है और भारी भोजन पचाने में शरीर भी अधिक गर्मी पैदा करता है. © UNICEF/Vineeta Misra भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है. इसलिए दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. 5. गर्मी में ख़ुद को सुरक्षित रखेंहल्के रंग के, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें. चौड़ी किनारी वाली टोपी (Cap) और धूप का चश्मा भी पहनें.दिन के सबसे गर्म समय में घर के भीतर या छाया में रहें. व्यायाम और बाहर के काम सुबह या शाम के ठंडे समय में करें.खुले स्थानों में काम करने वालों के लिए नियमित विश्राम, छाया, पर्याप्त पानी और काम के समय में बदलाव बेहद ज़रूरी हैं.6. गर्मी से होने वाली बीमारी के संकेत पहचानेंचक्कर आना, सिरदर्द, मतली, माँसपेशियों में ऐंठन और बहुत अधिक पसीना आना, गर्मी से थकावट के संकेत हो सकते हैं. ऐसा होने पर तुरन्त किसी ठंडी जगह पर जाएँ, आराम करें और पानी पिएँ.भ्रम, बेहोशी, तेज़ साँस, दौरे या शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाना, लू लगने के संकेत हो सकते हैं. यह एक आपात स्थिति है, इसलिए तुरन्त चिकित्सा सहायता लें. ©WHO /Sarah Tyler योरोपीय क्षेत्र में जलवायु से जुड़ी मौतों का सबसे बड़ा कारण अत्यधिक गर्मी है. 7. शरीर को जल्दी ठंडक देंठंडे पानी से नहाएँ, गर्दन और कलाइयों पर गीला कपड़ा रखें या पैरों को ठंडे पानी में डुबोएँ.तौलिये में लपेटा ठंडा पैक गर्दन, बगल और जाँघों के जोड़ों पर रखें, जहाँ रक्त वाहिकाएँ त्वचा के क़रीब होती हैं.ये आसान उपाय शरीर का तापमान जल्दी कम कर सकते हैं और गर्मी से होने वाली बीमारी का जोखिम घटा सकते हैं.8. घर बहुत गर्म हो जाए, तो ठंडी जगह पर जाएँभीषण गर्मी में पुस्तकालय, बड़ी इमारतों वाले बाज़ार, सामुदायिक केन्द्र, सिनेमाघर और छायादार पार्क, राहत दे सकते हैं. कई शहरों में विशेष शीतलन केन्द्र भी खोले जाते हैं. नज़दीकी केन्द्र की जानकारी स्थानीय प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग से लें.बाहर जाने के लिए सुबह जल्दी या शाम का समय अधिक सुरक्षित होता है.पेड़, पार्क, हरित छतें और अन्य वनस्पतियाँ, आसपास के इलाक़ों को ठंडा रखने में मदद करती हैं. जहाँ सम्भव हो, छायादार रास्ते चुनें, हरित क्षेत्रों में समय बिताएँ और शहरों में अधिक पेड़ लगाने के प्रयासों का समर्थन करें. © UNEP India जहाँ सम्भव हो, छायादार रास्ते चुनें, और हरित क्षेत्रों में समय बिताएँ. 9. दूसरों का हालचाल पूछें और पहले से तैयारी करेंबुज़ुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, लम्बे समय से बीमार लोगों, अकेले रहने वालों और खुले स्थानों में काम करने वालों को गर्मी से सबसे अधिक ख़तरा होता है.तापलहर के दौरान एक फ़ोन कॉल या मुलाक़ात भी किसी की जान बचा सकती है.गर्मी बढ़ने से पहले की गई छोटी-छोटी तैयारियाँ, स्वास्थ्य की रक्षा कर सकती हैं, जोखिम घटा सकती हैं और भीषण गर्मी में सुरक्षित रहने में मदद कर सकती हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces