-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

FAO: पशु रोगों के सीमापार प्रसार की चेतावनी, वैश्विक कार्रवाई की अपील

Source: UN News: सोमवार, 15 जून 2026 00:01 AM (IST)
FAO: पशु रोगों के सीमापार प्रसार की चेतावनी, वैश्विक कार्रवाई की अपील
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि सीमापार फैलने वाले पशु रोग (TADs) दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा, व्यापार और आजीविका के लिए बढ़ता ख़तरा बनते जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारियों के फैलने के पीछे के कारण भी अब अधिक जटिल होते जा रहे हैं. पशुओं, लोगों और उत्पादों की बढ़ती आवाजाही, बदलती उत्पादन प्रणालियाँ, पर्यावरणीय दबाव तथा पशु-चिकित्सा और निगरानी क्षमताओं में असमानता मिलकर रोगों और कीटों के लिए नए प्रसार मार्ग बना रही हैं. संगठन ने कहा कि रोगों और कीटों के सीमाओं के पार तेज़ी से फैलने के कारण देशों पर रोकथाम, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणालियों को मज़बूत करने का दबाव बढ़ता जा रहा है. इन ख़तरों से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग, निगरानी तंत्र और शुरुआती चेतावनी प्रणालियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है.इन बीमारियों में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म, अफ़्रीकी स्वाइन फ़ीवर, एवियन इन्फ्लुएंज़ा, मुख व खुर रोग और पेस्ट दे पेटिट्स रूमिनेंट्स (PPR) जैसे रोग शामिल हैं.FAO ने यह भी आगाह किया है कि एंडीज़ हंटावायरस, इबोला और निपाह जैसे उभरते जूनोटिक यानि पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोग भी वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गम्भीर चुनौती बने हुए हैं.एक अरब लोगों के रोज़गार का मुद्दाइस स्थिति से जोखिम बहुत अधिक बढ़ गया है, क्योंकि पशुधन क्षेत्र दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों की आजीविका का सहारा है और हर वर्ष ख़रबों डॉलर के बराबर आर्थिक मूल्य का योगदान देता है.FAO के पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य प्रभाग के सहायक महानिदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर तियेंसिन थानावत ने कहा कि इन प्रकोपों के प्रभाव केवल पशु स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनका दायरा कहीं अधिक व्यापक होता है.उन्होंने कहा कि ये प्रकोप कृषि उत्पादन, व्यापार और पर्यटन को बाधित करते हैं, आजीविकाओं को प्रभावित करते हैं, खाद्य सुरक्षा के जोखिम बढ़ाते हैं और कुछ मामलों में मानव स्वास्थ्य के लिए भी प्रत्यक्ष ख़तरा उत्पन्न करते हैं.ऐसे में पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा न केवल किसानों और पशुपालकों के लिए, बल्कि खाद्य सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक स्थिरता और ग्रामीण समृद्धि के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है. © UNOCHA/Giles Clarke मुख और खुर रोग हर वर्ष लगभग 11.3 अरब डॉलर का नुक़सान करता है. अरबों डॉलर के बाज़ार प्रभावितसीमापार पशु रोगों का आर्थिक प्रभाव भी अत्यन्त बड़ा है. एवियन इन्फ्लुएंज़ा के कारण अब तक 63.3 करोड़ से अधिक पक्षियों की हानि हुई है और यह लगभग 48 अरब डॉलर के बाज़ार को प्रभावित कर रहा है.वहीं, मुख और खुर रोग हर वर्ष लगभग 11.3 अरब डॉलर का नुक़सान करता है, जबकि अफ़्रीकी स्वाइन फ़ीवर ने एशिया के कुछ हिस्सों में सूअर की आबादी को 40 प्रतिशत से अधिक तक घटा दिया है.इन प्रभावों से स्पष्ट है कि मज़बूत निगरानी प्रणाली, तेज़ पहचान और समन्वित अन्तरराष्ट्रीय कार्रवाई की कितनी आवश्यकता है.रोगों का सीमापार प्रसारहाल के घटनाक्रम इस चुनौती की गम्भीरता और तात्कालिकता को उजागर करते हैं. अनेक वर्षों तक सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म, अब मध्य अमेरिका और मैक्सिको से उत्तर की ओर फैलते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में फिर से सामने आया है.इसी तरह, मुख व खुर रोग के SAT1 सीरोटाइप का अपने ऐतिहासिक क्षेत्र अफ़्रीका से बाहर निकलकर फैलना एशिया, मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों के लिए चिन्ता का विषय बन गया है.इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि पशु स्वास्थ्य से जुड़े ख़तरे कितनी तेज़ी से सीमाएँ पार कर सकते हैं और खाद्य उत्पादन, व्यापार तथा आजीविका पर गम्भीर जोखिम उत्पन्न कर सकते हैं. © FAO/Hashim Azizi खुर और मुँह की बीमारी एक अत्यन्त संक्रामक रोग है, जो फार्म के पशुओं को प्रभावित करता है, जिसमें गाय, सूअर, भेड़ और बकरियाँ शामिल हैं. सुझाव…इन बढ़ते ख़तरों से निपटने के लिए मज़बूत निगरानी तंत्र, समय रहते पहचान, बेहतर सूचना-साझाकरण और देशों के बीच अधिक अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया है.FAO के अनुसार, रोकथाम और पूर्व-तैयारी ऐसे सबसे प्रभावी और कम लागत वाले उपाय हैं जिनसे इन रोग प्रकोपों के प्रभाव को कम किया जा सकता है.साथ ही, जब प्रकोप राष्ट्रीय क्षमता से अधिक हो जाते हैं, तो FAO दख़ल देते हुए तेज़ी से कार्य करता है.इसमें विशेषज्ञता उपलब्ध कराना, प्रतिक्रिया का समन्वय करना और संसाधन जुटाकर कार्रवाई को जारी रखना शामिल है, विशेषकर तब जब राष्ट्रीय प्रणालियाँ दबाव में हों या अन्य एजेंसियाँ काम करने में असमर्थ हों.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement