Advertisement
यूक्रेन: दीगर रूसी हमलों में आम लोग हताहत, यूनेस्को धरोहर स्थलों को भी हानि

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक़, देशभर में लाखों लोगों के लिए रविवार की रात हवाई हमले के घंटों तक बजने वाले सायरनों और विस्फोटों की भयावह आवाज़ों के बीच गुज़री. रिहायशी इलाक़ों में आग लग गई और कीव तथा ख़ारकीव में अनेक बच्चों समेत आम नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की ख़बर है.यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने बीती रात केवल राजधानी कीव पर ही 60 से अधिक मिसाइलें दागीं, और इन हमलों में पूरे यूक्रेन में कुल 70 मिसाइलें व 611 ड्रोन इस्तेमाल किए गए. रिपोर्टों के अनुसार, ख़ारकीव में पिछले हमले के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कुछ प्रथम सहायता कर्मी और बचावकर्मी भी, इन हमलों में मारे गए या घायल हुए है.वहीं, रातभर और सप्ताहान्त के दौरान कीव क्षेत्र तथा अग्रिम मोर्चे के आसपास के इलाक़ों में भी हिंसा के कारण अन्य आम लोगों के हताहत होने की खबरें हैं.यह नया हमला नागरिकों को बढ़ते नुक़सान की चिन्ताजनक प्रवृत्ति को और गहरा करता है.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, मई 2026 में अप्रैल 2022 के बाद से एक महीने में हताहत आम लोगों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है.धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर हमलेरिपोर्ट के मुताबिक़, इन हमलों में घरों, स्कूलों और अन्य नागरिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है. इन हमलों में कीव पेचेर्स्क लाव्रा परिसर स्थित डॉर्मिशन कैथेड्रल चर्च में आग लग गई. यह ऐतिहासिक चर्च 11वीं शताब्दी का निर्मित है और यूक्रेन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है.
Tweet URL
इसके अलावा, ख़ारकीव के एक कला संग्रहालय को भी क्षति पहुँची है. रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले से डॉर्मिशन कैथेड्रल चर्च के बाहरी और भीतरी हिस्सों को भारी क्षति पहुँची है, जबकि लाव्रा के क़िला परिसर के कुछ हिस्सों और इवान कुशनिक टॉवर सहित आसपास की ऐतिहासिक संरचनाएँ भी प्रभावित हुई हैं.यूनेस्को ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत संरक्षित सांस्कृतिक धरोहरों, शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों, शिक्षाकर्मियों और मीडिया पेशेवरों पर होने वाले हमलों की भी निन्दा की है.इस यूएन सांस्कृतिक एजेंसी ने कहा कि ऐसे संस्थानों को नुक़सान पहुँचने से समुदाय, अपनी संस्कृति, शिक्षा और उन साझा सार्वजनिक स्थलों से वंचित हो जाते हैं, जो पुनर्बहाली और सामाजिक एकजुटता के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं.सहयोग के लिए तैयार यूनेस्को यूनेस्को ने कहा है कि वह सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थानों को हुई क्षति का आकलन करने तथा अपने अधिकार-क्षेत्र के भीतर तत्काल आवश्यक उपायों की पहचान करने में सम्बन्धित अधिकारियों को सहयोग देने के लिए तैयार है.ग़ौरतलब है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को विशेष संरक्षण प्राप्त है, क्योंकि उन पर हमले, समुदायों को उनकी साझा विरासत और जुड़ाव की भावना से वंचित कर देते हैं.अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून स्पष्ट रूप से कहता है कि राहत एवं बचावकर्मी समेत आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे की हर हाल में रक्षा की जानी चाहिए.साथ ही, घरों और अन्य नागरिक परिसम्पत्तियों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी पक्षों की ज़िम्मेदारी है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


