×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:20 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
इंडोनेशिया: विश्वसनीय और मज़बूत ऊर्जा प्रणाली विकसित करने की राह पर
Source: UN News: गुरुवार, 25 जून 2026 00:01 AM (IST)
ऊर्जा की बढ़ती क़ीमतों, आपूर्ति में व्यवधान और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, दुनिया भर के देशों के लिए चिन्ता का एक प्रमुख विषय बन गई है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, इंडोनेशिया में अधिक विश्वसनीय और मज़बूत ऊर्जा प्रणाली विकसित करने में सहयोग कर रही हैं, जिससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा बढ़ रही है बल्कि स्थानीय समुदायों को बदलती जलवायु के प्रभावों के अनुरूप ढलने में भी मदद मिल रही है. ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक विश्वसनीय बिजली ग्रिड बेहद अहम है. संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS) बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने और नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इंडोनेशिया में सरकारी बिजली कम्पनी पीएलएन के साथ मिलकर दो गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता की पहचान कर रहा है, जिसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जा सकता है.सौर ऊर्जा और एक नए नियंत्रण केन्द्र की मदद से बिजली ग्रिड की स्थिरता मज़बूत होगी, बिजली कटौती में कमी आएगी और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटेगी.ऊर्जा दक्षता को बढ़ावाऊर्जा सुरक्षा मज़बूत करने का एक प्रभावी तरीक़ा बिजली वितरण के दौरान होने वाले नुक़सान को कम करना है.UNOPS ने सरकारी साझीदारों के साथ मिलकर ऊर्जा-दक्षता आकलन और नीतिगत सुधारों में सहयोग दिया है. इन प्रयासों से घरों, व्यवसायों और उद्योगों को बिजली के अधिक कुशल उपयोग में मदद मिल रही है, जिससे कुल मांग घटती है और अधिक स्थिर व किफ़ायती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है. UN Indonesia इंडोनेशिया बिजली ग्रिड को उन्नत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है. खपत कम करने के प्रयासइंडोनेशिया का औद्योगिक क्षेत्र, देश में ऊर्जा का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, इसलिए इस क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता बढ़ाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (
UNIDO
) अत्यधिक ऊर्जा प्रयोग करने वाले उद्योगों को ऊर्जा खपत घटाने और उत्पादकता बढ़ाने में सहायता प्रदान कर रहा है.उर्वरक क्षेत्र में संसाधन-कुशल और स्वच्छ उत्पादन उपायों के ज़रिए भागीदार कम्पनियाँ, हर वर्ष अनुमानित 3 लाख 28 हज़ार टन कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ-साथ परिचालन लागत में भी कमी ला रही हैं.इसके अलावा, UNIDO उद्योग मंत्रालय के सहयोग से पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक पार्क विकसित करने में मदद कर रहा है, जहाँ ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण और बेहतर कचरा प्रबन्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है.वित्त जुटाने की पहलइंडोनेशिया ने 2034 तक लगभग 43 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुमानित 188 अरब डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से, सरकार के साथ मिलकर नवाचारी वित्तीय तंत्र विकसित कर रहा है.इनमें सार्वजनिक और निजी निवेश को एक साथ जोड़ने वाली मिश्रित वित्तीय सहायता (blended finance) व्यवस्था भी शामिल है, ताकि स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाया जा सके. © UNDP ऊर्जा सुरक्षा मज़बूत करने का एक प्रभावी तरीक़ा बिजली वितरण के दौरान होने वाले नुक़सान को कम करना है. श्रमिकों को सहयोगसुरक्षित ऊर्जा भविष्य का निर्माण केवल तकनीक और बुनियादी ढाँचे पर निर्भर नहीं करता, बल्कि लोगों पर भी आधारित है.अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (
ILO
) इंडोनेशिया के विभिन्न क्षेत्रों को ऊर्जा परिवर्तन के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के लिए तैयार करने में सहायता दे रहा है.इसके तहत नए रोज़गार अवसरों की पहचान, कौशल विकास को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव से प्रभावित होने वाले श्रमिकों की आजीविका की सुरक्षा पर काम किया जा रहा है.इन पहलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ता परिवर्तन समुदायों को मज़बूत बनाए और कोई भी श्रमिक पीछे नहीं छूटे.तटीय समुदायों तक पहुँचइंडोनेशिया के द्वीपीय क्षेत्रों में रहने वाले अनेक मछुआरा समुदायों के लिए ईंधन की बढ़ती क़ीमतें आजीविका पर सीधा असर डालती हैं.UNDP ने 2,400 से अधिक छोटे मछुआरों को स्वच्छ प्रौद्योगिकियाँ अपनाने में सहायता प्रदान की है. इनमें सौर ऊर्जा से चलने वाले नौका इंजन, पर्यावरण-अनुकूल शीत भंडारण बॉक्स और बेहतर कोल्ड-स्टोरेज प्रणालियाँ शामिल हैं.इन पहलों से ईंधन पर निर्भरता कम होने के साथ-साथ मछुआरा समुदायों की आय और जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी अनुकूलन क्षमता को भी मज़बूती मिल रही है.इन नवाचारों से ईंधन की खपत और परिचालन लागत में कमी आई है, साथ ही मछुआरों की आय, ऊर्जा क़ीमतों में उतार-चढ़ाव के प्रति कम संवेदनशील हुई है.मछुआरों को इन उपकरणों के संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि उनके लाभ लम्बे समय तक जारी रह सकें.मज़बूत समुदायों का निर्माणइंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में अब भी कई समुदाय राष्ट्रीय बिजली ग्रिड की पहुँच से दूर हैं.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम - UNDP ने इस चुनौती से निपटने के लिए, 22 दूरस्थ गाँवों में 1.1 मेगावाट क्षमता वाले सौर मिनी-ग्रिड स्थापित करने में सहयोग दिया है.इससे 3,400 से अधिक परिवारों और सार्वजनिक संस्थानों को विश्वसनीय बिजली उपलब्ध हो रही है.इन प्रणालियों से ऊर्जा लागत में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है, जबकि प्रति वर्ष अनुमानित 1,800 टन कार्बन उत्सर्जन भी घटा है.स्थानीय संचालकों को इन प्रणालियों के संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें आधी संख्या महिलाओं की भी है. इससे दीर्घकालिक रूप से बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सकेगी.इसी के साथ, UNOPS ने दक्षिण सुमात्रा में पर्यावरण मंत्रालय की ‘जलवायु गाँव’ पहल को भी सहयोग दिया है, जहाँ लगभग 2.85 लाख लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा, कम उत्सर्जन वाली तकनीकों और सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जुड़े तरीक़ों का प्रशिक्षण दिया गया है. © KUMPUL इंडोनेशिया के ऊर्जा परिवर्तन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. महिलाओं का सशक्तिकरणइंडोनेशिया के ऊर्जा परिवर्तन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था - यूएन वीमैन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) ने 400 से अधिक महिला उद्यमियों को हरित वित्त तक पहुँच और जलवायु-अनुकूल तकनीकों को अपनाने में सहायता प्रदान की है.इन तकनीकों में सौर ड्राइंग सिस्टम, बायोगैस कुकिंग समाधान और सौर ऊर्जा से चलने वाले पानी के पम्प शामिल हैं, जो ऊर्जा लागत घटाने के साथ-साथ सतत आजीविका को भी बढ़ावा देते हैं.इन पहलों का उद्देश्य आर्थिक अवसरों का विस्तार करना और स्वच्छ ऊर्जा तक पहुँच बढ़ाना है, ताकि ऊर्जा परिवर्तन का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके.ऐतिहासिक पहलइंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर गीता सभरवाल कहती हैं कि संयुक्त राष्ट्र सरकार के साथ मिलकर, ग्रिड के आधुनिकीकरण से लेकर औद्योगिक दक्षता बढ़ाने, वित्तीय संसाधन जुटाने और समुदाय आधारित सौर प्रणालियों तक, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए “ऐतिहासिक कार्य” कर रहा है.उन्होंने कहा कि ये पहलें अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों पर निर्भरता कम करती हैं, आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि बड़े औद्योगिक केन्द्रों से लेकर दूरदराज़ गाँवों तक के समुदाय, एक अधिक सहनसक्षम और टिकाऊ भविष्य में योगदान दे सकें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces