-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना करने में भारत की मज़बूती

Source: UN News: शनिवार, 27 जून 2026 00:01 AM (IST)
वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना करने में भारत की मज़बूती
अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि मौजूदा ऊर्जा संकट का असर पूरी दुनिया में हुआ है और कोई भी देश इस वैश्विक संकट से अछूता नहीं रहा है. प्रभावित होने वाले देशों में भारत भी है मगर उसने इस झटके का सामना मज़बूती से किया है जिसमें उसके पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार ने ठोस मदद की है. अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की संचार निदेशक जूली कोज़ैक ने गुरूवार को वाशिंगटन में नियमित प्रैस वार्ता में वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकम्प के प्रभाव और भारत के बारे में भी बात की.जूली कोज़ैक ने वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकम्प पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "...वेनेज़ुएला में आए भूकम्प के प्रभाव पर हमें गहरा दुख हुआ है. हम सभी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं, और इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ वेनेज़ुएला के लोगों के साथ हैं.” भारत की मज़बूती के आधारउन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि ऊर्जा के झटके का वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़ा है और दुनिया का कोई भी देश इस वैश्विक झटके से अछूता नहीं रहा है.जूली कोज़ैक ने भारत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि “हमारे दृष्टिकोण से, भारत के लिए कुछ अच्छी ख़बर यह है कि भारत ने इस हालिया झटके का सामना मजबूती के साथ किया. ऊर्जा मूल्य के झटके में प्रवेश करते समय भारत की विकास गति मज़बूत थी, मुद्रास्फीति कम थी, चालू खाता घाटा मामूली था, और भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है.”उन्होंने कहा कि भारत द्वारा व्यापक आर्थिक मोर्चे पर किए गए कार्यों और बनाए गए सुरक्षात्मक भंडार ने, इस झटके के प्रभाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए स्थिति का सामना मज़बूती से करने का आधार मुहैया कराया है."“हमने देखा कि भारत को ऊर्जा के सम्बन्ध में आपूर्ति व्यवधानों का सामना करना पड़ा. ऊर्जा की क़ीमतों के झटके के कारण दुनिया के अधिकांश देशों की तरह भारत भी उच्च क़ीमतों से प्रभावित हुआ था. जूली कोज़ैक ने कहा कि चूँकि भारत काफ़ी मात्रा में ऊर्जा साधनों का आयात करता है, इसलिए हमने बाहरी सन्तुलन पर इसका प्रभाव देखा, साथ ही भारत को जिस क़ीमत पर ऊर्जा का आयात करना था, वह बढ़ गई. “इसलिए, यह बढ़ोत्तरी भारत के राजकोषीय घाटे पर भी सम्भावित रूप से कुछ दबाव बढ़ा सकती है. तो, अन्य सभी देशों की तरह भारत पर भी इस झटके का स्पष्ट प्रभाव पड़ा है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement