-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआर काँगो: 'अभूतपूर्व' गति से फैल रहा है इबोला, पहले महीने में रिकॉर्ड संक्रमण मामले

Source: UN News: गुरुवार, 25 जून 2026 00:01 AM (IST)
डीआर काँगो: 'अभूतपूर्व' गति से फैल रहा है इबोला, पहले महीने में रिकॉर्ड संक्रमण मामले
संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने आगाह किया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर काँगो) के पूर्वी हिस्से में इबोला वायरस, अभूतपूर्व रफ़्तार से स्थानीय समुदायों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिसकी वजह से आम लोग भय और जोखिम के साए में अपना जीवन गुज़ार रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में आपात स्वास्थ्य स्थिति के लिए निदेशक डॉक्टर अब्दीरहमान महमूद, डीआर काँगो में एक महीना बिताने के बाद पिछले सप्ताह ही वापिस लौटे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक 1,048 संक्रमण मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 267 लोगों की जान गई है. “अफ़्रीका में इबोला बीमारी के प्रकोप के दौरान पहले महीने में पुष्ट मामलों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.”पूर्वी डीआर काँगो के इतूरी, उत्तर किवू व दक्षिण किवू प्रान्तों में इबोला के बुंडिबुग्यो प्रकार की वजह से 15 मई के बाद से चिन्ताजनक स्थिति व्याप्त है. डॉक्टर महमूद के अनुसार, 37 दिनों की अवधि में 250 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले, 2014 और 2016 में यह आँकड़ा पहुँचने में 78 दिनों, और 2018-2019 में पश्चिम अफ़्रीका में प्रकोप के दौरान 130 दिन का समय लगा था.जोखिम भरा जीवनअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) में उप महानिदेशक उगोची डैनियल्स ने चिन्ता जताई कि इस बीमारी का स्थानीय परिवारों पर गहरा असर हुआ है और उन पर भीषण बोझ है.“हर दिन जीवन जोखिमों से भरा हुआ है. अपने परिवारों का भरण-पोषण करने या कमाई करने के लिए की गई यात्रा, ख़तरे भरी यात्रा में तब्दील हो सकती है.”उन्होंने कहा कि यह वायरस, एक स्वास्थ्य संकट से कहीं अधिक है और दैनिक जीवन के हर पहलु को छू रहा है और अपने साथ अनिश्चितता व भय को ला रहा है.उप महानिदेशक डैनियल्स के अनुसार, बीमारी का प्रकोप उन इलाक़ों में केन्द्रित है, जहाँ लोग हर दिन सीमा-पार आवाजारी करते हैं. इसके मद्देनज़र, कारगर नियंत्रण उपायों के लिए यह ज़रूरी है कि औपचारिक और अनौपचारिक तौर पर सीमा-पार आवाजाही की निगरानी जारी रखी जाए.आवाजाही पर निगरानीपूर्वी डीआर काँगो प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है, मगर यह क्षेत्र पिछले कई वर्षों से हिंसक टकराव, विस्थापन, निर्धनता और खाद्य असुरक्षा की चपेट में है.इबोला पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक, IOM ने अपने साझीदार संगठनों के साथ मिलकर, मुख्य प्रवेश द्वारों पर 10 लाख से अधिक यात्रियों की जाँच की है. यूएन एजेंसी ने इन प्रयासों को जारी रखने के लिए 5.58 करोड़ डॉलर की अपील की है, ताकि अगले 6 महीनों के दौरान 11 देशों में सीमा-पार समन्वय व निगरानी प्रयासों को जारी रखा जा सके. हालांकि, 3.5 करोड़ डॉलर की अब भी कमी है.IOM की वरिष्ठ अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि इस वायरस के प्रकोप को पीछे छोड़ने के लिए यह ज़रूरी है कि एक सामूहिक संकल्प लिया जाए ताकि पूर्ण स्तर पर संसाधन मुहैया कराए जा सकें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement