×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:34 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘हेट स्पीच’ अमानवीकरण की राह पर पहला क़दम, मुक़ाबला करने की अपील
Source: UN News: शनिवार, 20 जून 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, ऑनलाइन मंचों पर कमज़ोर समुदायों के ख़िलाफ़ वास्तविक दुनिया में हिंसा को बढ़ावा दिए जाने के सन्दर्भ में आगाह किया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग, कभी भी नफ़रत भरी भाषा को सही ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता.
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने
नफ़रत भरी भाषा का मुक़ाबला करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय दिवस (18 जून)
पर अपने सन्देश में घोषणा भरे शब्दों में कहा, “नफ़रत भरी भाषा अमानवीकरण की राह पर पहला क़दम है.”उन्होंने कहा कि ‘हेट स्पीच’ अक्सर राजनैतिक लाभ के लिए महिलाओं, प्रवासियों, शरणार्थियों, LGBTQIA+ लोगों, विकलांग व्यक्तियों और कई अल्पसंख्यक समूहों सहित विशिष्ट समूहों को निशाना बनाने का एक “विभाजन उपकरण” है.“हमारे डिजिटल युग मेंनफ़रत भरी भाषा, अनियंत्रित मंचों द्वारा बढ़ाए जाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा उसकी गहनता बढ़ाए जाने के कारण, पहले से कहीं अधिक तेज़ी से फैलती है.”एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “बहुत सारे ऐल्गोरिदम, आक्रोश और विभाजन को बढ़ावा देते हैं, 'Likes' के लिए झूठ को प्रोत्साहित करते हैं और 'Views' के लिए हिंसा को बढ़ावा देते हैं. ऑनलाइन गुमनामी भी अपराधियों को जवाबदेह ठहराना और कठिन बना देती है.”स्त्री द्वेष पर क़ाबू पाना ज़रूरीमहिला कल्याण के लिए यूएन महिला संगठन -
UN-Women
में, महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को समाप्त करने वाले अनुभाग की प्रमुख कल्लियोपी मिंगेइरू ने यूएन न्यूज़ को बताया कि तेज़ी से हो रहे तकनीकी विकास, नफ़रत भरी भाषा और महिलाओं के बारे में ऑनलाइन मंचों पर साझा किए जाने वाले रूढ़िवादी व प्रतिगामी विचारों के प्रसार को आसान बना रहे हैं.उन्होंने कहा, “मैनोस्फ़ीयर (Manosphere) कोई एक वेबसाइट या समुदाय नहीं है. यह ऐल्गोरिदम-संचालित सामग्री का एक व्यापक स्थान है, जो स्त्री-द्वेष (Misogyny) और लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों के विरोध को बहुत तेज़ी से फैला सकता है, और इसे काफ़ी सामान्य या स्वीकार्य बना देता है.”कल्लियोपी मिंगेइरू ने यह स्वीकार किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने स्त्री-द्वेष को उत्पन्न नहीं किया है, यह भी माना कि यह महिलाओं के ख़िलाफ़ नफ़रत को बढ़ा रही है. “उत्पीड़न करने वाले अब डीपफ़ेक, यौनिक कृत्रिम चित्र (sexualised synthetic images), किसी के व्यक्तिव या चेहरे की नक़ल करके तैयार की गई सामग्री (impersonation content) और छवि-आधारित दुर्व्यवहार के अन्य रूपों को तेज़ी से, सस्ते में और कम तकनीकी कौशल के साथ बना और फैला सकते हैं.” © UNICEF नॉर्थ मैसेडॉनिया में युवा बच्चे अपने फ़ोन पर सोशल मीडिया देख रहे हैं. हेट स्पीच पर यूएन रणनीति
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
ने लम्बे समय से इस तर्क को ख़ारिज किया है कि इस मुद्दे पर कड़ा रुख़ अपनाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है. उन्होंने, वर्ष 2019 में, दुनिया भर में नफ़रत भरी भाषाओं में चिन्ताजनक वृद्धि के जवाब में, नफ़रत भरी भाषा पर संयुक्त राष्ट्र की रणनीति और कार्य योजना शुरू की थी.इस रणनीति का उद्देश्य अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का सम्मान करते हुए नफ़रत भरी भाषा की पहचान करने, उन्हें रोकने और उनका मुक़ाबला करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के प्रयासों में समन्वय स्थापित करना है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश कहते हैं, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कभी भी हानिकारक सन्देश व सामग्री फैलाने के लिए बहाना नहीं होने चाहिए.”हाल ही में, सूचना अखंडता के लिए संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सिद्धान्त (UN Global Principles for Information Integrity) एक ऐसी दुनिया का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं जिसमें वैश्विक सूचना प्रवाह, अब कुछ देशों में स्थित मुट्ठी भर कम्पनियों के वर्चस्व में न रहे.ये सिद्धान्त इस बात की हिमायत करते हैं कि लोगों का, अपनी पसन्द के मीडिया, अपने ऑनलाइन अनुभवों और उनके व्यक्तिगत डेटा के उपयोग पर अधिक नियंत्रण होना चाहिए.प्रमुख कार्यक्रमसंयुक्त राष्ट्र, नफ़रत भरी भाषा का मुक़ाबला करने के अन्तरराष्ट्रीय दिवस से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है:बुधवार, 17 जून: नफ़रत के चक्र को तोड़ना: योरोप में रोमा के अधिकर और आवाज़ें - इसका उद्देश्य योरोप में रोमा आबादी के ऐतिहासिक और वर्तमान भेदभाव की ओर ध्यान आकर्षित करना और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रोमा समुदाय के ख़िलाफ़ किए गए जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.गुरूवार, 18 जून: हेट स्पीट का मुक़ाबला करने में साझेदारी की शक्ति: यह नफ़रत भरी भाषा का मुक़ाबला करने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण और उपकरणों पर ज़ोर देने के साथ-साथ, साझेदारी और गठबन्धन बनाने पर केन्द्रित है.शुक्रवार, 19 जून: कला स्मृतियाँ: संस्कृति गवाह और रोकथाम के रूप में - यह एक वर्चुअल चर्चा होगी जिसमें यह तलाश करने की कोशिश की जाएगी कि कला किस तरह कठिन इतिहासों से जुड़ती है और स्मृति, न्याय व रोकथाम में योगदान देती है. यह यहूदी जनसंहार (Holocaust), अटलांटिक पार दास व्यापार, रवांडा में तुत्सी समुदाय के लोगों के ख़िलाफ़ जनसंहार और स्रेब्रेनीत्सा जनसंहार से जुड़े कलाकारों और विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces