Advertisement
सुर्ख़ियों में रहते हैं युद्ध, अनदेखे रह जाते हैं शान्ति प्रयास: यूएन शान्तिनिर्माण कोष से जुड़े कुछ तथ्य

• हिंसा से उबर रहे समुदायों में रोज़गार और आर्थिक अवसर पैदा करना.
• शान्तिनिर्माण में महिलाओं और युवजन की नेतृत्वकारी भूमिका को बढ़ावा देना.संक्षेप में, यह कोष उन आधारों में निवेश करता है, जिनसे शान्ति लम्बे समय तक क़ायम रह सके.यह क्यों अहम है?शान्तिनिर्माण का उद्देश्य स्थानीय टकरावों को व्यापक हिंसा में बदलने से रोकना है.यह कोष देशों को तनाव बढ़ने से पहले ही उनका समाधान करने में मदद करता है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके और समुदायों को विस्थापन से रोका जा सके.यह संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था में एक अहम कमी को पूरा करता है. यह तेज़ी से धन उपलब्ध करा सकता है, जोखिम भरी लेकिन ज़रूरी पहलों को समर्थन दे सकता है और उन प्रयासों में निवेश कर सकता है, जिन्हें अन्य दानदाता सहायता देने में असमर्थ या अनिच्छुक हों.संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के अनुसार, शान्ति का अर्थ केवल युद्ध समाप्त करना नहीं, बल्कि ऐसे समावेशी समाज बनाना भी है, जहाँ सभी लोग सुरक्षित और सम्मान के साथ रह सकें. © United Nations पेरू में सामुदायिक स्तर पर शान्ति को बढ़ावा देने पर केन्द्रित एक कार्यशाला में भाग लेती महिलाएँ. इसकी क्या उपलब्धियाँ रही हैं?इस कोष का काम दुनिया के हर क्षेत्र में फैला है.सिएरा लियोन में विनाशकारी गृहयुद्ध के बाद शान्तिपूर्ण चुनाव कराने, संस्थानों को मज़बूत बनाने और युवाओं को समर्थन देने में, इस कोष के ज़रिए मदद की गई.पापुआ न्यू गिनी में इससे ऐतिहासिक बोगेनविल जनमत-संग्रह की तैयारियों को समर्थन दिया गया, जिससे लोगों ने अपने राजनैतिक भविष्य पर शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान किया.किर्गिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर इसके ज़रिए समुदायों को भूमि व जल से जुड़े विवादों को आपसी सहयोग और साझा विकास के अवसरों में बदलने में मदद की गई.ग्वाटेमाला में इसके ज़रिए युद्धकालीन यौन हिंसा की पीड़ित आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रयासों में मदद दी गई और दोषियों को सज़ा दिलाने वाले एक ऐतिहासिक फ़ैसले में योगदान दिया गया, जिसे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली.मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य समेत कई देशों में इस कोष ने पूर्व लड़ाकों को नागरिक जीवन में लौटने, महिला मध्यस्थों को समर्थन देने तथा समुदायों की सहनक्षमता मज़बूत करने में मदद की है. महिलाओं में निवेशशान्तिनिर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष का सबसे महत्वपूर्ण निवेश, सरकारों में नहीं, बल्कि सीधे लोगों में होता है.यह कोष, महिलाओं के नेतृत्व वाली शान्तिनिर्माण पहलों को वित्तीय सहायता देने वाले संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े माध्यमों में से एक बन गया है. यह हिंसक टकराव रोकने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रही महिला मध्यस्थों, वार्ताकारों, सामुदायिक नेताओं और ज़मीनी संगठनों को समर्थन देता है.स्थानीय शान्ति समझौतों में मध्यस्थता से लेकर हिंसा पीड़ितों को न्याय दिलाने तक, शान्तिनिर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष से समर्थित परियोजनाओं के ज़रिए दुनिया भर में हज़ारों महिलाओं ने शान्तिनिर्माण में सीधी भूमिका निभाई है. © United Nations/Giles Clarke सूडान के कडुगली में महिलाएँ अपने समुदाय की आर्थिक मज़बूती और सहनक्षमता बढ़ाने के लिए एक ग्राम बचत कोष में भाग लेती हैं. शान्तिनिर्माण कोष से जुड़े कुछ आँकड़े अब तक:• 75 से अधिक देशों और क्षेत्रों को सहायता दी गई.
• दो अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया.
• 1,150 शान्तिनिर्माण परियोजनाओं को वित्तीय सहायता मिली.
• 120 संगठनों और वित्तपोषण व्यवस्थाओं को समर्थन दिया गया.कोष से सहायता की मांग केवल बढ़ते हिंसक टकरावों के कारण नहीं, बल्कि इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि अधिक देश हिंसा भड़कने से पहले ही उसे रोकने के प्रयास करना चाहते हैं.निष्कर्षशान्तिनिर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष, पिछले 20 वर्षों से एक सरल सोच के साथ काम कर रहा है - हिंसा भड़कने के बाद उससे निपटने की तुलना में, लोगों में निवेश करके शान्ति क़ायम करना अधिक किफ़ायती, समझदारी भरा और मानवीय विकल्प है.इसका काम भले ही हमेशा सुर्ख़ियों में नज़र नहीं आए, लेकिन यह कोष, नाज़ुक हालात में रह रहे लाखों लोगों के लिए फिर हिंसा भड़कने और अधिक शान्तिपूर्ण भविष्य की उम्मीद के बीच, निर्णायक अन्तर पैदा कर सकता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


