×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मध्य प्रदेश: टिकाऊ खेती से बदली किसान परिवार की ज़िन्दगी
Source: UN News: बुधवार, 24 जून 2026 00:01 AM (IST)
अनियमित बारिश, मिट्टी की घटती उर्वरता और महंगे उर्वरकों के कारण मध्य प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के लिए खेती लगातार कठिन होती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम - UNDP की एक समुदाय-आधारित परियोजना, लघु अनुदान कार्यक्रम के समर्थन से, किसानों को जैविक खेती अपनाने, जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और टिकाऊ आजीविका बनाने में मदद कर रही है. मध्य प्रदेश में खजुराहो से लगभग 27 किलोमीटर दूर खांडखुदाई गाँव में खेतीबाड़ी हमेशा से लोगों की आजीविका का मुख्य आधार रही है. लेकिन हाल के वर्षों में अनियमित बारिश, मिट्टी की घटती उर्वरता और उर्वरकों की बढ़ती क़ीमतों ने खेती को लगातार कठिन बना दिया.कई परिवारों के लिए खेती अब आमदनी का भरोसेमन्द साधन नहीं रही थी. भैयालाल और पूजा पाल भी इसी अनिश्चितता से जूझ रहे थे.पूजा बताती हैं, “हमारी गुज़र-बसर का ख़र्च बढ़ रहा था, लेकिन आय घट रही थी. कई बार तो, कृषि सामग्री ख़रीदने के लिए भी धन नहीं होते, इसलिए हमें अपनी कुछ ज़मीन ख़ाली छोड़नी पड़ती थी.”वे भी, कई अन्य छोटे किसानों की तरह, रासायनिक उर्वरकों पर बहुत अधिक निर्भर थे. समय के साथ खेती की लागत बढ़ती गई, मिट्टी की सेहत बिगड़ती गई और फ़सलें ख़राब होने लगीं. इससे खेती में उनका भरोसा भी कम होने लगा.एक नई शुरुआतबदलाव की शुरुआत महिला किसानों के एक समूह की बैठक से हुई. वहाँ पूजा ने खेती की लागत घटाने और भूमि को सुरक्षित रखने के तरीक़ों पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया.इसी बैठक में दम्पति को एक समुदाय-आधारित पहल के तहत स्थापित किसान क्षेत्र विद्यालय और जैव-संसाधन केन्द्र के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में मालूम हुआ.इस पहल को लघु अनुदान कार्यक्रम (SGP) का समर्थन प्राप्त है. वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा वित्तपोषित और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) द्वारा लागू यह कार्यक्रम, स्थानीय आजीविका सुधारने तथा पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने वाली समुदाय-आधारित परियोजनाओं को वित्तीय व तकनीकी सहायता देता है.इस पहल में किसानों को प्रकृति के विरुद्ध नहीं, बल्कि उसके साथ मिलकर खेती करना सिखाया जाता है.भैयालाल बताते हैं, “शुरुआत में हमें भरोसा नहीं था. हमें नहीं पता था कि आज की परिस्थितियों में ये तरीक़े सफल होंगे या नहीं.”सन्देह के बावजूद परिवार ने इन्हें आज़माने का फ़ैसला किया.प्रकृति के साथ खेतीपरिवार ने आधा एकड़ भूमि पर जैविक तरीक़ों से पोषण बगीचा बनाकर छोटे स्तर पर शुरुआत की.प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने ‘जीव अमृत’ जैसे प्राकृतिक कृषि उत्पाद तैयार करना सीखा. गाय के गोबर और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से बना यह सूक्ष्मजीवी घोल मिट्टी की सेहत सुधारने में मदद करता है.उन्होंने नीम से बने जैव-कीटनाशक ‘नीमास्त्र’ से कीटों को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करना और खाद का बेहतर इस्तेमाल करना भी सीखा.नतीजे तुरन्त नहीं मिले. शुरुआत में पौधों की बढ़त धीमी रही और कई बार परिवार को अपने फ़ैसले पर सन्देह हुआ, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखे.धीरे-धीरे सब्ज़ियाँ अधिक स्वस्थ होने लगीं, मिट्टी की गुणवत्ता सुधरी और खेती की लागत घटने लगी.परिवार ने, इन नतीजों से उत्साहित होकर बाँस के ढाँचों और रस्सियों की मदद से बहुस्तरीय खेती शुरू की. लौकी जैसी बेल वाली सब्ज़ियाँ ऊपर और पत्तेदार सब्ज़ियाँ व मसाले नीचे उगाए गए.इससे सीमित जगह का बेहतर इस्तेमाल हुआ और खेत की उत्पादकता बढ़ी. © UNDP India प्रशिक्षण और पारम्परिक ज्ञान के आधार पर भैयालाल ने जलभराव वाली परिस्थितियों के लिए सोयाबीन चुनी. आसपास की फ़सलें प्रभावित हुईं, लेकिन उनकी फ़सल अच्छी रही. कुएँ की बहाली से लौटी उम्मीदपानी की उपलब्धता, परिवार की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी. समय के साथ उनका कुआँ सूख गया था, जिससे गर्मियों में खेती करना मुश्किल हो गया.परिवार ने हार मानने के बजाय स्वयं कुएँ को फिर से उपयोग में लाने का फ़ैसला किया.पाँच दिनों तक सभी ने मिलकर कुएँ की सफ़ाई की, उसमें जमा मिट्टी हटाई और उसे गहरा किया, ताकि उसमें अधिक पानी जमा हो सके.उनकी मेहनत सफल हुई और कुएँ में फिर से पानी आ गया.इससे परिवार लम्बे समय तक सब्ज़ियाँ उगा सका और अनिश्चित बारिश पर उसकी निर्भरता कम हुई.ज्ञान और अनुभव पर भरोसापरिवार की नई खेती पद्धतियों की असली परीक्षा ख़रीफ़ के मौसम में हुई.मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया था. गाँव के कई किसान इस बात को लेकर उलझन में थे कि कौन-सी फ़सल बोई जाए और वो सम्भावित नुक़सान से चिन्तित भी थे.भैयालाल ने, प्रशिक्षण और पारम्परिक ज्ञान के आधार पर, सोयाबीन उगाने का फ़ैसला किया, क्योंकि यह फ़सल जलभराव की स्थिति को बेहतर ढंग से सह सकती है.उनका फ़ैसला सही साबित हुआ. आसपास के कई खेतों में फ़सलों को नुक़सान पहुँचा, लेकिन उनकी फ़सल अच्छी रही.उन्होंने, जैविक कृषि सामग्री और सही फ़सल के चुनाव से, अच्छी पैदावार हासिल की. इससे यह भी साबित हुआ कि रसायनों पर अधिक निर्भर हुए बिना भी, सफल खेती की जा सकती है. © UNDP India भारत में UNDP की एक परियोजना किसानों को जैविक खेती अपनाने, जल स्रोतों की बहाली और अपनी आजीविका मज़बूत करने में मदद कर रही है. स्थिरता की ओरखेती की उत्पादकता बढ़ने के साथ परिवार की आमदनी भी बढ़ने लगी.भैयालाल और पूजा ने अपनी सब्ज़ियों को, आसपास के बाज़ारों में बेचना शुरू किया और उन्हें ताज़ा, स्थानीय व रसायन-मुक्त उत्पादों के रूप में पेश किया.पूजा बताती हैं, “शुरुआत में हमें थोड़ी झिझक होती थी. लेकिन जब लोगों ने हमारी सब्ज़ियों पर भरोसा दिखाया, तो हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा.”कुछ ही महीनों में परिवार ने सब्ज़ियाँ बेचकर लगभग 8 हज़ार रुपए कमाए. साथ ही, उन्हें अपने खेत में उगाया गया अधिक पौष्टिक भोजन भी मिलने लगा.उनकी सफलता की चर्चा जल्द ही गाँव में फैलने लगी. पड़ोसी उनके खेत पर आकर खेती के तरीक़ों और नतीजों के बारे में जानने लगे.पूरे समुदाय में फैलता बदलावभैयालाल और पूजा की यह पहल अब केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही.गाँव के अन्य किसान भी ऐसे तरीक़े अपनाने लगे हैं, जिनसे रसायनों का इस्तेमाल कम हो, मिट्टी की सेहत सुधरे और पानी का बेहतर प्रबन्धन किया जा सके.महिला समूह इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वे जानकारी साझा करते हैं, नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करते हैं और किसानों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर देते हैं.एक खेत से शुरू हुआ छोटा-सा बदलाव अब धीरे-धीरे पूरे गाँव में फैल रहा है.भविष्य की ओरभैयालाल और पूजा अब भविष्य को लेकर अधिक आशावान हैं. वे अलग-अलग फ़सलें उगा रहे हैं, मिट्टी की सेहत सुधारने के प्रयास जारी रखे हुए हैं और सब्ज़ी उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.वे अपने अनुभव गाँव के अन्य किसानों के साथ भी साझा कर रहे हैं.भैयालाल कहते हैं, “हमने एक बात सीखी है. अगर हम मिट्टी की देखभाल करेंगे, तो मिट्टी हमारी देखभाल करेगी.”उनकी कहानी से स्पष्ट है कि बदलाव के लिए हमेशा बड़े निवेश की ज़रूरत नहीं होती. कई बार इसकी शुरुआत छोटे फ़ैसलों, स्थानीय ज्ञान और कुछ नया आज़माने के साहस से होती है.ऐसे छोटे प्रयास केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रहे अनेक लोगों के लिए भी उम्मीद बन सकते हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces