×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
एशिया में सिंथेटिक नशीले पदार्थों का बाज़ार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
Source: UN News: बुधवार, 17 जून 2026 00:02 AM (IST)
वर्ष 2025 में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में सिंथेटिक मादक पदार्थों का बाज़ार वर्ष तेज़ी से बढ़ा. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि मेथामफ़ेटामाइन और केटामाइन की रिकॉर्ड मात्रा की बरामदगी के साथ-साथ, मादक पदार्थों के उत्पादन, अन्तरराष्ट्रीय तस्करी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य संगठित अपराधों के बीच सम्बन्ध भी और गहरे हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध निरोधक कार्यालय (
UNODC
) ने ‘
पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में सिंथेटिक मादक पदार्थ: नवीनतम घटनाक्रम और चुनौतियाँ 2026’
शीर्षक से यह रिपोर्ट जारी की है.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में मेथामफ़ेटामाइन की बरामदगी बढ़कर 349 टन हो गई. यह पिछले वर्ष के रिकॉर्ड से 48 प्रतिशत अधिक और एक दशक पहले बरामद मात्रा के पाँच गुना से भी ज़्यादा है.केटामाइन की बरामदगी भी रिकॉर्ड साढ़े 52 टन तक पहुँच गई, जो वर्ष 2024 की तुलना में 185 प्रतिशत अधिक है.दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के लिए UNODC की क्षेत्रीय प्रतिनिधि डेल्फ़ीन शान्ट्ज़ ने कहा है, “एक ही वर्ष में मेथामफ़ेटामाइन और केटामाइन, दोनों की रिकॉर्ड मात्रा की बरामदगी दर्शाती है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले बुनियादी कारक अब भी मज़बूती से जमे हुए हैं.”उन्होंने कहा, “उत्पादन क्षमता, तस्करी नैटवर्क और माँग के विस्तार से स्पष्ट है कि यह बाज़ार सिकुड़ नहीं रहा है, बल्कि अधिक संगठित हो रहा है और नए क्षेत्रों में फैल रहा है.” © Unsplash/Lindsey LaMont एक स्मार्टफ़ोन, जिसकी स्क्रीन पर कई स्पैम और धोखाधड़ी चेतावनियों वाला कॉल लॉग दिखाई दे रहा है. मादक पदार्थ उत्पादन और ऑनलाइन धोखाधड़ी का बढ़ता गठजोड़रिपोर्ट के अनुसार, मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बीच सम्बन्ध तेज़ी से बढ़ रहे हैं.म्याँमार में क़ानून प्रवर्तन कार्रवाई से पता चला कि कुछ स्थानों पर मादक पदार्थ बनाने वाली गुप्त प्रयोगशालाएँ और ऑनलाइन धोखाधड़ी केन्द्र साथ-साथ चल रहे थे. वे सुरक्षा, परिवहन और धन के लेन-देन के लिए एक ही नैटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे.डेल्फ़ीन शान्ट्ज़ ने कहा, “मादक पदार्थ प्रयोगशालाओं और धोखाधड़ी केन्द्रों का एक ही स्थान पर होना संयोग नहीं है. इससे पता चलता है कि दोनों के पीछे एक ही वित्तीय मदद और आपूर्ति व परिवहन व्यवस्था हो सकती है. ये समूह उन क्षेत्रों का फ़ायदा उठाते हैं, जहाँ क़ानून प्रवर्तन और सरकारी निगरानी सीमित है.”उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार अब अधिक संगठित हो रहा है और कई रूप ले रहा है. मादक पदार्थों का व्यापार इस विस्तार को बढ़ा भी रहा है और इससे फ़ायदा भी उठा रहा है. © UN News क्रिस्टल मेथम्फ़ेटामाइन. योरोप और एशिया के बीच बढ़ती मादक पदार्थ तस्करीक्षेत्र में मिलने वाला अधिकतर केटामाइन स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाता है, लेकिन योरोप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में इसकी तस्करी भी तेज़ी से बढ़ी है.क्षेत्र के कई देशों में योरोपीय देशों से आया केटामाइन बरामद हुआ है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी एशिया से योरोप की ओर कैनेबिस (गाँजा या भाँग) की बढ़ती तस्करी से पता चलता है कि दोनों क्षेत्रों के आपराधिक नैटवर्क आपस में अधिक जुड़ रहे हैं.दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के लिए UNODC के प्रमुख विश्लेषक इनशिक सिम ने कहा, “योरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया अब मादक पदार्थ तस्करी के अलग-अलग क्षेत्र नहीं रहे हैं.”उन्होंने कहा, “दोनों क्षेत्र तेज़ी से आपस में जुड़ रहे हैं. इससे निपटने के लिए ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने और समन्वित क़ानून प्रवर्तन कार्रवाई की ज़रूरत है.” © Unsplash दक्षिण-पूर्वी एशिया से योरोप तक बढ़ती कैनेबिस तस्करी, आपराधिक नेटवर्क के गहरे होते जुड़ाव का संकेत है. जापान और कोरिया गणराज्य में केटामाइन की बरामदगी बढ़ीरिपोर्ट में जापान और कोरिया गणराज्य में केटामाइन की बढ़ती बरामदगी पर भी चिन्ता जताई गई है. दोनों देशों में पहले इसकी बरामदगी बहुत कम थी, लेकिन वर्ष 2025 में इसमें तेज़ उछाल आया.कोरिया गणराज्य में वर्ष 2015 से 2021 के बीच हर साल औसतन एक किलोग्राम से थोड़ा अधिक केटामाइन बरामद होता था. वर्ष 2025 में यह मात्रा बढ़कर 140 किलोग्राम हो गई.जापान के शुरुआती आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में केटामाइन की बरामदगी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग छह गुना बढ़ी.रिपोर्ट के अनुसार, इससे संकेत मिलता है कि संगठित अपराध समूह दोनों देशों में केटामाइन का बाज़ार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ऊँची क़ीमतों के कारण जापान और कोरिया गणराज्य उनके लिए आकर्षक बाज़ार हैं. © UNODC/Ioulia Kondratovitch एम्फ़ेटामाइन. एटोमिडेट का बढ़ता दुरुपयोगUNODC ने एटोमिडेट के तेज़ी से बढ़ते दुरुपयोग पर भी चिन्ता जताई है. यह बेहोशी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है, जिसका नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल बढ़ रहा है.एटोमिडेट को पहली बार वर्ष 2021 में दुरुपयोग किए जा रहे पदार्थ के रूप में पहचाना गया था. इसके बाद से यह पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया के कई देशों में पाया गया है.यह मुख्य रूप से वेपिंग उत्पादों में पाया जाता है, लेकिन टैबलेट, पाउडर और क्रिस्टल के रूप में भी बरामद हुआ है. वर्ष 2025 में एटोमिडेट वाले नमूनों की संख्या तेज़ी से बढ़ी.तस्कर और उत्पादक इसे बनाने के लिए ज़रूरी रसायन जुटा रहे हैं. इनमें से कई रसायन अभी अन्तरराष्ट्रीय नियंत्रण के दायरे में नहीं आते, जिसका फ़ायदा आपराधिक समूह उठा रहे हैं.एटोमिडेट का अवैध उत्पादन अब क्षेत्र के कई देशों में फैल चुका है. अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक नैटवर्क अलग-अलग देशों में इसकी आपूर्ति का संचालन कर रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार, इसका तेज़ प्रसार दिखाता है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में मादक पदार्थों से जुड़े नए ख़तरे कितनी जल्दी फैल सकते हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces