-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

म्याँमार में बन रहे हैं नए रिकॉर्ड, मगर ग़लत कारणों से

Source: UN News: बुधवार, 24 जून 2026 00:02 AM (IST)
म्याँमार में बन रहे हैं नए रिकॉर्ड, मगर ग़लत कारणों से
म्याँमार इस समय साइबर अपराध का एक वैश्विक केन्द्र बन चुका है. औद्योगिक स्तर पर धोखाधड़ी के अड्डे चलाने वाले अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट ने अपने मानव तस्करी नैटवर्क का विस्तार अफ़्रीका तक कर लिया है, और अमेरिका, एशिया व उससे भी आगे के स्थानों पर पीड़ितों को निशाना बनाया है. म्याँमार में सभी ग़लत कारणों से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. यह कहना है,म्याँमार पर यूएन प्रमुख की विशेष दूत जूली बिशप का जिन्होंने शुक्रवार को यूएन महासभा की एक अनौपचारिक बैठक में, म्याँमार के बारे में ताज़ा जानकारी प्रस्तुत की है.जूली बिशप ने कहा, "दुर्भाग्य से, ज़मीनी हक़ीक़त दिखाती है कि म्याँमार में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं.” उन्होंने कहा, "यह देश अब नशीले पदार्थ - मेथमफ़ेटामाइन और अफ़ीम की दुनिया भर में आपूर्ति कर रहा है. म्याँमार बारूदी सुरंगों से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया का सबसे प्रमुख स्रोत बन गया है.”“सैन्य तख़्तापलट के बाद से, वर्ष 2025, म्याँमार में बच्चों के लिए सबसे घातक वर्ष रहा, जिसमें हवाई हमले आम नागरिकों की मौतों के मुख्य कारण रहे."विशेष दूत ने बताया, "स्वास्थ्य प्रणालियों के ध्वस्त होने से क्षेत्रीय स्तर पर बीमारियाँ फैलने का ख़तरा पैदा हो गया है. म्याँमार भुखमरी की स्थिति के मामले में अब दुनिया का छठा सबसे गम्भीर स्थान बन चुका है. यहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है, जहाँ 37 लाख से अधिक लोग देश के भीतर ही विस्थापित हैं और अन्य 16 लाख लोग पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं. अकेले बांग्लादेश ही, लगभग 12 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को पनाह दे रहा है, और कॉक्सेस बाज़ार अब दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर बन गया है."चुनावों पर परस्पर विरोधी दावेम्याँमार में जनवरी 2026 चुनाव हुए थे जिनमें सेना समर्थित यूएसडीपी (USDP) ने भारी जीत हासिल की थी.जूली बिशप ने यूएन महासभा में कहा, "स्थिति अब भी ऐसी है कि संकट के लगभग हर पहलू पर, परस्पर विरोधी और विरोधाभासी नज़रिए सामने आ रहे हैं. उदाहरण के लिए, सैन्य-प्रशासित चुनाव के बाद ऐसे दावे भी सामने आए हैं कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अन्धाधुन्ध हवाई बमबारी और लोगों को आवश्यक सेवाओं से वंचित रखने का सिलसिला जारी रहा.विशेष दूत ने कहा, "सेना ने 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' मतदान व एक वैध प्रक्रिया का दावा किया. वहीं ज़मीनी स्तर पर बहुत से लोगों ने कड़ी सुरक्षा, मतदाताओं की घटती संख्या, प्रमुख राजनैतिक दलों के बहिष्कार, कम मतदान और जारी सशस्त्र संघर्ष के माहौल में चुनाव कराए जाने की बात कही. © UNICEF/Salim Khan बांग्लादेश में एक शरणार्थी के घर में लगी आग में 3,500 बच्चों सहित 5,000 से अधिक लोगों के घर नष्ट हो गए. संयुक्त राष्ट्र ने इस चुनाव प्रक्रिया का न तो समर्थन किया और न ही इसका पर्यवेक्षण (Observation) किया.जूली बिशप ने कहा, "मतदान के दौरान भी सैन्य अभियान और हवाई हमले जारी रहे, जिनमें नागरिक क्षेत्रों पर हुए हमले भी शामिल थे और बच्चे भी इनके शिकार बने.”“ग्रामीण लोगों को विभिन्न सशस्त्र गुटों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें जबरन श्रम और भर्ती, चौकियों पर जबरन वसूली, और आवाजाही व आवश्यक मानवीय सहायता की आपूर्ति पर प्रतिबन्ध शामिल हैं."विश्व शरणार्थी दिवस पर चिन्ताजूली बिशप का, यूएन महासभा को यह सम्बोधन विश्व शरणार्थी दिवस से एक दिन पहले हुआ है.इस सन्दर्भ में उन्होंने कहा, "रोहिंग्या लोग, म्याँमार से अपने जबरन विस्थापन के लगभग दस साल बाद भी, म्याँमार में सुरक्षित, स्वैच्छिक, सम्मानजनक और स्थाई वापसी के लिए भारी बाधाओं का सामना कर रहे हैं.” “…जब हम विश्व शरणार्थी दिवस मना रहे हैं, मैं उन लोगों की ओर से चेतावनी दे रही हूँ जिन्हें युद्ध, हिंसा और उत्पीड़न के कारण, सुरक्षा की ख़ातिर भागने पर मजबूर होना पड़ा है. बढ़ती हेट स्पीच और ऑनलाइन दुर्व्यवहार, विशेष रूप से रोहिंग्या शरणार्थियों के प्रति, बेहद चिन्ताजनक हैं."जूली बिशप ने कहा, "म्याँमार, लम्बे समय से संयुक्त राष्ट्र के लिए आसियान और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा है, ताकि संघर्षों से घिरी इस दुनिया में अपनी प्रासंगिकता साबित की जा सके. अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को म्याँमार के लोगों के साथ एकजुटता में दृढ़ रहना चाहिए और उनकी मदद की अपीलों के आधार पर आगे का रास्ता बनाना चाहिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement