-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WHO: युगांडा की इबोला कार्रवाई की सराहना, सतर्कता और क्षेत्रीय सहयोग पर ज़ोर

Source: UN News: बुधवार, 17 जून 2026 00:01 AM (IST)
WHO: युगांडा की इबोला कार्रवाई की सराहना, सतर्कता और क्षेत्रीय सहयोग पर ज़ोर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने युगांडा में इबोला के प्रकोप से निपटने के प्रयासों की सराहना की है, जो पड़ोसी काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) से फैलकर वहाँ पहुँचा है. हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता और सीमा-पार सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा. मई 2026 में, डीआरसी और युगांडा, दोनों देशों में पुष्टि किए गए इस प्रकोप का कारण इबोला वायरस की बुनडीबुग्यो प्रजाति है, जिसके लिए फ़िलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं है.स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मानवीय संकट, असुरक्षा और सीमा-पार बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही के कारण इस प्रकोप से निपटना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.युगांडा में अब तक इबोला के 19 पुष्ट और एक सम्भावित मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश संक्रमण डीआरसी से फैले संक्रमण से जुड़े बताए गए हैं.WHO के वरिष्ठ अधिकारियों ने, चुनौतियों के बावजूद, भरोसा जताया है कि इबोला प्रकोप को नियंत्रित किया जा सकता है.उन्होंने सामुदायिक सहयोग, नई प्रयोगशालाओं की स्थापना और कुछ मरीज़ों के स्वस्थ होने को उत्साहवर्धक संकेत बताया. © WHO/Joël Lumbala डीआर काँगो में इबोला के प्रकोप से निपटने के लिए, संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर द्वारा चिकित्सा सहायता सामग्री पहुँचाई जा रही है. तुरन्त कार्रवाई की सराहनाWHO प्रमुख टैड्रोस ऐडहोनोम घेब्रेयेसस ने युगांडा की यात्रा के बाद वहाँ की निगरानी, जाँच और रोगियों की सुविधा के लिए प्रबन्धन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों से मामलों की शीघ्र पहचान और नियंत्रण सम्भव हो पाया है.WHO प्रमुख ने मुलागो अस्पताल की इबोला उपचार इकाई में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रकोप की घोषणा के महज़ 6 घंटे के भीतर यह इकाई शुरू कर दी गई थी. तैयारी ही जीवन बचाती है.हालाँकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि संक्रमण के दीगर फैलने का जोखिम अब भी बना हुआ है और इसलिए सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है.उन्होंने युगांडा और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच निरन्तर सहयोग तथा सीमावर्ती समुदायों की सक्रिय भागेदारी पर भी बल दिया और कहा कि लक्षणों की सूचना देने, सम्पर्क अनुरेखण और स्वास्थ्य सलाह का पालन करने में लोगों की अनिच्छा, प्रकोप को नियंत्रित करना और अधिक कठिन बना सकती है.WHO प्रमुख ने दोहराया कि यात्रा प्रतिबन्ध इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रभावी उपाय नहीं हैं और उन्होंने देशों से इन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिबन्ध, आवश्यक सामान की आपूर्ति, राहत दलों और नियंत्रण प्रयासों के लिए ज़रूरी संसाधनों की आवाजाही को बाधित कर सकते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement