×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: तम्बाकू छोड़ने में सहारा बन रही नि:शुल्क हैल्पलाइन
Source: UN News: सोमवार, 15 जून 2026 00:01 AM (IST)
भारत में तम्बाकू सेवन की लत से मुक्ति पाने की इच्छा रखने वालो लोगों को, नि:शुल्क राष्ट्रीय परामर्श सेवा सही मार्गदर्शन और सहारा दे रही है. यह सेवा, विशेषज्ञों की सलाह, नियमित सम्पर्क और कई भारतीय भाषाओं में सहायता के ज़रिए, लोगों को तम्बाकू सेवन की लत से बाहर आने में मदद करती है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
-
WHO
के आँकड़ों के अनुसार, भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के 28.6 प्रतिशत लोग - यानि लगभग 26 करोड़ 70 लाख आबादी - किसी न किसी रूप में तम्बाकू का उपयोग करती है. तम्बाकू में मौजूद निकोटीन की लत जल्दी लगती है, इसलिए बहुत से लोगों के लिए इसे छोड़ना आसान नहीं होता.भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में हर वर्ष तम्बाकू उपयोग के कारण लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है.तम्बाकू छोड़ने की चाहत रखने वाले लोगों की मदद के लिए, मंत्रालय की, नि:शुल्क राष्ट्रीय तम्बाकू त्याग परामर्श सेवा - 1800-112-356 - सलाह और सहयोग उपलब्ध कराती है. इस हैल्पलाइन पर प्रशिक्षित परामर्शदाता, प्रमाण-आधारित सहायता, व्यक्तिगत त्याग योजना और नियमित सम्पर्क के ज़रिए लोगों को तम्बाकू की लत से बाहर आने में मदद देते हैं. यह सहायता अंग्रेज़ी, हिन्दी और 15 से अधिक भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है.यह राष्ट्रीय सेवा वर्ष 2016 में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुरू की गई थी. यह दिल्ली स्थित वल्लभभाई पटेल वक्ष संस्थान से संचालित होती है. संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2016 से अप्रैल 2026 के बीच 6 लाख 50 हज़ार से अधिक लोगों को इस सेवा के ज़रिए सहायता दी गई.इनमें से 43 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे स्वरोज़गार करते हैं. 75.85 प्रतिशत ने कहा कि उनके परिवार में पहले से तम्बाकू उपयोग का कोई इतिहास नहीं था, जबकि 68.63 प्रतिशत लोग धूम्ररहित तम्बाकू का उपयोग करते थे. लगातार परामर्श और सहयोग से 34.5 प्रतिशत लोगों को तम्बाकू छोड़ने में मदद मिली. © WHO India/Rajiv Solanki भारत की नि:शुल्क तम्बाकू-त्याग हेल्पलाइन लोगों को तम्बाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवन चुनने में मदद कर रही है. उत्साहजनक नतीजेमई 2016 से अप्रैल 2024 के बीच इस सेवा पर आए सम्पर्कों के आँकड़े बताते हैं कि युवा वयस्कों में तम्बाकू छोड़ने की सफलता दर सबसे अधिक रही. 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 47 प्रतिशत युवजन ने परामर्श के बाद तम्बाकू का उपयोग छोड़ दिया.वर्ष 2018 से यह सेवा तीन क्षेत्रीय केन्द्रों तक बढ़ाई गई है - गुवाहाटी स्थित डॉक्टर भुवनेश्वर बरूआ कैंसर संस्थान, बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान, तथा मुम्बई स्थित टाटा स्मारक केन्द्र. इन केन्द्रों पर स्थानीय भाषाओं में भी सहायता दी जाती है.वल्लभभाई पटेल वक्ष संस्थान के निदेशक डॉक्टर राज कुमार कहते हैं, “भारत की तम्बाकू त्याग परामर्श सेवा, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है. तम्बाकू छोड़ना केवल इच्छाशक्ति पर निर्भर नहीं करता. हमारे विशेषज्ञ लत के मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक कारणों को समझते हैं, और लोगों को तलब व वापसी लक्षणों से निपटने के तरीक़े बताते हैं.”तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए, डॉक्टर राज कुमार को, वर्ष 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.विश्व स्वास्थ्य संगठन के MPOWER तम्बाकू नियंत्रण उपाय, देशों को तम्बाकू के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई करने में मदद देते हैं. इनमें तम्बाकू उपयोग की निगरानी, धूम्रपान-मुक्त क़ानूनों के ज़रिए लोगों की सुरक्षा, तम्बाकू छोड़ने में सहायता, चित्रों वाली स्वास्थ्य चेतावनियाँ और जागरूकता अभियान, तम्बाकू विज्ञापनों पर प्रतिबन्ध, तथा तम्बाकू उत्पादों पर कर बढ़ाना शामिल है.ये उपाय प्रमाणों पर आधारित हैं और WHO के तम्बाकू नियंत्रण ढाँचा कन्वेंशन से जुड़े हैं. इनके ज़रिए देश तम्बाकू की माँग कम कर सकते हैं, लोगों को तम्बाकू छोड़ने में अधिक सहायता दे सकते हैं, और तम्बाकू महामारी को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.आलोचना नहीं, केवल सहाराइस सेवा से सम्पर्क करना पूरी तरह स्वैच्छिक है. यह एक व्यवस्थित तम्बाकू त्याग योजना के तहत काम करती है. तम्बाकू उपयोग करने वाले लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से बात करते हैं, जो पहले उनका पंजीकरण एवं आकलन करते हैं, फिर उन्हें चरणबद्ध तरीक़े से तम्बाकू छोड़ने में मदद देते हैं.इस प्रक्रिया में परामर्शदाता व्यक्ति से तम्बाकू उपयोग के बारे में पूछते हैं, उसे छोड़ने की सलाह देते हैं, उसकी तैयारी को समझते हैं, सहायता उपलब्ध कराते हैं और आगे के सम्पर्क की व्यवस्था करते हैं.वे व्यक्ति के जीवन से जुड़े कारणों, तम्बाकू के जोखिमों, छोड़ने के लाभों, रास्ते में आने वाली बाधाओं और बार-बार प्रोत्साहन देने पर भी ध्यान देते हैं. साथ ही, वे लोगों को यह समझने में मदद करते हैं कि किन स्थितियों में उन्हें तम्बाकू की तलब होती है, तम्बाकू से क्या नुक़सान होता है, और तलब से निपटने के लिए कौन-से तरीक़े अपनाए जा सकते हैं.WHO द्वारा सुझाए गए तरीक़ों के अनुरूप, परामर्शदाता लोगों के साथ मिलकर तम्बाकू छोड़ने की तारीख़ तय करते हैं. इसके बाद छोड़ने से पहले, छोड़ने के बाद और आगे भी नियमित सम्पर्क किया जाता है, ताकि व्यक्ति फिर से तम्बाकू उपयोग की ओर नहीं लौटे. UN Archive दुनिया भर में तम्बाकू सेवन से सम्बन्धित बीमारियों के कारण, हर साल लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है. फ़ोन आधारित यह सहायता, सुविधाजनक, किफ़ायती और बड़े पैमाने पर उपयोगी है. लोग कहीं से भी सलाह व सहयोग के लिए सम्पर्क कर सकते हैं, और उन्हें यात्रा करने की ज़रूरत नहीं होती. आंशिक गोपनीयता वाला यह तरीक़ा, लोगों को खुलकर बात करने और व्यवस्थित सहायता पाने में मदद देता है.दिल्ली स्थित वल्लभभाई पटेल वक्ष संस्थान के परामर्शदाताओं ने ऐसे कई प्रेरक उदाहरण देखे हैं, जिनमें लोगों ने इस सेवा की मदद से तम्बाकू छोड़ दिया.परामर्शदाता हिमानी (पहचान सुरक्षित रखने के लिए नाम बदला गया है) का कहना है, “काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएँ, घबराहट, समाज में घुलने-मिलने का दबाव, या यह ग़लत धारणा कि तम्बाकू उपयोग ‘अच्छा’ या ‘आकर्षक’ लगता है - ये सब कई युवजन और वयस्कों को तम्बाकू की ओर ले जाते हैं.”तात्कालिक लाभ तम्बाकू छोड़ने के लाभ लगभग तुरन्त दिखाई देने लगते हैं. धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट के भीतर हृदय गति और रक्तचाप कम होने लगते हैं. 12 घंटे बाद रक्त में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर सामान्य होने लगता है.दो से 12 सप्ताह के भीतर रक्त संचार और फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होने लगती है. एक से नौ महीनों में खाँसी व साँस फूलने की समस्या कम हो सकती है.एक वर्ष बाद हृदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है. पाँच वर्ष बाद आघात का जोखिम धूम्रपान नहीं करने वाले व्यक्ति के बराबर हो सकता है. 10 वर्ष बाद फेफड़े, मुँह, गला, भोजन नली, मूत्राशय, गर्भाशय ग्रीवा और अग्न्याशय के कैंसर का जोखिम कम हो जाता है. 15 वर्ष बाद हृदय रोग का जोखिम धूम्रपान नहीं करने वाले व्यक्ति के समान हो जाता है.सन्देश स्पष्ट है - तम्बाकू छोड़ना कठिन हो सकता है, लेकिन इसके लिए अकेले संघर्ष करने की ज़रूरत नहीं है.तम्बाकू सेवन से मुक्ति चाहने वाले लोग - या उनकी मदद कर रहे परिवारजन, मित्र और सहकर्मी - पेशेवर सहायता के लिए 1800-112-356 पर सम्पर्क कर सकते हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces