Advertisement
DRC: इबोला से लड़ाई के लिए समुदाय का भरोसा जीतना सबसे अहम

डीआर काँगो से संक्रमण के मामले सामने आने के बाद युगांडा में भी 4 अतिरिक्त प्रयोगशालाएँ सक्रिय की गई हैं, जहाँ अब तक इबोला के 19 पुष्ट और एक सम्भावित मामले दर्ज किए गए हैं.हालाँकि, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति में सुधार की अब भी गुंजाइश है.WHO के प्रवक्ता तारिक याशारेविच ने चेतावनी दी कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ संदिग्ध मामलों की संख्या बहुत कम दर्ज हो रही है, जिससे यह आशंका बनी हुई है कि संक्रमण की कुछ श्रृंखलाएँ अब भी पहचान से बाहर हैं.जीवन बचाना अनिवार्यवहीं, अन्तरराष्ट्रीय रैडक्रॉस और रैडक्रेसेंट सोसायटी महासंघ के इबोला अभियान प्रबन्धक ब्रूनो मिशों ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए केवल चिकित्सा प्रतिक्रिया पर्याप्त नहीं है. इसके लिए समुदायों का विश्वास जीतने में भी निवेश करना होगा, जो एक कठिन और समय लेने वाली प्रक्रिया है.ब्रूनो मिशों ने कहा कि इस इबोला प्रकोप में समुदाय का विश्वास जीतना कोई वैकल्पिक क़दम नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए अनिवार्य है.उन्होंने बताया कि कुछ लोग अब भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह बीमारी वास्तविक है और उनका मानना है कि विदेशी सहायता आकर्षित करने के लिए इस प्रकोप को गढ़ा गया है.वहीं, कुछ लोग सुरक्षित और सम्मानजनक अन्तिम संस्कार की व्यवस्थाओं को परिवारों और समुदायों की सुरक्षा के उपाय के बजाय अपनी संस्कृति और परम्पराओं पर हमला मानते हैं.उन्होंने कहा कि सन्देह, अविश्वास और भय ने संघर्षग्रस्त पूर्वी डीआर काँगो में राहत एवं स्वास्थ्य प्रयासों को गम्भीर रूप से प्रभावित किया है.बाहरी अधिकारियों के प्रति स्थानीय समुदायों के अविश्वास ने बीमारी के और फैलने का ख़तरा बढ़ा दिया है.प्रकोप के शुरुआती दिनों में क्षेत्र के दो उपचार केन्द्रों को आग लगा दी गई थी. यह इलाक़ा लम्बे समय से भीषण युद्ध से प्रभावित है, जिसके कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं.विश्वास जीतना ज़रूरीWHO के अनुसार, उपचार केन्द्रों पर हुए हमले सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक अभियानों और ग़लत सूचनाओं से जुड़े थे.ब्रूनो मिशों ने कहा कि जब लोग भयभीत होते हैं, तो वे अपने लक्षणों की जानकारी देने से बचते हैं. संक्रमण के डर और बीमारी से जुड़ी सामाजिक कलंक की भावना के कारण कई लोग उपचार केन्द्रों से दूर रहते हैं और बुख़ार होने पर भी घर पर ही रहना पसन्द करते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि कई परिवार जोखिम की गम्भीरता को समझे बिना अपने प्रियजन का अन्तिम संस्कार पारम्परिक तरीक़ों से करने की कोशिश करते हैं, जिससे संक्रमण के और फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है.ब्रूनो मिशों ने कहा कि समुदाय का विश्वास उनकी चिन्ताओं को समझने और दूर करने वाले क़दमों के माध्यम से ही जीता जा सकता है.उन्होंने बताया कि समुदाय की प्रतिक्रिया के बाद शवों को रखने के लिए ऐसे बैग इस्तेमाल किए जाने लगे हैं, जिनमें एक पारदर्शी खिड़की होती है, ताकि परिवार अपने प्रियजन का चेहरा देख सके और शोक की प्रक्रिया शुरू कर सके.इसी तरह, जब समुदायों ने यह आशंका जताई कि क्लोरीन का इस्तेमाल उन्हें ज़हर देने के लिए किया जा रहा है, तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उनसे बहस करने के बजाय यह दिखाया कि कीटाणुनाशक कैसे तैयार किए जाते हैं.मिशों ने कहा कि विश्वास के बिना मामलों का समय रहते पता लगाना, सुरक्षित और सम्मानजनक अन्तिम संस्कार सुनिश्चित करना, परिवारों की रक्षा करना और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना सम्भव नहीं है.उन्होंने ज़ोर दिया, “इबोला प्रतिक्रिया में विश्वास कोई कम अहमियत वाली गतिविधि नहीं है, बल्कि पूरी रणनीति का केन्द्रीय तत्व है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


