×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:15 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
लेबनान: युद्धविराम के बावजूद हर दिन 12 बच्चे हताहत
Source: UN News: शुक्रवार, 19 जून 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि 100 से अधिक दिनों से जारी युद्ध, लेबनान में इसराइली हमलों और जबरन विस्थापन के बीच फँसे आम लोगों के जीवन की एक भयावह तस्वीर पेश करता है. 2 मार्च को इसराइल और हिज़बुल्लाह चरमपंथियों के बीच हिंसक टकराव बढ़ने के बाद से, 247 बच्चे मारे गए हैं और 992 घायल हुए हैं. यूएन बाल एजेंसी के अनुसार, इस संख्या का मतलब है कि औसतन हर दिन 12 बच्चे या तो मारे जा रहे हैं या अपंग हो रहे हैं.लेबनान में यूनीसेफ़ के देश प्रतिनिधि मार्कोलुइगी कोर्सी ने, अमेरिका और ईरान के बीच, 15 जून को एक समझ पत्र (MoU) पर सहमति बनने की घोषणा के बाद बुधवार को कहा, "लेबनान में तीन महीने से अधिक समय से, बच्चे उन अनुभवों से गुज़रे हैं जिन्हें किसी भी बच्चे को कभी नहीं सहन करने के लिए विवश होना चाहिए." उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, "हमें उम्मीद है कि यह युद्धविराम वास्तव में एक वास्तविक युद्धविराम साबित होगा, क्योंकि पिछले युद्धविराम की घोषणा के बाद से, बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा और युद्ध वास्तव में नहीं रुका है."युद्धविराम का बारम्बार उल्लंघनसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को बताया कि युद्ध की तीव्रता में कमी के बावजूद, लेबनान के दक्षिणी हिस्से में तैनात यूएन शान्तिरक्षा मिशन (
UNIFIL
) ने सोमवार से बढ़े हुए हमलों और इसराइल की व्यापक सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी है.मिशन के अवलोकनों में बताया गया है कि इसराइल के सैन्य बलों के भारी बख़्तरबन्द वाहनों की आवाजाही, बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग और विध्वंस के काम शामिल हैं. साथ ही, दोपहर 4 बजे तक इसराइली सेना द्वारा लेबनानी हवाई क्षेत्र के 26 उल्लंघनों और एक हवाई हमले की रिपोर्ट मिली है.UNIFIL ने बुधवार दोपहर 4 बजे तक 312 हमले दर्ज किए जिनमें 291 हमले इसराइली सैन्य बलों द्वारा और 21 हमले हिज़बुल्लाह द्वारा किए गए. © UNICEF/Fouad Choufany यूनीसेफ़ ने कहा है कि बच्चों को, लेबनान में इसराइल व हिज़बुल्लाह के बीच युद्ध का भारी दंश झेलना पड़ रहा है. समुद्री सुरक्षायूएन प्रवक्ता ने बताया कि UNIFIL ने लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में नक़ूरा के तट से लगभग 600 मीटर दूर गश्त कर रहे, इसराइली सेना के जहाज़ों द्वारा लेबनान के समुद्री क्षेत्र के उल्लंघन की भी ख़बर दी है. नक़ूरा में यूएन शान्तिरक्षकों का मुख्य ठिकाना स्थित है.इस बीच, UNIFIL ने दिसम्बर 2025 में हस्ताक्षर किए गए एक समझौते के आधार पर, 2026 तक अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र को सुरक्षित करने में लेबनानी नौसेना की मदद करने के प्रयासों की घोषणा की है. UNIFIL के बल कमांडर मेजर जनरल डियोडाटो अबागनायरा ने बुधवार को कहा, "ज़मीन पर दीर्घकालिक स्थिरता अनिवार्य रूप से समुद्र में सुरक्षा से जुड़ी हुई है."इंसानियत का सवालव्यापक तबाही ने लेबनान के बड़े हिस्सों को झकझोर कर रख दिया है, जिससे घर, स्कूल और पानी व स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रभावित हुई हैं. इसने पहले से ही गम्भीर मानवीय ज़रूरतों को और बढ़ा दिया है.मार्कोलुइगी कोर्सी ने लेबनान में एक यूनीसेफ़-समर्थित अस्पताल में, एक 14 वर्षीय किशोरी से हुई मुलाक़ात का ज़िक्र किया, जिसके पिता और तीन भाई एक हमले में मारे गए थे और वह ख़ुद भी कोमा से बाहर आई थी. उन्होंने बताया कि उस लड़की ने, होश में आने के बाद, जो पहले दो सवाल पूछे, वे थे: "इंसानियत कहाँ है? न्याय की भावना कहाँ है?"उन्होंने कहा, "एक बच्चे की तरफ़ से पूछे गए ये ऐसे कठिन सवाल हैं जिनका आप जवाब नहीं दे सकते. किसी भी बच्चे को इस बुरे सपने से नहीं गुज़रना चाहिए." UNIFIL/Pasqual Gorriz लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में, इसराइल के साथ मिलने वाली सीमा रेखा - ब्लू लाइन के आसपास शान्ति स्थापना और दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए UNIFIL सक्रिय है. बचपन की तबाहीमार्कोलुइगी कोर्सी के अनुसार, 7 लाख 70 हज़ार से अधिक बच्चे हिंसा, नुक़सान और विस्थापन के बार-बार सामना करने के कारण, अत्यधिक मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं. जारी युद्ध और बिना फटे बमों के ख़तरे के कारण, बहुत से बच्चे अपने घरों को लौटने में असमर्थ हैं.उन्होंने कहा, "मारे गए और अपंग हुए बच्चों के अलावा, बच्चों की एक पूरी पीढ़ी का बचपन तबाह हो गया है. शारीरिक और मानसिक नुक़सान का जो पैमाना हम देख रहे हैं, वह अस्वीकार्य है और बच्चे इस युद्ध की भारी क़ीमत चुका रहे हैं."बच्चों को एक मौक़ा देंयूनीसेफ प्रतिनिधि ने हिंसा को स्थाई रूप से रोकने की तत्काल अपील करते हुए आग्रह किया कि बच्चों को आगे किसी भी नुक़सान से बचाया जाए और स्कूलों, अस्पतालों व पानी प्रणालियों जैसे नागरिक बुनियादी ढाँचों की तुरन्त सुरक्षा की जाए.उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लेबनान के बच्चों को न केवल इस संकट से उबरने का, बल्कि अपने उस भविष्य को वापस पाने का मौक़ा दिया जाना चाहिए, जिसे इस युद्ध ने ख़तरे में डाल दिया है."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces